छात्रसंघ चुनाव मामला: सरकार ने मांगा समय, हाई कोर्ट ने जवाब पेश करने के लिए दी 10 दिन की मोहलत

Amit Baijnath Garg | Aug 01, 2025, 20:27 IST
Share
student court
Photograph: (the sootr)

राजस्थान सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर पाबंदी हटाने के मामले में जवाब देने के लिए हाई कोर्ट से समय मांगा था, जिस पर कोर्ट ने 10 दिन का समय दिया है।

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव पर पाबंदी हटाने के मामले में शुक्रवार को राजस्थान हाई कोर्ट में सरकार ने जवाब देने के लिए समय मांगा। जस्टिस अनूप ढंड की अदालत ने छात्र जय राव की याचिका पर सुनवाई करते हुए 29 जुलाई को राजस्थानसरकार और राजस्थान यूनिवर्सिटी से जवाब तलब किया था, लेकिन शुक्रवार को महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने जवाब पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा। इस पर कोर्ट ने 10 दिन का समय देते हुए सुनवाई टाल दी।

याचिका में कहा गया है कि सरकार पिछले तीन सत्रों से छात्रसंघ चुनाव नहीं करवा रही है, जबकि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत एकेडमिक सेशन शुरू होने के 6-8 सप्ताह के अंदर ही चुनाव कराए जाने का प्रावधान है। छात्रसंघ चुनाव के जरिए छात्र प्रतिनिधि चुनना छात्रों का मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) है। सरकार उसका उल्लंघन कर रही है।

दो साल से कारण नहीं बता रही सरकार वकील शांतनु पारीक ने कि राज्य सरकार हाई कोर्ट की लार्जर बेंच के फैसले और लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को नहीं मान रही है। दोनों में छात्रसंघ चुनाव कराने की बात कही गई है। इस पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता से चुनाव नहीं करवाने का कारण पूछा, तो उन्होंने कहा कि सरकार पिछले दो सालों से बिना किसी कारण के चुनाव नहीं करवा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...

सुप्रीम कोर्ट ने 53 वर्षीय दोषी को भेजा बाल सुधार गृह, राजस्थान हाई कोर्ट का फैसला पलटा

राजस्थान हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, 6 एडवोकेट कोटे से और एक न्यायिक कोटे से

राजस्थान हाई कोर्ट में एसओजी द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की सिफारिश पर बड़ा सवाल

राजस्थान हाई कोर्ट ने सरकारी डॉक्टर को दी चुनाव लड़ने की अनुमति, हारने पर फिर ज्वाइन कर सकेंगे ड्यूटी

एक साल बताया, दूसरे साल नहीं बताया

उन्होंने बताया कि सत्र 2023-24 में सरकार ने चुनाव नहीं कराने के पीछे कारण बताते हुए कहा था कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी अभी लागू हुई है। उसके प्रावधान लागू करने में समय लग रहा है। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें लागू नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में चुनाव नहीं करा सकते हैं, लेकिन सत्र 2024-25 और सत्र 2025-26 में राजस्थान सरकारने चुनाव नहीं करवाने का कोई कारण नहीं बताया। सवाल यह है कि क्या सरकार इस साल चुनाव करा पाएगी?

FAQ

  1. 1. राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं?
    राज्य सरकार पिछले तीन सत्रों से छात्रसंघ चुनाव नहीं करवा रही है। याचिका में कहा गया है कि सरकार बिना किसी कारण के चुनाव नहीं करा रही, जबकि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत चुनाव कराए जाने चाहिए।
  2. 2. लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार चुनाव क्यों जरूरी हैं?
    लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत, छात्रसंघ चुनाव एकेडमिक सेशन के शुरू होने के 6-8 सप्ताह के अंदर कराए जाने चाहिए। यह छात्रों का मौलिक अधिकार है, जिसे राज्य सरकार ने नकारा है।
  3. 3. क्या सरकार को चुनाव न कराने का कोई वैध कारण देना चाहिए था?
    सरकार को चुनाव न कराने का वैध कारण देना चाहिए था, लेकिन सरकार ने पिछले सत्रों में चुनाव न कराने के कारण बताए, परंतु अगले सत्रों के लिए कोई कारण नहीं बताया।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • छात्रसंघ चुनाव
  • मौलिक अधिकार
  • लिंगदोह कमेटी
  • क्या सरकार इस साल चुनाव करा पाएगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा