ACB की बड़ी कार्रवाई, 1300 रुपए की रिश्वत लेते डॉक्टर को किया गिरफ्तार
Ashish Bhardwaj | Jul 20, 2026, 18:56 IST
ACB के हत्थे चढ़ा डॉक्टर
राजस्थान में राजसमंद के आरके जिला चिकित्सालय में 1300 रुपए रिश्वत लेते डॉक्टर पंकज जैन को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। ये रिश्वत ऑपरेशन के लिए मांगी जा रही थी।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजसमंद के आरके जिला चिकित्सालय में ACB ने डॉक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
- जूनियर सर्जन डॉ. पंकज जैन पर आंख के ऑपरेशन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
- डॉक्टर ने 1800 रुपए की रिश्वत तय की थी, जिसमें 500 रुपए पहले लिए थे।
- ACB ने 1300 रुपए लेते समय डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
- अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर का सर्विस रिकॉर्ड मांगा है, मामले की जांच जारी है।
एसीबी राजसमंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह चारण ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरके जिला चिकित्सालय में कार्यरत जूनियर सर्जन डॉ. पंकज जैन के खिलाफ एक शिकायत मिली थी।
आंख के ऑपरेशन के लिए मांगी थी रिश्वत
इसके बाद एसीबी ने पूरा प्लान तैयार किया। इसी योजना के तहत पीड़ित बाकी बचे 1300 रुपए लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा और डॉक्टर ने रिश्वत की यह रकम भी ले ली।
हाथ धुलवाए तो निकला रिश्वत का रंग
इस तरह एसीबी की टीम ने रिश्वत की पूरी राशि जब्त करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनके दफ्तर की भी तलाशी ली गई।
अस्पताल प्रशासन ने मांगा सर्विस रिकॉर्ड
पहले भी आ चुकी थीं शिकायतें
विधायक ने उस दौरान ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को खास निर्देश भी दिए थे। अब एक डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। इसके साथ ही एसीबी अस्पताल के अन्य डॉक्टरों और पीएमओ (PMO – Principal Medical Officer) की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।
ये खबर भी पढे़:-
डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलाने वाला पटवारी गिरफ्तार, 5 लाख में हुआ था सौदा
भारत-पाक सीमा पर फिर ड्रोन से हेरोइन, इस साल अब तक 45 किलो बरामद
पंचायत-निकाय चुनाव 15 नवंबर तक, शेड्यूल पर हाई कोर्ट ने लगाई मुहर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari