पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट
Ashish Bhardwaj | Sept 02, 2026, 19:34 IST
राजस्थान पर्यटन
राजस्थान पुलिस प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करेगी। 30 सितंबर तक सुरक्षा ऑडिट होगा। पर्यटक सहायता बूथ, सीसीटीवी, मेडिकल सुविधा, महिला पुलिसकर्मी और बहुभाषी जानकारी पर विशेष जोर रहेगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
- 30 सितंबर तक सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा।
- धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा।
- पर्यटकों के लिए सहायता बूथ और बहुभाषी जानकारी बढ़ाई जाएगी।
- सीसीटीवी, मेडिकल सुविधा और महिला पुलिसकर्मियों पर भी जोर रहेगा।
30 सितंबर तक सभी पर्यटन स्थलों का होगा सुरक्षा ऑडिट
उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों की सुरक्षा केवल किसी विशेष आयोजन या मेले तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए स्थायी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाए।
हर सप्ताह उमड़ने वाली भीड़ के लिए भी विशेष व्यवस्था
डीजीपी ने खाटूश्यामजी, मेहंदीपुर बालाजी, सालासर बालाजी, रामदेवरा, गोगामेड़ी, पुष्कर, श्रीनाथद्वारा और सांवरियाजी सहित प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों पर पुलिस, प्रशासन एवं देवस्थान विभाग को आपसी समन्वय से भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पर्यटक सहायता बल की उपस्थिति दिखनी चाहिए
पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर, पुलिस हेल्पलाइन 112, राजकॉप सिटीजन एप एवं अन्य उपयोगी लिंक प्रदर्शित करने वाली स्टेंडी लगाने तथा टीएएफ की ओर से विशेष सहायता बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि सहायता बूथ केवल नाम मात्र के नहीं हों, बल्कि वहां प्रशिक्षित कार्मिक मौजूद रहें और पर्यटकों को आवश्यक जानकारी एवं तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की तर्ज पर एयरपोर्ट पर भी सूचना व्यवस्था
उन्होंने टीएएफ एवं स्थानीय थाने के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए एयरपोर्ट सहित सभी प्रवेश एवं निकास स्थलों पर पर्यटकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
पर्यटक सहायता बूथों पर मिलेगी बहुभाषी जानकारी
उन्होंने विदेशी भाषाओं का कोर्स कर चुके युवक-युवतियों को लैंग्वेज एक्सपर्ट के रूप में सेवाएं उपलब्ध कराने का सुझाव दिया, ताकि विदेशी पर्यटकों को उनकी भाषा में आवश्यक जानकारी और सहायता मिल सके।
मेडिकल सुविधा और महिला पुलिसकर्मी होंगी उपलब्ध
डीजीपी ने पर्यटकों के लिए आकस्मिक चिकित्सा सुविधा, महिला पर्यटकों की सहायता के लिए महिला पुलिसकर्मियों तथा आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित गाइड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
सवाईमाधोपुर और जैसलमेर में पर्यटन थानों के प्रस्ताव का फॉलोअप
उन्होंने प्रदेश में पर्यटन थानों की संख्या बढ़ाने, पर्यटन पुलिस के लिए अपेक्षित पुलिस बल उपलब्ध कराने तथा उन्हें पर्यटन क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया।
आमेर की केस स्टडी को अन्य पर्यटन स्थलों पर भी लागू करने के निर्देश
उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण, व्यवस्थित आवागमन, बेहतर सड़क सुविधा, पार्किंग, आवश्यक सूचनाओं की उपलब्धता और सुगम यातायात भी पर्यटन अनुभव का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
जयपुर में हेरिटेज वॉक की व्यवस्था पर जोर
बैठक में डीजी ट्रैफिक श्रीमती मालिनी अग्रवाल ने पर्यटन स्थलों पर राजस्थान पुलिस के स्तर से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं किए जा रहे प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने अधिकाधिक पर्यटन स्थलों को सीसीटीवी कवरेज में लाने, अधिक पर्यटक संख्या वाले स्थानों पर पर्यटन थाने स्थापित करने सहित पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक के प्रारंभ में पर्यटन आयुक्त श्रीमती रुक्मणि रियाड ने गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट के साथ-साथ प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की वर्तमान स्थिति तथा पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने विभाग द्वारा डीओआईटी के माध्यम से तैयार किए गए विशेष एप के जल्द ही लांच किए जाने की जानकारी दी तो डीजीपी ने इसे राजकॉप सिटीजन एप और पैनिक बटन से इंटीग्रेट करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान रियाड ने प्रचार सामग्री, पर्यटक सहायता बूथों के डिजाइन एवं प्रशिक्षण आदि के बारे में भी अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में टीएएफ एवं पुलिस के बेहतर समन्वय के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को नियमित पेट्रोलिंग के दौरान टूरिस्ट साइट्स को भी कवर करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान एसपी विजीलेंस वंदिता राणा ने गोवा, तिरूमला सहित राजस्थान के विभिन्न पर्यटन स्थलों के भ्रमण से प्राप्त अनुभवों और बेस्ट प्रेक्टिसेज पर आधारित एक प्रजेंटेशन दिया।
बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री वी.के. सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री ओम कसेरा सहित पर्यटन विभाग, आरटीडीसी, आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण, नगर निगम तथा संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
ये खबर भी पढे़:-
MNIT जयपुर में हल्लाबोल: हॉस्टल टाइमिंग पर बवाल, छात्राएं बोलीं- हम पर पाबंदी क्यों?
भजनलाल ने OSD की पत्नी को उतारा चुनावी मैदान में, गहलोत ने नहीं दिया था टिकट
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दांव: 1 लाख प्लॉट देने का वादा, जानें संकल्प पत्र में और क्या
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
By Saurabh Mishra
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
By Sourabh Bhatnagar
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
By VINAY VERMA
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
By Arohi Raj
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
By Mukesh Sharma
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?
By Amresh Kushwaha