आरएएस बलवंत सिंह सस्पेंड, जानिए सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
Mukesh Sharma | Jul 07, 2026, 19:07 IST
RAS अधिकारी बलवंत सिंह लिग्री सस्पेंड, JDA जमीन घोटाले में फंसे
राजस्थान प्रशासनिक सेवा(आरएएस) के अधिकारी बलवंत सिंह लिग्री को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जेडीए में उपायुक्त रहते अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं।
समझें क्या है पूरा मामला
- जेडीए जमीन घोटाले में फंसे आरएएस अधिकारी बलवंत सिंह लिग्री हुए सस्पेंड।
- जेडीए उपायुक्त रहते हुए भूमि आवंटन और नियमन में अनियमितता के आरोप।
- 2011 बैच के वरिष्ठ RAS अधिकारी वर्तमान में बेवरेजेज कॉर्पोरेशन में थे तैनात।
- चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के विशिष्ट सहायक (SA) के रूप में भी दे चुके हैं सेवाएं।
- निलंबन काल में जयपुर में शासन सचिवालय रहेगा मुख्यालय, विभागीय जांच जारी।
2011 बैच के आरएएस लिग्री अभी राजस्थान स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन में निदेशक के रूप में कार्यरत है। इससे पहले वह जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में उपायुक्त थे। तब उनके खिलाफ अनियमितताओं की शिकायतें मिली थी।
लिग्री के खिलाफ चल रही जांच
लिग्री चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के विशिष्ट सहायक भी रह चुके हैं। सरकार की इस अचानक हुई कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
क्या है लिग्री के खिलाफ मामला
जेडीए में उपायुक्त के पद पर तैनाती के दौरान उनके कार्यकाल में एक विवादित भूमि प्रकरण सामने आया था। इसी भूमि मामले में लंबे समय से उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी।
माना जा रहा है कि इस जांच में सामने आए शुरुआती तथ्यों के आधार पर ही सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है, जिससे जांच प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ सके।
जेडीए मामले की जांच जारी
सरकार का स्पष्ट रुख है कि जब तक इस मामले की विस्तृत और अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक उनका निलंबन जारी रहेगा।
निलंबन के दौरान लिग्री का मुख्यालय सचिवालय में कार्मिक विभाग के सचिव के यहां रहेगा।
ये भी पढ़ें:-
RPS सत्य प्रकाश मीणा को किया APO, महिलाओं से अभद्रता का आरोप
जेडीए का उत्तरी रिंग रोड पर बड़ा कदम, एनएचएआई से प्रोजेक्ट अपने हाथ में लेने के लिए भेजा प्रस्ताव
जेडीए की गैरहाजरी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, बताए अवैध निर्माण पर कार्रवाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari