राजस्थान की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 में न्यूनतम आयु को लेकर विवाद, RSMSSB दे रहा सफाई
Nitin Kumar Bhal | Jul 18, 2025, 12:18 IST
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025, लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) में न्यूनतम आयु सीमा और पदों में बढ़ोतरी की मांग, विवाद बढ़ा। RSMSSB दे रहा स्पष्टीकरण।
राजस्थान (Rajasthan) में लम्बे समय से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भजनलाल (Bhajanlal Sharma) सरकार ने भर्तियां निकाल कर खुशखबरी तो दी लेकिन, न्यूनतम आयु के विवाद ने बेरोजगारों की नींद उड़ा दी है। हालांकि, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अपनी गलती मानी है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने एक्स पर लिखा कि L1 भर्ती के लिए ये 18 साल ही होनी चाहिए, शायद टाइपिंग त्रुटि है। कैलकुलेशन एप्लीकेबल डेट भी 01 जनवरी 2026 होनी चाहिए। हम चेक करके, त्रुटि सुधार विज्ञप्ति जारी कर देंगे।
यह खबर भी पढ़ें ... राजस्थान में सरकारी नौकरी की बंपर भर्ती, कई विभागों में हजारों पदों पर मांगे गए आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती REET Mains परीक्षा के माध्यम से की जाएगी, जिसमें कुल 7759 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन रिक्तियों में लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) के लिए 5636 पद तथा लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए 2123 पद निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के अंतर्गत की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र और पंजीयन शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही एक विस्तृत विज्ञापन के माध्यम से जारी की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें ... इस राज्य में निकली 2 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती, आज से आवेदन हुए शुरू, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए संक्षिप्त जारी अधिसूचना में लेवल वन L1 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष की गई है। विवाद इसी को लेकर है। युवाओं ने इसे लेकर ही प्रश्न उठाया है। युवाओं का कहना है कि लेवल वन L1 भर्ती में आयु सीमा को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर देना पूर्णत अनुचित है। इस पर पुनर्विचार करते हुए न्यूनतम आयु सीमा को पुन: 18 वर्ष किया जाए।
यह खबर भी पढ़ें ... राजस्थान के सरकारी टीचर्स को मिलेगी बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, जानें पूरी प्रोसेस
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इसको हम चेक करा रहा रहे हैं। L1 भर्ती के लिए ये 18 साल ही होनी चाहिए, शायद टाइपिंग त्रुटि है। कैलकुलेशन एप्लीकेबल डेट भी 01 जनवरी 2026 होनी चाहिए। हम चेक करके, त्रुटि सुधार विज्ञप्ति जारी कर देंगे।
युवाओं का कहना है कि 2025 में सिर्फ 7759 पदों पर यह भर्ती हो रही है। युवाओं का दावा है कि 2025 में इतिहास की सबसे कम पदों पर भर्ती होने जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर #थर्ड_ग्रेड_में_पद_बढ़ाओ ट्रेंड कर रहा है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
भजनलाल शर्मा | भजनलाल सरकार | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा | राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल
यह खबर भी पढ़ें ... राजस्थान में सरकारी नौकरी की बंपर भर्ती, कई विभागों में हजारों पदों पर मांगे गए आवेदन
निकाली है 7759 पदों पर भर्ती
यह खबर भी पढ़ें ... इस राज्य में निकली 2 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती, आज से आवेदन हुए शुरू, ऐसे करें आवेदन
RSMSSB
न्यूनतम आयु पर विवाद
alokrajRSSB मैं आपसे निवेदन करना चाहता हूँ कि REET मे आयु सीमा को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर देना पूर्णत अनुचित है।कृपया इस पर पुनर्विचार करते हुए न्यूनतम आयु सीमा को पुन 18 वर्ष किया जाए।#थर्ड_ग्रेड_में_पद_बढ़ाओ@BhajanlalBjp @madandilawar @RajCMO#लेवल_1_उम्र_18_साल_करो
— Vikash kumar (@Vikash_kumar077) July 18, 2025
यह खबर भी पढ़ें ... राजस्थान के सरकारी टीचर्स को मिलेगी बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, जानें पूरी प्रोसेस
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष ने दी सफाई
विकाश जी, आप सही बोल रहे है, इसको हम चेक करा रहा रहे हैं
1. L1 भर्ती के लिए ये 18 साल ही होनी चाहिए, शायद टाइपिंग त्रुटि है।
2. कैलकुलेशन एप्लीकेबल डेट भी 01 जनवरी 2026 होनी चाहिए।
हम चेक करके, त्रुटि सुधार विज्ञप्ति जारी कर देंगे। https://t.co/hqZVIeAdIK
— Alok Raj (@alokrajRSSB) July 18, 2025
पद बढ़ाने की भी मांग
REET भर्ती के इतिहास पर एक नजर
REET 2011- 20000 पद
2012-30000
2015- 25000
2017-25000
2021-32000
2022-62000
2023-48000
2025-7759 पद इतिहास की सबसे कम पदों पर reet की भर्ती होने जा रही है, अगर अभी भी आप सो रहे हैं तो आपका कुछ नही हो सकता 🙏🙏#REET_2025#थर्ड_ग्रेड_में_पद_बढ़ाओ
— Pratigya 🌼 (@Pratigya_78) July 17, 2025
FAQ
- 1. राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 में कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 में कुल 7759 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 5636 पद लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) के लिए और 2123 पद लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए होंगे। - 2. राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 में न्यूनतम आयु सीमा में क्या बदलाव किया गया है?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लेवल-1 के लिए न्यूनतम आयु सीमा को 21 वर्ष घोषित किया था, जिसे बाद में बोर्ड ने गलती मानते हुए 18 वर्ष करने का वादा किया है। - 3. राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 में क्या पदों की संख्या बढ़ाने की कोई संभावना है?
युवाओं ने सोशल मीडिया पर #थर्ड_ग्रेड_में_पद_बढ़ाओ ट्रेंड करते हुए सरकार से अधिक पदों की घोषणा करने की मांग की है, ताकि अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
भजनलाल शर्मा | भजनलाल सरकार | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा | राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari