राजस्थान में बड़ा सुरक्षा अलर्ट: विधानसभा समेत कई जिलों की कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Ashish Bhardwaj | Apr 13, 2026, 14:55 IST
Share
bam dhamki
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में विधानसभा और कई कोर्टों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जयपुर, बीकानेर और अन्य जगहों पर सुरक्षा अलर्ट किया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच जारी है और सुरक्षा बढ़ाई गई है।

News In Short

  • राजस्थान विधानसभा और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से सुरक्षा अलर्ट।
  • जयपुर और बीकानेर के कोर्ट परिसर की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
  • बीकानेर कोर्ट को मिली यह दूसरी धमकी है, बार एसोसिएशन ने अलर्ट जारी किया।
  • श्रीगंगानगर में भी 25 मार्च को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
  • सुरक्षा एजेंसियां धमकियों की जांच कर रही हैं, और निगरानी बढ़ाई गई है।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान में एक बार फिर न्यायिक और प्रशासनिक प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी ने हड़कंप मचा दिया है। सोमवार सुबह राजस्थान विधानसभा, जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय और बीकानेर के जिला एवं सत्र न्यायालय को एक साथ ईमेल के जरिए धमकी दी गई। धमकी मिलते ही पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने परिसरों की तलाशी ली, हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

विधानसभा को 'आरडीएक्स से उड़ाने' की धमकी

विधानसभा सचिवालय कार्यालय को सोमवार सुबह एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें साफ तौर पर लिखा था – "अगले 3 घंटे में विधानसभा भवन को आरडीएक्स से उड़ा दिया जाएगा।" खबर फैलते ही विधानसभा परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कारणों से वहां मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने पूरे भवन की छानबीन की, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

जयपुर की सेशन कोर्ट भी निशाने पर

जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय को भी धमकी भरा ईमेल कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया। ईमेल में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही कोर्ट प्रशासन ने पुलिस कंट्रोल रूम को अवगत कराया। पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर परिसर की सघन तलाशी ली।

गौरतलब है कि आज से ही कोर्ट में सुनवाई का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक कर दिया गया है। ऐसे में कोर्ट परिसर में अधिवक्ता और परिवादी बड़ी संख्या में मौजूद थे। पुलिस ने आनन-फानन में पूरे परिसर को खाली कराया। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद राहत की सांस ली गई। फिर भी, सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बीकानेर कोर्ट में दूसरी बार धमकी, बार एसोसिएशन अलर्ट

बीकानेर शहर के जिला एवं सत्र न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह पिछले कुछ हफ्तों में बीकानेर कोर्ट को मिली दूसरी धमकी है। न्यायिक अधिकारियों ने तुरंत बार एसोसिएशन को सूचित किया, जिसके बाद एसोसिएशन ने अलर्ट जारी कर दिया।

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। एडवोकेट चैंबर, न्यायिक अधिकारियों के कक्ष, कोर्ट रूम और आसपास के सभी संवेदनशील स्थानों को बारीकी से जांचा गया। कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। तब जाकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली और कोर्ट में सामान्य रूप से कामकाज शुरू हो सका।

दो सप्ताह पहले श्रीगंगानगर में भी मिली थी धमकी

यह पहला मौका नहीं है जब राजस्थान की अदालतों को बम की धमकी मिली हो। बीते 25 मार्च को श्रीगंगानगर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, उस वक्त धमकी डाक के जरिए भेजे गए पत्र के रूप में आई थी।

धमकी भरा लेटर मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया था। जिला प्रशासन, पुलिस महकमा और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया था। कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया था और डॉग स्क्वाड व बम निरोधक टीम ने सी और डी ब्लॉक के चैंबर, न्यायिक अधिकारियों के कक्ष समेत पूरे परिसर की गहन जांच की थी। बम निरोधक दस्ते की क्लियरेंस मिलने के बाद ही कोर्ट में कामकाज शुरू हो पाया था।

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता, जांच जारी

लगातार बढ़ रही धमकियों के मामलों ने राजस्थान पुलिस और खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अब तक मिली सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन इनसे प्रशासनिक और न्यायिक कामकाज बाधित होता है और अफरा-तफरी का माहौल बनता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं यह धमकियां किसी संगठित साजिश का हिस्सा तो नहीं हैं। फिलहाल, सभी संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और निगरानी तेज कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:-

आखिर क्यों भजनलाल के किसान ज्ञान और वसुंधरा राजे के दर्द पर मचा घमासान, जानिए पूरा मामला

गिरफ्तार सुबोध अग्रवाल ने लिया सीनियर आईएएस सुधांश पंत का नाम, बोले-जिन मामलों की जांच हो रही, उनमें 33 मामले इनके

सरकारी स्कूलों में डेढ़ लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया बड़ा ऐलान

पंचायत-निकाय चुनाव नहीं, फिर भी तैयारी में फूंक दिए 30 करोड़, पैसों की बर्बादी पर उठे सवाल

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा
  • जयपुर
  • राजस्थान पुलिस
  • बीकानेर
  • बम से उड़ाने की धमकी
  • जिला एवं सत्र न्यायालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि