6 RPS अधिकारी प्रमोट होकर बने IPS, केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना

Mukesh Sharma | Jul 15, 2026, 20:31 IST
Share
राजस्थान पुलिस सेवा
राजस्थान पुलिस सेवा

राजस्थान पुलिस सेवा के छह अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 की रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

ऐसे समझें पूरा मामला

  • राजस्थान को मिले छह आईपीएस अधिकारी।
  • छह आरपीएस को प्रमोटकर आईपीएस बनाया।
  • केंद्र सरकार ने इन अधिकारियों की जारी की अधिसूचना।
  • अन्य सेवाओं से आईएएस बनाने का मामला अभी भी अटका।

jaipur: राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के छह अधिकारियों को प्रमोशन मिल गया है। ये अब भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी बन गए हैं।

केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। प्रमोशन के जरिए यह नियुक्तियां वर्ष 2025 की रिक्तियों के लिए हुई हैं।

इन्हें मिला प्रमोशन

आरपीएस से आईपीएस बनने वालों में राजेंद्र सिंह सिसोदिया, नरपत सिंह, रामस्वरुप शर्मा, राजेंद्र प्रसाद खोथ, धनपत राज और रेवंत दान शामिल हैं।

इससे पहले पिछले साल पीयूष दीक्षित, विशनाराम बिश्नोई, पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, कमल शेखावत और अवनीश कुमार शर्मा आरपीएस से आईपीएस में प्रमोट हुए थे।

यूपीएससी की बैठक में लगी थी मुहर

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 14 जुलाई 2026 को चयन समिति की सिफारिशों को अपनी मंजूरी दी थी।

इस चयन समिति की बैठक 5 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसमें राजस्थान पुलिस सेवा के पात्र अधिकारियों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया था।

बैठक में इन छह अधिकारियों की पदोन्नति को हरी झंडी दी थी। यह पदोन्नति राजस्थान कैडर में आईपीएस की 6 रिक्तियों को भरने के लिए की गई है।

जल्द मिलेगा नया पदस्थापन

​इस पदोन्नति से राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे इन अधिकारियों को अब उच्च पुलिस पदों पर तैनात किया जा सकेगा।

सूत्रों ने बताया कि इन अधिकारियों का आईपीएस के रूप में जल्द ही नया पदस्थापन किया जाएगा। सरकार ने बुधवार को ही 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

राजस्थान पुलिस
राजस्थान पुलिस

अटकी है अन्य सेवा से आईएएस में नियुक्तियां

दूसरी ओर, राजस्थान में ही आरएएस के अतिरिक्त दूसरी सेवाओं से आईएएस बनने का मामला खटाई में पड़ गया है।

इसके लिए राजस्थान सरकार ने 20 नाम भी भेज दिए थे। इनके दिसंबर 2025 में इंटरव्यू भी हो गए थे। लेकिन अब तक नाम फाइनल नहीं हुए हैं।

यूपीएससी इस संबंध में फरवरी में मुख्य सचिव को रिमाइंडर भेजकर राज्य सरकार की मंजूरी दिलवाने का आग्रह भी कर चुका है। लेकिन मामला अब तक अटका हुआ है।

ये खबर भी पढे़:-

बेशकीमती सरकारी जमीन का चुपचाप बंटवारा, एक नोटिस से खुला अफसरों का सीक्रेट गेम

पंचायत-निकाय चुनाव टालने पर हाई कोर्ट सख्त, चुनाव आयुक्त को किया तलब

दुश्मनी जमके करो, लेकिन रिश्तों में गुंजाइश छोड़ो, ऐसा क्यों कहा वसुंधरा ने

फर्जी सीआईए अधिकारी बनकर की वसूली, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • केंद्र सरकार
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • आईपीएस अधिकारी
  • राजस्थान पुलिस सेवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा