डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलाने वाला पटवारी गिरफ्तार, 5 लाख में हुआ था सौदा

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
डमी कैंडिडेट से बना पटवारी गिरफ्तार
डमी कैंडिडेट से बना पटवारी गिरफ्तार

राजस्थान के पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलाकर पटवारी बने दिनेश कुमार विश्नोई को एसओजी ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने 5 लाख रुपए देकर डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाई थी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पटवारी भर्ती 2021 फर्जीवाड़े में SOG ने निलंबित पटवारी को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी ने 5 लाख रुपए देकर एसओजी से परीक्षा दिलवाई थी।
  • फर्जी फोटो और हस्ताक्षर से परीक्षा पास कर हासिल की थी नौकरी।
  • आरोपी दिनेश विश्नोई सिरोही में पटवारी पद पर तैनात था।
  • SOG अब दलाल और डमी अभ्यर्थी की भूमिका की जांच कर रही है।
पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 में फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी (SOG – Special Operations Group) ने डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाकर पटवारी बने एक निलंबित कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी दिनेश कुमार विश्नोई ने खुद परीक्षा देने के बजाय अपनी जगह एक डमी कैंडिडेट को बैठाया था। इस फर्जीवाड़े के जरिए चयन होने के बाद उसने सिरोही जिले में पटवारी के पद पर नौकरी भी हासिल कर ली।
प्रवेश पत्र पर बदली फोटो, जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल

एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि इस मामले में एसओजी को एक गोपनीय शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के बाद एसओजी थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी दिनेश कुमार पुत्र तुलसीराम जालौर जिले की सांचौर तहसील के भादरूणा गांव का रहने वाला है। उसने 23 अक्टूबर 2021 को उदयपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर अपनी जगह डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाई थी। इसके लिए प्रवेश पत्र पर डमी अभ्यर्थी की फोटो लगाई गई और जाली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया गया था।

5 लाख रुपए में तय हुआ था पूरा सौदा

एसओजी की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने एक दलाल के जरिए डमी अभ्यर्थी को परीक्षा दिलाने के लिए 5 लाख रुपए नकद दिए थे। फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने के बाद उसकी नियुक्ति सिरोही जिले की पिंडवाड़ा तहसील के मंगरीवाड़ा पटवार हल्के में पटवारी के रूप में हुई।

एसओजी ने इस मामले में शामिल दलाल की पहचान चौथाराम विश्नोई उर्फ गिला के रूप में की है, जो सांचौर जिले के झाब थाना क्षेत्र के लियादरा गांव का रहने वाला है। वहीं डमी अभ्यर्थी की पहचान विक्रम विश्नोई के रूप में हुई है, जो जालौर जिले के करड़ा रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के मीरपुरा गांव का निवासी है। फिलहाल दोनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

निलंबित पटवारी को किया गिरफ्तार

एसओजी की टीम ने लगातार तलाश के बाद आरोपी दिनेश कुमार विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 34 साल बताई जा रही है।

आरोपी फिलहाल निलंबित पटवारी है और गिरफ्तारी से पहले सिरोही जिले के उपखंड अधिकारी कार्यालय, पिंडवाड़ा में पदस्थापित था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस भर्ती परीक्षा से जुड़े पूरे गिरोह की भूमिका की जांच में जुटी है।

ये खबर भी पढे़:-

भारत-पाक सीमा पर फिर ड्रोन से हेरोइन, इस साल अब तक 45 किलो बरामद

पंचायत-निकाय चुनाव 15 नवंबर तक, शेड्यूल पर हाई कोर्ट ने लगाई मुहर

भर्तियों के नियम में हुआ बड़ा बदलाव, 10वीं पास के लिए भी अनिवार्य होगा CET

एसएमएस अस्पताल की आग को माना खतरनाक, केंद्र की रिपोर्ट में यह गिनाई खामियां

Tags:
  • गिरफ्तार
  • फर्जीवाड़े
  • पटवारी भर्ती
  • SOG
  • एसओजी
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका