राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की एसआई भर्ती 2021, परीक्षा के पेपरों की हुई थी खरीद-फरोख्त
Gyan Chand Patni | Aug 28, 2025, 14:46 IST
bharti 2021
राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती 2021 को रद्द किया, पेपर लीक मामले में 68 कैंडीडेट की मिलीभगत सामने आई। भर्ती रद्द करना नहीं चाहती थी राज्य सरकार।
मुकेश शर्मा @ जयपुर
राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक अहम फैसले में एसआई भर्ती 2021 को रद्द कर दिया है। जस्टिस समीर जैन ने इस मामले में सभी पक्षों की सुनवाई के बाद 14 अगस्त को फैसला रिजर्व कर लिया था।
कोर्ट ने कैलाशचंद्र शर्मा व अन्य की याचिकाओं को स्वीकार करते हुए यह फैसला दिया है। कोर्ट ने 18 नवंबर, 2024 को ट्रेनिंग करने वाले अभ्यर्थियों की पासिंग आउट परेड और फील्ड ट्रेनिंग देने पर रोक लगा दी थी।
एक वर्ग एसआई भर्ती 2021 रद्द करने की मांग भी कर रहा था। इस मामले की एसओजी जांच शुरू हुई थी।
इस मामले में पिछले एक साल से ज्यादा समय से सुनवाई चल रही थी। मामले में राजस्थान सरकार ने परीक्षा रद्द करने से इनकार करते हुए कहा था कि एसओजी की जांच निरंतर चल रही है और अब तक सिर्फ 54 ट्रेनी एसआई गिरफ्तार हुए हैं।
यह कहना सही नहीं है कि परीक्षा का पेपर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों तक परीक्षा से पहले ही पहुंच गया था। कई अभ्यर्थी अन्य नौकरी छोड़कर आए हैं। भर्ती रद्द करने से उनके साथ भी अन्याय होगा।
भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सलेक्टेड अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और उनकी ट्रेनिंग चल रही है। उनकी नियुक्ति को रद्द करना संभव नहीं है।
आसाराम 30 अगस्त को होगा जेल की सलाखों के पीछे, जानें राजस्थान हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर क्या कहा
जनगणना 2027 : राजस्थान के चार जिलों में शुरू होगा प्री-टेस्ट, जाति गणना भी होगी शामिल
एसओजी ने विस्तृत रिपोर्ट में बताया था कि किस प्रकार लीक पेपर के जरिए राज्य के कुछ दुर्दांत अपराधियों ने अपने बच्चों या भाई-बहन के लिए पेपर खरीदा और वह परीक्षा में पास होकर सलेक्ट हो गए।
एसओजी की रिपोर्ट के अनुसार स्मार्ट फोन के युग में यह पता करना संभव नहीं है कि पेपर आखिर कितने लोगों तक पहुंचा होगा। एसओजी मुखिया वीके सिंह ने कोर्ट में उपस्थित होकर विस्तार से जानकारी दी थी।
उन्होंने बताया था कि अन्य नौकरी छोड़कर एसआई भर्ती में सलेक्टेड होने वाले 10 कैंडीडेट भी लीक पेपर खरीदने या डमी प्रत्याशियों के जरिए परीक्षा पास करने के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं।
इस मामले में एसओजी की रिपोर्ट पर पूर्व में एडवोकेट जनरल राजेंद्र प्रसाद सहित कैबिनेट सब कमेटी ने भी परीक्षा रद्द करने की सिफारिश कर दी थी, लेकिन बाद में सरकार ने पलटी मार ली थी और कैबिनेट सब कमेटी ने परीक्षा रद्द नहीं करने की सिफारिश कर दी थी। इस मामले में सलेक्टेड उम्मीदवारों ने भी भर्ती रद्द नहीं करने की गुहार की थी।
वैष्णो देवी लैंडस्लाइड, राजस्थान के 4 ज्वेलर भाइयों की मौत: श्रीनगर घूमने के बाद माता के दर्शन करने निकले थे
राजस्थान में भाजपा नेता के बेटे पर डीजीजीआई की रेड, 10 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक अहम फैसले में एसआई भर्ती 2021 को रद्द कर दिया है। जस्टिस समीर जैन ने इस मामले में सभी पक्षों की सुनवाई के बाद 14 अगस्त को फैसला रिजर्व कर लिया था।
कोर्ट ने कैलाशचंद्र शर्मा व अन्य की याचिकाओं को स्वीकार करते हुए यह फैसला दिया है। कोर्ट ने 18 नवंबर, 2024 को ट्रेनिंग करने वाले अभ्यर्थियों की पासिंग आउट परेड और फील्ड ट्रेनिंग देने पर रोक लगा दी थी।
एक वर्ग एसआई भर्ती 2021 रद्द करने की मांग भी कर रहा था। इस मामले की एसओजी जांच शुरू हुई थी।
भर्ती रद्द करना नहीं चाहती थी राज्य सरकार
यह कहना सही नहीं है कि परीक्षा का पेपर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों तक परीक्षा से पहले ही पहुंच गया था। कई अभ्यर्थी अन्य नौकरी छोड़कर आए हैं। भर्ती रद्द करने से उनके साथ भी अन्याय होगा।
भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सलेक्टेड अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और उनकी ट्रेनिंग चल रही है। उनकी नियुक्ति को रद्द करना संभव नहीं है।
आसाराम 30 अगस्त को होगा जेल की सलाखों के पीछे, जानें राजस्थान हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर क्या कहा
जनगणना 2027 : राजस्थान के चार जिलों में शुरू होगा प्री-टेस्ट, जाति गणना भी होगी शामिल
क्या है एसआई पेपरलीक मामला
| |
एसओजी की विस्तृत रिपोर्ट में क्या कहा गया था
एसओजी की रिपोर्ट के अनुसार स्मार्ट फोन के युग में यह पता करना संभव नहीं है कि पेपर आखिर कितने लोगों तक पहुंचा होगा। एसओजी मुखिया वीके सिंह ने कोर्ट में उपस्थित होकर विस्तार से जानकारी दी थी।
उन्होंने बताया था कि अन्य नौकरी छोड़कर एसआई भर्ती में सलेक्टेड होने वाले 10 कैंडीडेट भी लीक पेपर खरीदने या डमी प्रत्याशियों के जरिए परीक्षा पास करने के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं।
एसआई भर्ती 2021
- 859 पदों के लिए भर्ती
- 7 लाख 97 हजार आवेदन आए थे
- 13 सितंबर से 15 सितंबर तक लिखित परीक्षा
- तीन लाख 90 हजार अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
- 24 दिसंबर, 2021 को परिणाम जारी
- 20 हजार 359 कैंडीडेट फिजिकल टेस्ट के लिए सफल घोषित
- 12 से 18 फरवरी, 2022 तक फिजिकट टेस्ट हुए
- 11 अप्रेल, 2022 को परिणाम जारी
- 3291 कैंडीडेट इंटरव्यू के लिए सफल घोषित
कैबिनेट सब कमेटी की क्या थी सिफारिश
वैष्णो देवी लैंडस्लाइड, राजस्थान के 4 ज्वेलर भाइयों की मौत: श्रीनगर घूमने के बाद माता के दर्शन करने निकले थे
राजस्थान में भाजपा नेता के बेटे पर डीजीजीआई की रेड, 10 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला
एसआई पेपर लीक में बड़ी गिरफ्तारियां1. पूर्व RPSC मेंबर रामूराम राईका और बेटे-बेटी अरेस्ट हुए थेसब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में RPSC के पूर्व सदस्य रामूराम राईका, उसके बेटे देवेश राईका और बेटी शोभा राईका की भी गिरफ्तारी हुई थी। देवेश और शोभा को जमानत मिल चुकी है। रामूराम राईका को 4 जुलाई 2018 को तत्कालीन भाजपा (वसुंधरा राजे सरकार) के दौरान RPSC का मेंबर बनाया गया था। राईका 4 जुलाई 2022 तक मेंबर रहा था। रामूराम राईका अब भी जेल में है।2. रामूराम राईका ने बाबूलाल कटारा से लिया था पेपरसीनियर टीचर पेपर लीक मामले में गिरफ्तार निलंबित RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा भी एसआई भर्ती पेपर लीक में शामिल था। रामूराम राईका ने एसओजी को बताया था कि वह अपने बेटे-बेटी के लिए बाबूलाल कटारा से पेपर लेकर आया था।3. पूर्व सीएम अशोक गहलोत के PSO को अरेस्ट कियापूर्व सीएम अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को भी एसओजी ने गिरफ्तार किया था। राजकुमार यादव ने बेटे के लिए पेपर खरीदा था। इसके बाद अपने दूधवाले को भी पेपर बेचा था। आरोपी राजकुमार को 8 अगस्त 2025 को पकड़ा गया था। |
FAQ
- 1. राजस्थान एसआई भर्ती 2021 क्यों रद्द की गई?
राजस्थान हाईकोर्ट ने पेपर लीक के आरोप में एसआई भर्ती 2021 को रद्द किया। एसओजी की जांच में मिलीभगत के आरोपों के बाद यह निर्णय किया गया। - 2. एसआई भर्ती में पेपर लीक कैसे हुआ था?
एसओजी की रिपोर्ट के अनुसार, पेपर हसनपुरा स्थित एक स्कूल से चुराया गया था और उसमें स्कूल के प्रिंसिपल और परीक्षा केंद्र अधीक्षक की मिलीभगत सामने आई। - 3. इस मामले में गिरफ्तार अभ्यर्थी कितने थे?
इस मामले में अब तक 54 ट्रेनी एसआई गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें 10 कैंडीडेट डमी प्रत्याशियों के जरिए परीक्षा पास करने के आरोप में पकड़े गए थे।
thesootr links
- मध्यप्रदेशकी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
भोपाल में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में फिर चोरी, विधायक ने खुद पकड़ा, सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला लड़का निकला चोर
By Amresh Kushwaha
MP में आदिवासी वोटों को लेकर सियासी हलचल तेज! BJP का 66 और कांग्रेस का 90 सीटों पर फोकस
By Ramanand Tiwari
Live |मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, आखिरकार जवाहर सर्किल पुलिस ने जयपुर से पकड़ा आरोपी
By
एमपी में आयुष से आरोग्य अभियान की तैयारी, एआई से स्वास्थ्य जांच की योजना, आयुष किट के मानक अधूरे
By Ramanand Tiwari
CG Top News : चक्रवात अर्नब पर केंद्र अलर्ट, धान की फसल पर संकट, 116 नेताओं की सुरक्षा घटेगी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो भड़क गया पति, तलाक की धमकी लेकर पहुंचा थाने
By Sandeep Kumar
रसोई का बजट बिगड़ा : छत्तीसगढ़ में 30 से 40 रुपए तक महंगी हुई चावल की कई किस्में, जानें ताजा भाव
By Umeshwari Baghel