राजस्थान में वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने की योजना, लॉटरी प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू

Gyan Chand Patni | Updated:
Share
rajasthan teerthyatri
rajasthan teerthyatri

राजस्थान की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 56 हजार बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। 25 से 29 अगस्त तक जिलेवार लॉटरी निकाली जाएगी।

राजस्थान में देवस्थान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्यभर से 56,000 बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा का मौका मिलेगा।

इस योजना से बुजुर्गों को मानसिक शांति पाने का अवसर मिलेगा, जो जीवन की भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बाद उनके लिए एक जरूरी अनुभव साबित होगा।

जिलेवार तीर्थ यात्रा का कोटा तय

देवस्थान विभाग ने इस बार जिलेवार तीर्थ यात्रियों के लिए कोटा तय कर लिया है। 25 से 29 अगस्त तक जिलेवार लॉटरी निकाली जाएगी, जिसमें हर जिले से तीर्थ यात्रा के लिए बुजुर्गों का चयन किया जाएगा।

जयपुर जिले की लॉटरी सोमवार को खुलेगी, जिसके बाद अगली प्रक्रिया में ट्रेन और हवाई जहाज के जरिए बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा।

राजस्थान में वायु प्रदूषण : 15 शहरों में नए वायु गुणवत्ता जांच केन्द्र को हरी झंडी, किशनगढ़ में भी बनेगा

राजस्थान के कोटा-बूंदी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, सेना ने संभाला मोर्चा

तीर्थ यात्रा के लिए लॉटरी से होगा चयन राज्यभर से कुल 1,84,494 बुजुर्गों ने तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन किया है। कोटे की सीमित संख्या के कारण, जयपुर जिले से हर तीसरे आवेदक और प्रदेशभर से हर चौथे आवेदक को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। जयपुर जिले से कुल 4,905 बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का मौका मिलेगा, जबकि सलूंबर से केवल 463 बुजुर्ग चयनित होंगे।

हवाई यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था

इस बार 6,000 बुजुर्गों को हवाई मार्ग से काठमांडू स्थित पशुपति नाथ मंदिर की यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए 85,036 आवेदन आए थे। रेल मार्ग से रामेश्वरम-मदुरई, जगन्नाथपुरी, कोणार्क, गंगासागर और बिहार शरीफ की यात्रा के लिए आवेदन आए हैं।

राजस्थान का किशनगढ़ एयरपोर्ट : रनवे विस्तार योजना का रास्ता साफ, देश में बनेगी नई पहचान

प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में लॉटरी का आयोजन

लॉटरी प्रक्रिया में जिले के प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, एसपी, जिला परिषद सीईओ और अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में लॉटरी निकाली जाएगी। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी चयनित बुजुर्गों को सही तरीके से तीर्थ यात्रा का अवसर मिले।

सभी तैयारियां पूरी

देवस्थान विभाग ने तीर्थ यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लॉटरी निकलने के बाद जल्द ही ट्रेनें रवाना होंगी और यात्रा के दौरान बुजुर्गों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विभाग के सहायक आयुक्त जयपुर प्रथम रतन योगी ने इस बात का आश्वासन दिया है कि बुजुर्गों की यात्रा आरामदायक और सुरक्षित होगी। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा राजस्थान के बुजुर्गों के लिए है।

FAQ

  1. 1. राजस्थान की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में आवेदन कैसे करें?
    राजस्थान के वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की गई है। इच्छुक बुजुर्ग राज्य के देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  2. इस योजना के तहत कितने बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा?
    2.इस योजना के तहत कुल 56,000 बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग कोटा तय किया गया है।
  3. 3. हवाई यात्रा के लिए कौन से स्थानों का चयन किया गया है?
    इस बार 6,000 बुजुर्गों को काठमांडू स्थित पशुपति नाथ मंदिर की हवाई यात्रा कराई जाएगी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • देवस्थान विभाग
  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा राजस्थान
  • तीर्थ यात्रा योजना
  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना
  • तीर्थ यात्रा के लिए लॉटरी से होगा चयन
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई भोपाल पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी धरने की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई भोपाल पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी धरने की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के नाम पर जमीन ली,व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका,271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के नाम पर जमीन ली,व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका,271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?