तबादलों की अवधि 5 दिन बढ़ी, अब 10 जुलाई तक हो सकेंगे ट्रांसफर

Jageshwar prasad | Jul 03, 2026, 15:22 IST
Share
राजस्थान में अब 10 जुलाई तक होंगे तबादले
राजस्थान में अब 10 जुलाई तक होंगे तबादले

राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों की ट्रांसफर विंडो 5 दिन बढ़ाकर 10 जुलाई तक की। ग्रेड थर्ड टीचर और स्वास्थ्य विभाग में बैन जारी। मंत्रियों के घर सिफारिशों की भीड़।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में अब 10 जुलाई तक होंगे तबादले।
  • पीएम मोदी के दौरे से पड़ी थी तबादलों में रुकावट।
  • मंत्रियों के घर उमड़ी भीड़, सिफारिशें चल रही हैं।
  • ग्रेड थर्ड टीचर और स्वास्थ्य कर्मचारी अभी भी इंतजार में।
  • शिक्षा से पुलिस तक, सब विभागों में तबादलों की मांग।
राजस्थान सरकार ने सरकारी तबादलों की समयसीमा 5 दिन और बढ़ा दी है। अब 10 जुलाई तक तबादले हो सकेंगे। पहले 5 जुलाई की डेडलाइन थी। 4 जुलाई को पीएम मोदी के पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण के कारण कई विभागों की तबादला प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

तबादलों को लेकर मंत्रियों के घरों और सचिवालय में कर्मचारियों की भारी भीड़ जुटी है। ग्रेड थर्ड शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को इस बार भी राहत नहीं मिली।

क्यों बढ़ाई गई डेडलाइन?

प्रशासनिक सुधार विभाग ने 10 जुलाई तक तबादलों की छूट बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। इसकी मुख्य वजह 4 जुलाई का पीएम मोदी का दौरा रहा। उस दिन पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण की तैयारियों में अधिकारी व्यस्त रहे।

इस वजह से कई विभागों में तबादलों की कार्रवाई अधूरी रह गई। भाजपा विधायकों और नेताओं ने भी समयसीमा आगे बढ़ाने की मांग की थी।

कितने कर्मचारियों पर होगा असर

राजस्थान के सरकारी विभागों में तबादले की दायरे में बड़ी संख्या में कर्मचारी हैं। शिक्षा विभाग में 3.50 लाख कर्मचारी हैं, स्वास्थ्य विभाग में 90 हजार, पुलिस और जेल विभाग में 90 हजार, पंचायती राज और ग्रामीण विकास में 50 हजार, राजस्व विभाग में 25 हजार और जलदाय विभाग में 20 हजार कर्मचारी हैं।

हालांकि शिक्षा विभाग के 2.20 लाख ग्रेड थर्ड शिक्षक और स्वास्थ्य विभाग के 90 हजार कर्मचारियों पर तबादला बैन जारी रहेगा।

राजस्थान में अब 10 जुलाई तक होंगे तबादले
राजस्थान में अब 10 जुलाई तक होंगे तबादले

ग्रेड थर्ड टीचर और स्वास्थ्य विभाग बाहर

ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर 2018 से रोक लगी है। ये शिक्षक लगातार तबादला बैन हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस बार भी उन्हें राहत नहीं मिली।

स्वास्थ्य विभाग में तबादलों पर बैन न हटाने के पीछे मौसमी बीमारियों का कारण बताया गया है। सरकार का तर्क है कि बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और डॉक्टर-नर्स की तैनाती स्थिर रखना जरूरी है।

किन्हें मिलेगी प्राथमिकता

तबादलोंकी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी। एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता और गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। गंभीर बीमारियों में कैंसर, दिमाग की बीमारी, हार्ट, फेफड़े और किडनी की बीमारी शामिल हैं।

यह आदेश सरकारी कर्मचारियों के अलावा निगम, बोर्ड और स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होगा।

मंत्रियों के घर भीड़, सचिवालय में लंबी कतार

तबादलों की डेडलाइन बढ़ते ही मंत्रियों और भाजपा नेताओं के घरों पर भीड़ बढ़ गई। प्रदेशभर से कर्मचारी सिफारिश लगवाने पहुंच रहे हैं। सचिवालय में भी रोज हजारों लोग तबादलों के लिए दस्तक दे रहे हैं।

सबसे ज्यादा मांग शिक्षा, पुलिस, बिजली और वित्त विभाग में है। भाजपा विधायकों की सिफारिश के आधार पर विभागीय मंत्री तबादला सूची तैयार कर संबंधित अफसरों को भेजेंगे और उसके बाद आदेश जारी होंगे।

ये भी पढ़ें:-

मंत्री-विधायकों के घर क्यों उमड़ रहा हुजूम, जानिए तबादलों का पूरा जुगाड़ कल्चर

मंत्री का विद्रोह, कोटा से राहुल का शंखनाद और तबादलों का थर्ड ग्रेड दर्द

आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजस्थान में 178 RAS के तबादले

सॉरी! मैं सिफारिश नहीं कर पाऊंगा, पूर्व मंत्री के नोट से समर्थक मायूस

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • शिक्षा विभाग
  • स्वास्थ्य विभाग
  • तबादले
  • पचपदरा रिफाइनरी
  • प्रशासनिक सुधार विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग