सरकार ने बदला फैसला, स्कूलों में बढ़ाईं गर्मी की छु​ट्टियां, अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल

Ashish Bhardwaj | May 23, 2026, 16:00 IST
Share
Rajasthan Summer Holidays
Rajasthan Summer Holidays Photograph: (the sootr)

राजस्थान (Rajasthan) में गर्मी की छुट्टियां में बदलाव किया गया है। अब गर्मी की छुट्टियां (Summer Holidays) 28 जून तक बढ़ा दी है। स्कूल 29 जून को खुलेंगे।

News In Short

  • राजस्थान में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 28 जून तक बढ़ा दी गई हैं।
  • पहले स्कूल 22 जून से खुलने वाले थे, अब 29 जून को खुलेंगे।
  • शिक्षक संघ ने छुट्टियों में कटौती के विरोध में कर रहे थे आंदोलन।
  • प्रिंसिपल पावर की छुट्टियों की संख्या फिर से दो कर दी गई।
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और शिक्षक संघ के बीच शनिवार को समझौता हुआ।

News In Detail

राजस्थान सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां (Summer Holidays) अब 28 जून तक बढ़ा दी हैं। पहले यह अवकाश 21 जून तक था। अब स्कूल 29 जून को खुलेंगे।

शिक्षक आंदोलन के बाद समझौता

अवकाश बढ़ाने का यह निर्णय शिक्षकों के आंदोलन के बाद लिया। राजस्थान शिक्षक संघ (रेसा) के बैनर तले शिक्षकों का आंदोलन चल रहा था। शनिवार को संघ और शिक्षा विभाग के बीच समझौता हुआ।
सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं।

समझौता पत्र और आदेश

समझौता पत्र पर शिक्षा मंत्री के विशेष सहायक के हस्ताक्षर किए गए हैं। अभी तक शिक्षा निदेशालय की ओर से कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही अवकाश को लेकर आदेश जारी किए जाने की संभावना है।

पहली बार की गई थी छुट्टियों में कटौती

इस सत्र (Session) में सरकार ने गर्मी की छुट्टियां कम कर दी थीं। स्कूल 22 जून से खोलने का आदेश दिया था। शिक्षकों ने इस फैसले का विरोध किया और करीब 15 दिन तक आंदोलन चला। ब्लॉक स्तर तक शिक्षक धरना दे रहे थे।

प्रिंसिपल पावर की छुट्टियों में भी बदलाव

पहली बार प्रिंसिपल पावर की दो छुट्टियों को घटाकर एक किया गया था। अब शिक्षक विरोध के बाद प्रिंसिपल पावर की छुट्टियों की संख्या दो कर दी गई हैं।

शिक्षा मंत्री के घर हुई बैठक

जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के घर पर शुक्रवार देर रात बैठक हुई। इसमें शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा, संघर्ष समिति के सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष रवि आचार्य भी शामिल थे।

FAQs

1. राजस्थान में गर्मी की छुट्टियां कब तक बढ़ाई गई हैं?
राजस्थान सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 28 जून तक बढ़ा दी हैं। स्कूल अब 29 जून को खुलेंगे।

2. शिक्षक संघ आंदोलन का क्या कारण था?
शिक्षक संघ ने स्कूल खोलने की तारीख और प्रिंसिपल पावर की छुट्टियों में कटौती के विरोध में आंदोलन किया।

3. प्रिंसिपल पावर की छुट्टियों में क्या बदलाव हुआ?
पहली बार दो छुट्टियों को घटाकर एक कर दिया गया था, लेकिन आंदोलन के बाद इसे फिर से दो कर दिया गया।

ये भी पढे़:-

कंप्यूटर अनुदेशक की होगी भर्ती, 3951 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन

RPSC Recruitment 2026: स्कूल लेक्चरर के इतने पदों पर निकली भर्ती, 1 जून से आवेदन

रोजगार मेला: अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- प्रदेश में चलेंगी 200 नई ट्रेनें

7 साल से नहीं हो रहे थे कोर्ट में पेश, अब 8 पुलिसकर्मियों को किया भगोड़ा घोषित

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • Summer holidays
  • गर्मी की छुट्टियां
  • मदन दिलावर
  • राजस्थान शिक्षक संघ (रेसा)
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच