मौसम विभाग का शीतलहर का अलर्ट, तापमान 2 डिग्री तक गिरने का अनुमान, बादल छाए रहने की संभावना

Amit Baijnath Garg | Dec 27, 2025, 16:04 IST
Share
cold wave
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, तापमान 2 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई है। जयपुर में भी बादल छाने की संभावना के साथ गलन और ठंड का असर दिखेगा। विभाग ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है।

Jaipur. राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। शीतलहर के कारण राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। दिन और रात दोनों में ठंड महसूस हो रही है, जिससे नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शीतलहर का असर

राजस्थान के विभिन्न शहरों में इस समय शीतलहर का असर बढ़ने लगा है। करौली में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा प्रदेश में सीकर के फतेहपुर में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 5 डिग्री और पाली व अंता में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय

उदयपुर संभाग में कोहरा

उदयपुर संभाग में पिछले 24 घंटों के दौरान कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता में कमी नजर आई है। इस दौरान क्षेत्र में शुष्क मौसम रहने के बावजूद तापमान में गिरावट के साथ तेज ठंड का असर देखने को मिला। इलाके के अन्य शहरों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिसके चलते ग्रामीण अंचल में भी कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए।

विवादों में घिरी राजस्थान पुलिस : भ्रष्टाचार और अपराधियों से मिलीभगत के आरोप, अपनों के खिलाफ चलाने पड़े अभियान

जयपुर में तेज सर्द हवा राजधानी जयपुर में तापमान में गिरावट के साथ तेज सर्द हवा ने ठंड और ठिठुरन का अहसास और बढ़ा दिया है। गुलाबी शहर जयपुर में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिन जयपुर में आंशिक बादल भी छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
राजस्थान में 5 IAS के तबादले, दिल्ली से लौटे सिद्धार्थ महाजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए सूची

शीतलहर का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के जयपुर सहित कई शहरों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अलवर, झुंझुनूं, खैरथल तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर और चूरू शामिल हैं। इन क्षेत्रों में नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने शीतलहर अलर्टजारी कर कहा है कि आने वाले दिनों में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड का असर बढ़ेगा।

द सूत्र मन मत सर्वे:: राजस्थान के 46% लोग बोले- आज चुनाव तो हार जाएंगे मौजूदा विधायक, आधी जनता विधायकों के खिलाफ खुलकर नहीं बोल पाती

प्रदूषण स्तर का बढ़ना

एक ओर जहां कोहरे का असर बढ़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर प्रदूषण के स्तर में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जयपुर में पिछले चार दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से कम था, लेकिन अब शास्त्री नगर स्टेशन पर AQI 208 दर्ज किया गया है। इसके अलावा टोंक, बीकानेर, चूरू और कोटा में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा है, जिसके चलते लोगों को सांस लेने सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

News Strike : अगले चुनाव तक रिटायर हो जाएगी बीजेपी नेताओं की पूरी खेप; मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ये नेता होंगे रिटायर?

मौसम विभाग की खास बातें

  • मौसम विभाग का शीतलहर का अलर्ट।मौसम अपडेट केअनुसार, शीतलहर का अलर्ट अगले 2 दिनों तक रहेगा और इस दौरान तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती।
  • जयपुर में अगले 1-2 दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं का असर रहेगा।
  • राजस्थान मौसम विभागकेअनुसार, जयपुर कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है, लेकिन कुछ जगहों पर हवा में सुधार हुआ है, जैसे भिवाड़ी में AQI 246 तक सीमित रहा है।
Tags:
  • राजस्थान
  • मौसम विभाग
  • जयपुर
  • मौसम अपडेट
  • उदयपुर
  • राजस्थान मौसम विभाग
  • शीतलहर अलर्ट
  • मौसम विभाग का शीतलहर का अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि