आरपीएससी में जुलाई तक कोर टीम के 7 अहम पद होंगे खाली, कैसे समय पर होंगे भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू
Mukesh Sharma | Mar 26, 2026, 14:16 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) इन दिनों अलग ही संकट से गुजर रही है। अभी सदस्यों के 4 पद खाली हैं। जुलाई तक यह संख्या सात तक पहुंच जाएगी।
News In Short
- आरपीएससी में इस समय सदस्यों के 4 पद चल रहे हैं खाली।
- जुलाई तक सदस्यों के रिक्त पदों की संख्या 4 हो जाएगी।
- कोर टीम का सीधा असर दिख रहा भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू पर।
- चार महीने से आरएएस 2025 के इंटरव्यू पूरे नहीं हो पा रहे।
- सरकार को अब आरपीएससी को लेकर सक्रियता दिखाने की जरूरत।
News In Detail
आयोग में खाली हो रहे पद
जुलाई तक हो जाएंगे 7 पद खाली
यदि सरकार ने समय रहते नई नियुक्तियां नहीं कीं तो जुलाई के अंत तक आयोग में 10 में से 7 पद खाली हो जाएंगे। केवल 3 सदस्यों के भरोसे इतनी बड़ी संवैधानिक संस्था का सुचारू रूप से चलना लगभग असंभव होगा।
चार महीने से जारी है इंटरव्यू का दौर
स्थिति यह है कि 1 दिसंबर से शुरू हुए ये इंटरव्यू अप्रैल तक खिंचने की संभावना है। इंटरव्यू का नौवां चरण 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आयोग में सदस्यों की संख्या पर्याप्त होती तो यह प्रक्रिया अब तक समाप्त हो जानी चाहिए थी। लंबे समय तक इंटरव्यू चलने से उन युवाओं में मानसिक तनाव बढ़ रहा है जो अंतिम परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं।
अगली आरएएस परीक्षा पर पड़ेगा असर
सूत्रों का कहना है कि आयोग ने अगली आरएएस परीक्षा के लिए इस बार मई का शिड्यूल रखा है। सरकार अगले महीने तक आरएएस परीक्षा के लिए आयोग के पास प्रस्ताव भेज सकती है। ऐसे में बढ़ती रिक्तियों के कारण इस परीक्षा को कराने में पसीना छूट सकता है। इस भर्ती परीक्षा की विशालता को इन आंकड़ों से समझा जा सकता है कि पिछली आरएएस परीक्षा में लगभग 3.75 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
यूपीएससी मॉडल की ओर कदम, पर डगर है कठिन
आयोग सूत्रों का कहना है कि भाजपा सरकार के आने के बाद आरपीएससी में परीक्षाओं का बोझ बढ़ा है। पहले जहां एक साल में 60 परीक्षाएं होती थी, अब यह आंकड़ा 150 से अधिक पहुंच गया है। आयोग में कोर टीम की कमी के कारण परीक्षाओं का कैलेंडर प्रभावित हो सकता है।
सरकार दिखाए सक्रियता
ये भी पढे़:-
विधायक पुत्र की दंबगई, जमीन हड़पने के लिए तीन मकानों पर चलवा दिया बुलडोजर
सलमान के खिलाफ तीसरी बार जमानती वारंट, 6 अप्रैल तक पेश नहीं हुए जारी होंगे गिरफ्तारी वारंट
जूली ने सरकार पर लगाए आरोप, बोले-जनता परेशान, सीएम दिल्ली दौरे में बिजी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari