/sootr/media/media_files/2026/02/19/rahul-2026-02-19-19-39-05.jpg)
Photograph: (the sootr)
News In Short
- राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी वाला वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने उठाया सवाल
- कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए इसे सुरक्षा का गंभीर मुद्दा बताया
- गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई की दी जानकारी
- कोटा पुलिस ने करणी सेना के कार्यकर्ता राजा आमेरा को किया गिरफ्तार
- भाजपा ने धमकी देने वाले से कोई संबंध होने से किया इंकार
News In Detail
राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दिए जाने के बाद राजस्थान की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हो गई। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति राहुल गांधी और 25 अन्य कांग्रेस सांसदों को धमकी दे रहा है। राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी वाले वीडियो के सामने आने के बाद गुरुवार नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में इसे सुरक्षा का गंभीर मुद्दा बताकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
अब गोली मारने की धमकी
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता खुलेआम राहुल गांधी और अन्य सांसदों को गोली मारने की धमकी दे रहे है। पहले ईडी,इनकम टैक्स,सीबीआई और चुनाव आयोग के जरिए दबाव डाला गया और अब गोली मारने की धमकियां दी जा रही हैं। लेकिन,राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी डरने वाले नहीं हैं।
गृह राज्य मंत्री की प्रतिक्रिया
कांग्रेस के आरोपों पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा की कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। बेढम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
धमकी देने वाला गिरफ्तार
कोटा पुलिस ने राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने वाले राजा आमेरा को गिरफ्तार कर लिया है। वह करणी सेना का सदस्य बताया जा रहा है। हालांकि आमेरा ने स्वयं को बेकसूर बताते हुए वीडियो की कोई जानकारी नहीं होने का दावा किया है।
वीडियो में क्या था
वीडियो में राजा आमेरा ने खुद को करणी सेना का कार्यकर्ता बताया और संसद में ओम बिरला के चैंबर में हुई घटना का जिक्र किया। वह वीडियो में कह रहा है कि विपक्ष के सांसदों ने ओम बिरला के साथ जो बदतमीजी की है वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजा आमेरा ने राहुल गांधी और 25 कांग्रेस सांसदों को धमकी दी और कहा कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो वह इन सांसदों के घर में तोड़फोड़ करेंगे और राहुल गांधी को गोली मारेंगे। भाजपा के कोटा शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने इस वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध होने से इनकार किया है।
ये भी पढे़:-
Weather Update : एमपी और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश, सीजी में ऐसा रहेगा मौसम
गोलमा का छलका दर्द: ईश्वर ने कोख खाली रखी, पर राजस्थान के लाडलों ने कभी कमी महसूस नहीं होने दी
राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
त्योहार पर रेलवे ने शुरू की होली स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के इन स्टेशन पर हैं ठहराव
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us