कल जारी होगी SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट : एक महीने में कर सकेंगे दावे व आपत्तियां, राजनीतिक दलों से साझा करेंगे

Mukesh Sharma | Published:
Share
sir
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में 16 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी। मतदाता अपनी आपत्तियां और दावे एक महीने तक कर सकेंगे। यह सूची राजनीतिक दलों से भी साझा की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने यह जानकारी दी है।

Jaipur. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के पहले चरण के पूरा होने के बाद 16 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि यह सूची सीईओ राजस्थान एवं संबधित डीईओ की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

साथ ही राजस्थान के सभी 41 जिला निर्वाचन अधिकारी, 199 विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्गठन उपरांत बने 61,136 बूथों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मान्यता प्राप्त पॉलिटिकल पार्टियों के प्रतिनिधियों से भी साझा की जाएगी।

राजस्थान में सियासी बवाल, 3 विधायकों ने विधायक कोष से काम के लिए मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल

राजनीतिक सहभागिता सुनिश्चित हो

महाजन ने सभी पॉलिटिकल पार्टियों को इस संबंध में पहले ही सूचित करने, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट एवं पुनर्गठन के उपरांत मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के साथ में एएसडी लिस्ट भी एक्सेसिबल फॉर्मेट में सीईओ राजस्थान एवं संबधित डीईओ की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पुनर्गठन के बाद नव सृजित मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं सुपरवाइजर को तुरंत नियोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

राजस्थान में सियासी बवाल, विधायक कोष से काम के लिए मांगी रिश्वत, 3 विधायकों के वीडियो वायरल

मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं

महाजन ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सभी वोटर को लिस्ट में अपना नाम जांचने के लिए प्रेरित करने तथा नाम नहीं होने पर अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र (Declaration Form) भरकर जमा कराने के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है। उन्होंने लोगों से जागरूक होने की अपील की है।

राजस्थान हाईकोर्ट ने 3 ग्राम पंचायत मुख्यालय बदलने पर दिया नोटिस, जिला कलेक्टरों को देना होगा जवाब

यूथ से एडवांस में जमा करवाएं फॉर्म 6 यूथ वोटर जो 1 अप्रैल, 2026, 1 जुलाई, 2026 एवं 1 अक्टूबर, 2026 तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त करेंगे, उन सभी से भी एडवांस फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए आवेदन कराया जाएगा। महाजन ने युवाओं से स्वप्रेरित होकर आगे आने की अपील की है।
राजस्थान के किसानों पर संकट, सोयाबीन की फसल पर मौसम की मार, बाजार में भी नहीं मिल रहे सही दाम

नाम हटाने से पहले सुनवाई का मौका

SIR के अनुसार, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कोई भी नाम हटाने से पहले संबंधित ERO/AERO को सुनवाई का मौका देकर लिखित आदेश जारी करने होंगे, जिनके ऊपर DM तथा CEO अपील सुन सकेंगे। महाजन ने कहा कि बिना सुनवाई का मौका दिए किसी का भी नाम नहीं हटाया जाएगा।

कूनो से आया चीता : राजस्थान में बना ली अपनी टेरिटरी, मध्य प्रदेश अपना चीता फिर वापस ले गया

लाखों ने निभाई है भूमिका

हर गांव, हर वार्ड, हर घर तक पहुंचने तथा प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के प्रयासों के अंतर्गत राजस्थान के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO), सभी 41 जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEOs), 199 निर्वाचक नामांकन पदाधिकारी (EROs), 52,222 मतदाता केंद्रों पर तैनात BLOs, लाखों वॉलंटियर्स तथा सभी पॉलिटिकल पार्टियों के एक लाख से अधिक बूथ लेवल एजेंट्स (BLAs) ने एसआईआर अभियान में अहम जिम्मेदारी निभाई है।

Tags:
  • राजस्थान
  • भारत निर्वाचन आयोग
  • एसआईआर
  • मतदाता सूची
  • विशेष गहन पुनरीक्षण
  • ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर