आरसीए एडहॉक कमेटी और आरएसएससी के बीच विवाद खत्म, एसएमएस स्टेडियम पर सहमति

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
RCA
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में आरसीए एडहॉक कमेटी और आरएसएससी के बीच सहमति बनने के बाद अब एसएमएस स्टेडियम में क्रिकेट मैच और अन्य गतिविधियों का आयोजन सशुल्क किया जाएगा।

राजस्थान में लंबे समय से क्रिकेट के आयोजन को लेकर आरसीए एडहॉक कमेटी और राज्य क्रीड़ा परिषद (आरएसएससी) के बीच चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। अब एसएमएस (सवाई मानसिंह) स्टेडियम में क्रिकेट मैचों और अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए सहमति बन गई है। इसके बाद यह तय हुआ है कि अब एसएमएस स्टेडियम का उपयोग क्रिकेट मैचों के लिए रेंट पर किया जाएगा।

आरसीए एडहॉक कमेटी के संयोजक डीडी कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के निर्देशों के अनुसार, राज्य में क्रिकेट के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही युवा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं और उच्च स्तरीय क्रिकेट मैदान उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस बैठक में आरसीए और आरएसएससी के बीच स्टेडियम के उपयोग को लेकर सहमति बनी है।

किराए पर आयोजन के लिए ठोस योजना

कुमावत ने बताया कि अब राज्य में क्रिकेट के आयोजन को लेकर सभी विवादों को दूर किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसएमएस स्टेडियम में सभी क्रिकेट प्रतियोगिताओं और शिविरों का आयोजन सशुल्क होगा। इसके तहत बीसीसीआई की क्रिकेट प्रतियोगिताएं, आरसीए की घरेलू प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, क्रीड़ा परिषद को समय-समय पर इन गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

एमओयू खत्म होने से उत्पन्न हुआ विवाद कुमावत ने बताया कि आरसीए और क्रीड़ा परिषद के बीच एसएमएस स्टेडियम और अकादमी का एमओयू कुछ समय पहले खत्म हो गया था। इसके बाद क्रिकेट आयोजनों को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इस पर एडहॉक कमेटी के पूर्व संयोजक जयदीप बिहाणी का भी खेल परिषद से कई महीनों तक विवाद चल रहा था।
यह खबर भी देखें...

लोगों की आय बढ़ने का नहीं पता, लेकिन जल्द बढ़ जाएगा राजस्थान में विधायकों का वेतन

राजस्थान में जयपुर नगर निगम हेरिटेज बना फर्जी पट्टों का गढ़, चार अधिकारियों पर गिरी गाज

मुकेश अंबानी राजस्थान में खर्च करेंगे 58 हजार करोड़, जल्द शुरू करेंगे यह प्रोजेक्ट

किराए का इस तरह हुआ निर्धारण

अब एसएमएस स्टेडियम में मैच आयोजित करने के लिए आरसीए को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद को प्रतिदिन 1 लाख रुपए का किराया देना होगा। इसके अलावा सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 1 लाख रुपए, जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 50 हजार रुपए और छोटे मैदान के लिए 25 हजार रुपए प्रतिदिन का किराया निर्धारित किया गया है। साथ ही आरसीए को एकेडमी भवन के ऑफिस के लिए 50 हजार रुपए मासिक किराया भी देना होगा।

FAQ

  1. 1. आरसीए एडहॉक कमेटी और आरएसएससी के बीच क्या सहमति बनी है?
    आरसीए एडहॉक कमेटी और आरएसएससी के बीच एसएमएस स्टेडियम के उपयोग पर सहमति बनी है, जिसके बाद अब क्रिकेट आयोजनों को सशुल्क आयोजित किया जाएगा।
  2. 2. एसएमएस स्टेडियम के आयोजन के लिए आरसीए को कितना किराया देना होगा?
    आरसीए को एसएमएस स्टेडियम में मैच आयोजित करने के लिए प्रतिदिन 1 लाख रुपये का किराया देना होगा। इसके अलावा, अन्य प्रकार के आयोजनों के लिए भी अलग-अलग किराए का निर्धारण किया गया है।
  3. 3. आरसीए और क्रीड़ा परिषद के बीच विवाद क्यों उत्पन्न हुआ था?
    आरसीए और क्रीड़ा परिषद के बीच एमओयू खत्म होने के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिससे क्रिकेट आयोजनों के लिए एसएमएस स्टेडियम का उपयोग रोका गया था।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • आरसीए एडहॉक कमेटी
  • एसएमएस स्टेडियम
  • राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप

By Sandeep Kumar

जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन