राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, कांग्रेस ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा

Ashish Bhardwaj | Feb 19, 2026, 19:46 IST
Share
rahul
Photograph: (the sootr)

राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी के बाद राजस्थान में सियासी घमासान शुरू हो गया । कांग्रेस ने इसे सुरक्षा का गंभीर मुद्दा बताया है। भाजपा ने कोई संबंध होने से किया इंकार

News In Short

  • राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी वाला वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने उठाया सवाल
  • कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए इसे सुरक्षा का गंभीर मुद्दा बताया
  • गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई की दी जानकारी
  • कोटा पुलिस ने करणी सेना के कार्यकर्ता राजा आमेरा को किया गिरफ्तार
  • भाजपा ने धमकी देने वाले से कोई संबंध होने से किया इंकार

News In Detail

राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दिए जाने के बाद राजस्थान की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हो गई। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति राहुल गांधी और 25 अन्य कांग्रेस सांसदों को धमकी दे रहा है। राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी वाले वीडियो के सामने आने के बाद गुरुवार नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में इसे सुरक्षा का गंभीर मुद्दा बताकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

अब गोली मारने की धमकी

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता खुलेआम राहुल गांधी और अन्य सांसदों को गोली मारने की धमकी दे रहे है। पहले ईडी,इनकम टैक्स,सीबीआई और चुनाव आयोग के जरिए दबाव डाला गया और अब गोली मारने की धमकियां दी जा रही हैं। लेकिन,राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी डरने वाले नहीं हैं।

गृह राज्य मंत्री की प्रतिक्रिया

कांग्रेस के आरोपों पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा की कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। बेढम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

धमकी देने वाला गिरफ्तार

कोटा पुलिस ने राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने वाले राजा आमेरा को गिरफ्तार कर लिया है। वह करणी सेना का सदस्य बताया जा रहा है। हालांकि आमेरा ने स्वयं को बेकसूर बताते हुए वीडियो की कोई जानकारी नहीं होने का दावा किया है।

वीडियो में क्या था

वीडियो में राजा आमेरा ने खुद को करणी सेना का कार्यकर्ता बताया और संसद में ओम बिरला के चैंबर में हुई घटना का जिक्र किया। वह वीडियो में कह रहा है कि विपक्ष के सांसदों ने ओम बिरला के साथ जो बदतमीजी की है वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजा आमेरा ने राहुल गांधी और 25 कांग्रेस सांसदों को धमकी दी और कहा कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो वह इन सांसदों के घर में तोड़फोड़ करेंगे और राहुल गांधी को गोली मारेंगे। भाजपा के कोटा शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने इस वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध होने से इनकार किया है।

ये भी पढे़:-

Weather Update : एमपी और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश, सीजी में ऐसा रहेगा मौसम

गोलमा का छलका दर्द: ईश्वर ने कोख खाली रखी, पर राजस्थान के लाडलों ने कभी कमी महसूस नहीं होने दी

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

त्योहार पर रेलवे ने शुरू की होली स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के इन स्टेशन पर हैं ठहराव

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • गोली मारने
  • भाजपा
  • नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
  • जवाहर सिंह बेढम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा