आरसीए जयपुर
RCA Election: पूर्व-मौजूदा चिकित्सा मंत्री के बेटे अध्यक्ष की रेस में, 6 पद के लिए 33 नामांकन
Raghvendra Singh Rathore | Sept 26, 2026, 17:42 IST
आरसीए चुनाव
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में भाजपा सरकार और संगठन से जुड़े 5 नेताओं के बेटों ने नामांकन भरा है। अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह खींवसर और पराक्रम सिंह राठौड़ दावेदार हैं। चुनाव में 3 गुट बने हैं।
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। सभी छह पदों के लिए कुल 33 नामांकन दाखिल हुए हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 5 और सचिव पद के लिए 6 नामांकन शामिल हैं। अंतिम दिन नामांकन के साथ आरसीए चुनाव में मुकाबला बहुकोणीय हो गया है।
अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह खींवसर, पराक्रम सिंह राठौड़ और डीडी कुमावत समेत कुल पांच दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। वहीं सचिव पद पर छह नामांकन हुए हैं। खास बात यह रही कि मोहित यादव ने सचिव और कोषाध्यक्ष-दोनों पदों के लिए नामांकन दाखिल किया।
अध्यक्ष पद की दौड़ में धनंजय सिंह खींवसर और पराक्रम सिंह राठौड़ की एंट्री ने चुनाव को खास बना दिया है। धनंजय सिंह, वर्तमान चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे हैं, जबकि पराक्रम सिंह राठौड़, पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे हैं। इनके अलावा डीडी कुमावत भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं।
नामांकन के अंतिम दिन धनंजय सिंह खींवसर ने पर्चा दाखिल करने के बाद कहा कि सरकार की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है, इसलिए वे नामांकन भरने पहुंचे हैं। उन्होंने दूसरे पैनल के बारे में भी जानकारी होने से इनकार किया।
सचिव पद के लिए छह नामांकन हुए हैं। इनमें मोहित यादव का नाम प्रमुख है। मोहित ने सचिव के साथ-साथ कोषाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन दाखिल किया है। RCA की एडहॉक व्यवस्था में मोहित यादव कन्वीनर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। ऐसे में सचिव पद पर छह नामांकन होने से यह पद भी चुनावी समीकरण का अहम केंद्र बन गया है।
उपाध्यक्ष पद के लिए पवन दिलावर और मनोज शर्मा समेत नामांकन हुए हैं। पवन दिलावर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर आशीष तिवाड़ी, सुशील जैन और मोहित यादव समेत कई दावेदारों ने पर्चा भरा है। आशीष तिवाड़ी राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे हैं।
संयुक्त सचिव और कार्यकारी सदस्य पदों पर भी कई उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। संयुक्त सचिव पद पर सुशील जैन और रतन सिंह के नाम सामने आए हैं, जबकि कार्यकारी सदस्य पद के लिए धर्मवीर सिंह समेत अन्य दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी अंतिम दिन नामांकन दाखिल कराने पहुंचे।
![आरसीए जयपुर]()
इस चुनाव में प्रदेश की राजनीति से जुड़े परिवारों के कई युवा चेहरे भी मैदान में हैं। इनमें-
धनंजय सिंह खींवसर - स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे
पराक्रम सिंह राठौड़ - पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे
पवन दिलावर - शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे
आशीष तिवाड़ी - राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे
मोहित यादव - भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे
इन नामों की मौजूदगी के चलते RCA चुनाव में क्रिकेट प्रशासन के साथ राजनीतिक परिवारों की सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि चुनाव का अंतिम परिणाम RCA के निर्धारित मतदाताओं के मतदान से ही तय होगा।
नामांकन पूरा होने के बाद RCA में तीन खेमों की चर्चा है। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि किस उम्मीदवार के साथ कितने जिला संघों के मतदाता हैं। 33 नामांकन होने के बावजूद कई उम्मीदवारों के एक से अधिक पदों पर पर्चा दाखिल करने के कारण वास्तविक मुकाबले की तस्वीर नाम वापसी के बाद ही सामने आएगी।
अब 27 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 28 सितंबर को शाम 5 बजे तक नाम वापसी का मौका रहेगा और शाम 6 बजे अंतिम उम्मीदवार सूची जारी की जाएगी। इसके बाद ही साफ होगा कि 33 नामांकन में से कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहते और किन पदों पर सीधा या बहुकोणीय मुकाबला होता है।
RCA चुनाव में कुल 38 मतदाता हैं। इनमें जिला क्रिकेट संघों के प्रतिनिधियों के साथ पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गगन खोडा और पंकज सिंह भी शामिल हैं। छह पदों-अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मानद सचिव, मानद कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारी सदस्य के लिए मतदान 29 सितंबर को होगा। मतदान के बाद मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
फिलहाल 33 नामांकन के साथ RCA चुनाव का मैदान सज चुका है। अब 28 सितंबर की नाम वापसी यह तय करेगी कि इन 33 पर्चों में से कौन मैदान में रहता है और 29 सितंबर को 38 मतदाताओं के सामने वास्तविक मुकाबला किस रूप में होगा।
घी, मसाले और नमकीन में मिलावट, राजस्थान में 18 पैक्ड फूड प्रोडक्ट्स पर प्रतिबंध
पड़ोसी राज्यों में बैन है एनालॉग पनीर, राजस्थान में कब रुकेगा सेहत से खिलवाड़?
मेवात से देशभर में जा रहा सफेद जहर, 545 किलो बदबूदार सिंथेटिक पनीर जब्त
खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े, प्याज,तेल व अंडे सबसे महंगे, टमाटर-आलू सस्ते
अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह खींवसर, पराक्रम सिंह राठौड़ और डीडी कुमावत समेत कुल पांच दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। वहीं सचिव पद पर छह नामांकन हुए हैं। खास बात यह रही कि मोहित यादव ने सचिव और कोषाध्यक्ष-दोनों पदों के लिए नामांकन दाखिल किया।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। सभी छह पदों के लिए कुल 33 नामांकन दाखिल हुए हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 5 और सचिव पद के लिए 6 नामांकन शामिल हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके पांडे ने क्या कहा,सुनिए। #RCA #rajasthanbjp #cricket pic.twitter.com/WDvolMgUji
— test test (@TestT12452) September 26, 2026
अध्यक्ष पद पर राजनीतिक परिवारों के चेहरे भी
नामांकन के अंतिम दिन धनंजय सिंह खींवसर ने पर्चा दाखिल करने के बाद कहा कि सरकार की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है, इसलिए वे नामांकन भरने पहुंचे हैं। उन्होंने दूसरे पैनल के बारे में भी जानकारी होने से इनकार किया।
पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने RCA Elections में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी पराक्रम का नामांकन दाखिल करवाने आए। #rcaelections #rajasthanbjp pic.twitter.com/zFxvraJ5v1
— test test (@TestT12452) September 26, 2026
सचिव पद पर सबसे ज्यादा हलचल
उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर भी कई दावेदार
संयुक्त सचिव और कार्यकारी सदस्य पदों पर भी कई उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। संयुक्त सचिव पद पर सुशील जैन और रतन सिंह के नाम सामने आए हैं, जबकि कार्यकारी सदस्य पद के लिए धर्मवीर सिंह समेत अन्य दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी अंतिम दिन नामांकन दाखिल कराने पहुंचे।
पांच नेता-पुत्रों की एंट्री ने बढ़ाई चर्चा
धनंजय सिंह खींवसर - स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे
पराक्रम सिंह राठौड़ - पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे
पवन दिलावर - शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे
आशीष तिवाड़ी - राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे
मोहित यादव - भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे
इन नामों की मौजूदगी के चलते RCA चुनाव में क्रिकेट प्रशासन के साथ राजनीतिक परिवारों की सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि चुनाव का अंतिम परिणाम RCA के निर्धारित मतदाताओं के मतदान से ही तय होगा।
तीन खेमों की चर्चा, लेकिन अंतिम तस्वीर बाकी
28 सितंबर को तय होगी फाइनल लिस्ट
29 सितंबर को 38 मतदाता करेंगे फैसला
फिलहाल 33 नामांकन के साथ RCA चुनाव का मैदान सज चुका है। अब 28 सितंबर की नाम वापसी यह तय करेगी कि इन 33 पर्चों में से कौन मैदान में रहता है और 29 सितंबर को 38 मतदाताओं के सामने वास्तविक मुकाबला किस रूप में होगा।
ये खबर भी पढ़ें:-
पड़ोसी राज्यों में बैन है एनालॉग पनीर, राजस्थान में कब रुकेगा सेहत से खिलवाड़?
मेवात से देशभर में जा रहा सफेद जहर, 545 किलो बदबूदार सिंथेटिक पनीर जब्त
खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े, प्याज,तेल व अंडे सबसे महंगे, टमाटर-आलू सस्ते
एमपी भाजपा में बिप्लब देव के तेवर सख्त! अनुशासन की नसीहत के बाद अब फैसलों पर टिकी नजरें
By Ramanand Tiwari
मेट्रो स्टेशन के लिए रानी सराय के पेड़ काटने को हाईकोर्ट की मंजूरी, तोतों का आवास होगा खत्म
By Sanjay Gupta
एमपी कांग्रेस में बदलाव के बीच पुराने चेहरों की वापसी! किसान कांग्रेस से मिले 2028 की चुनावी रणनीति के संकेत
By Ramanand Tiwari
राजस्थान में खाद-बीज के 2,220 सैंपल फेल, किसानों को मुआवजे का प्रावधान नहीं, अब जांच में मिलीभगत रोकने की तैयारी
By Raghvendra Singh Rathore
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: छात्रों की शिफ्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, काउंसिल और याचिकाकर्ता मिलकर बनाएंगे नया मॉड्यूल
By Neel Tiwari
संतों की कमाई पर महाकाल मंदिर के पुजारी ने उठाए सवाल! धीरेंद्र शास्त्री और अवधेशानंद गिरि को लिखा पत्र
By Sandeep Kumar
राजस्थान के टोल प्लाजा पर वजन की जांच में बड़ा खुलासा, 79 धर्मकांटे बिना सत्यापन मिले, वाहन चालकों से वसूली पर सवाल
By Raghvendra Singh Rathore