आरपीएससी ने किए आरएएस-2023 के इंटरव्यू के अंक सार्वजनिक, यह होगा फायदा

Ashish Bhardwaj | Feb 06, 2026, 13:06 IST
Share
rpsc
Photograph: (the sootr)

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस भर्ती 2023 के इंटरव्यू के अंक सार्वजनिक किए हैं। यह अंक सिर्फ उन अभ्यर्थियों के सार्जनिक किए हैं, जो परीक्षा में सफल हुए हैं।

News In Short

  • राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस 2023 के इंटरव्यू अंक जारी किए।
  • अभ्यर्थी अब आयोग की वेबसाइट पर अपने अंक देख सकते हैं।
  • आरएएस 2023 में कुल 972 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी।
  • आगामी भर्ती में प्रोविजनल और कंडीशनल चयन का प्रावधान खत्म होगा।
  • आयोग ने तय किया कि भविष्य में केवल पूर्ण दस्तावेज़ वाले अभ्यर्थी ही चयनित होंगे।

News In Detail

अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने पहली बार यूपीएससी की तर्ज पर कुछ बदलाव किए हैं। आरपीएससी ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (आरएएस) परीक्षा-2023 के इंटरव्यू के अंक सार्वजनिक किए हैं। आयोग ने 15 अक्टूबर 2025 को ही आरएएस 2023 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया था। अब उसके साढ़े तीन महीने बाद अंक जारी किए हैं। पहले, परीक्षा के परिणाम के बाद आयोग द्वारा व्यक्तिगत रूप से अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी किए जाते थे, लेकिन अब ये सभी अंक ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इससे अन्य अभ्यर्थियों को भी किसी अन्य अभ्यर्थी के प्राप्तांक का पता चल सकेगा।

आरएएस 2023 के अंतिम परिणाम का महत्व

आरएएस परीक्षा-2023 में कुल 972 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा सफल उम्मीदवारों के लिए नियुक्ति अनुशंसा के बाद अब उनका साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के अंक आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। इस कदम से अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल रही है।

प्रोविजनल और कंडीशनल चयन का नया नियम

यूपीएससी की तरह अब राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस परीक्षा में दस्तावेजों के पूरी तरह से पूरे होने का फैसला लिया है। पहले अभ्यर्थियों को दस्तावेज पूरा करने का मौका मिलता था और उन्हें प्रोविजनल या कंडीशनल तरीके से चुना जाता था, लेकिन अब आयोग ने तय किया है कि भविष्य में ऐसे अवसर समाप्त कर दिए जाएंगे। जो अभ्यर्थी परिणाम तक सभी दस्तावेज पूरा करेंगे, वे ही चयनित हो सकेंगे।

आयोग सचिव राम निवास मेहता ने ये दिए तर्क

आयोग के सचिव राम निवास मेहता ने बताया कि अब से RAS जैसी परीक्षाओं के परिणाम के बाद सभी प्राप्तांक सार्वजनिक रूप से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। इस पहल से अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन का स्पष्ट आकलन करने का मौका मिलेगा और आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।


इस फैसले के क्या फायदे होंगे

-अभ्यर्थियों को अब अपनी मेरिट और प्राप्त अंक का मालूम होगा ।
-अभ्यर्थियों यह समझ पाएंगे कि वे किस विषय में कितने अंक प्राप्त किये और इंटरव्यू में उनका प्रदर्शन कैसा रहा।
-नंबर सार्वजनिक होने से चयन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों पर पूर्ण विराम लगेगा।
-आयोग अब सिर्फ कट-ऑफ नहीं बताएगा, बल्कि हर सफल उम्मीदवार के पुरे मार्क्स वेबसाइट पर देगा।

अगला कदम क्या?

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस मार्कशीट के बाद अब उम्मीद जगी है कि आरपीएससी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और आंसर-की विवादों को सुलझाने के लिए भी कुछ ऐसे ही कड़े और पारदर्शी कदम उठाएगा।

ये भी पढे़:-

उस पटवारी को कर दिया सस्पेंड, जिसका खाट पर सरकारी ठाठ वाला वीडियो हुआ था वायरल

राजस्थान बोर्ड परीक्षा: आंसरशीट में होंगे 4-4 पेज कम, पहली बार कॉपी में होगा बार कोड

भारत-अमेरिका ट्रेड राजस्थान के लिए होगा गेम चेंजर, देश अब आर्थिक शक्ति के रूप में बना रहा है पहचान - भजन लाल शर्मा

विश्वेन्द्र सिंह की बढ़ती भगवा निकटता, क्या बदलने वाले हैं राजस्थान के सियासी समीकरण?

Tags:
  • आरपीएससी
  • यूपीएससी
  • इंटरव्यू
  • मेरिट
  • आरएएस परीक्षा-2023
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच