सड़क पर मिले परीक्षा के एडमिट कार्ड, बड़े फर्जीवाड़े की संभावना, जानें क्या हैं मामला

Ashish Bhardwaj | Jan 25, 2026, 15:17 IST
Share
admit card
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जोधपुर जिले में शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड सड़क पर मिले है। इससे भर्ती प्रक्रिया में नकल और फर्जीवाड़े की संभावना जताई जा रही है। जिससे राज्य सरकार की भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

News In Short

  • जोधपुर जिले में शिक्षक भर्ती परीक्षा के 28 से अधिक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड सड़क किनारे मिले, जिससे भर्ती प्रक्रिया में नकल और फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है।
  • स्थानीय लोगों ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में प्रवेश पत्रों का एक साथ मिलना संयोग नहीं हो सकता और यह दलाल गिरोह के काम का संकेत हो सकता है।
  • राजस्थान में पहले भी शिक्षक भर्ती में पेपर लीक और फर्जी अभ्यर्थी के मामले सामने आए हैं, जो प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हैं।
  • राज्य सरकार को इस घटना की गहन जांच करनी चाहिए और भर्ती प्रक्रिया में ईमानदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

News In Detail

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जब शेरगढ़ उपखंड के सोइन्तरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित मेगा हाईवे पर रविवार सुबह शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के 28 से अधिक अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सड़क किनारे बिखरे मिले। ये प्रवेश पत्र बालोतरा, सिणधरी, जालोर, और बाड़मेर जिलों के अभ्यर्थियों के थे और 17 से 19 जनवरी 2025 के बीच आयोजित थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित थे। इन प्रवेश पत्रों में अभ्यर्थियों के नाम, फोटो और परीक्षा केंद्रों का पूरा विवरण था।

सड़क पर मिले एडमिट कार्ड

यह घटना साधारण नहीं मानी जा रही है क्योंकि एक स्थान पर अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का मिलना सामान्य नहीं होता। राजस्थान में पहले भी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के दौरान नकल और फर्जीवाड़े के मामले सामने आ चुके हैं। अब यह नई घटना भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय लोग के अनुसार

स्थानीय लोग इसे एक संयोग नहीं मान रहे हैं। उनका मानना है कि इतने अधिक एडमिट कार्ड का एक साथ सड़क किनारे मिलना इस बात का संकेत हो सकता है कि इन एडमिट कार्ड्स को किसी एजेंट या दलाल गिरोह ने प्रयोग करने के बाद फेंक दिया हो। इस मामले को लेकर अब यह संदेह जताया जा रहा है कि कहीं न कहीं नकल फर्जी अभ्यर्थी और सिस्टम में सेटिंग के प्रयास हो सकते हैं।

पहले से विवादों में है भर्ती प्रक्रिया

यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया विवादों में रही है। 2018 और 2021 की शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा, पेपर लीक, डमी अभ्यर्थी, और फर्जी दस्तावेज़ के मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में एसओजी ने कई गिरफ्तारियां भी की थीं।

घटना पर सवाल

इस घटना ने राजस्थान में सरकारी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और ईमानदारी पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार और राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड को इस मामले की गहन जांच करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

क्या करें राज्य सरकार

इस घटना के बाद राज्य सरकार और संबंधित अधिकारी राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड को पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भर्ती प्रक्रिया में ईमानदारी बनी रहे। साथ ही, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

राज्य सरकार के जरुरी कदम

राज्य सरकार को इस मामले की गहन जांच और फास्ट ट्रैक प्रक्रिया से निपटना होगा। सिस्टम को दुरुस्त करना और हर भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि यह प्रक्रिया निष्पक्ष और सुरक्षित होती है, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की संभावना कम होगी।

केंद्र के प्रगति मॉडल पर शुरू हुआ परफॉर्मेंस रिव्यू पोर्टल, ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य

मध्यप्रदेश और राजस्थान में बर्फीली ठंड के साथ छाया घना कोहरा, छत्तीसगढ़ को मिलेगी राहत

ट्रक ने इनोवा को मारी टक्कर, राजस्थान के 7 लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान से यूपी तक बारिश, शिमला-मनाली में पहली बर्फबारी, श्रीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल

Tags:
  • राजस्थान
  • एडमिट कार्ड
  • शिक्षक भर्ती
  • राज्य सरकार
  • जोधपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा