मेवात से देशभर में जा रहा सफेद जहर, 545 किलो बदबूदार सिंथेटिक पनीर जब्त
Jageshwar prasad | Jul 14, 2026, 14:15 IST
मेवात से 545 किलो सिंथेटिक पनीर जब्त, मौके पर नष्ट किया
राजस्थान के मेवात क्षेत्र से 545 किलोग्राम सिंथेटिक पनीर बरामद किया गया है। यह क्षेत्र सिंथेटिक डेयरी उत्पादों की बड़ी मंडी बना हुआ है। यहां से सफेद जहर पूरे देशभर में सप्लाई किया जा रहा है।
समझें क्या है पूरा मामला
- मेवात क्षेत्र से 545 किलोग्राम सिंथेटिक पनीर बरामद किया गया।
- मेवात क्षेत्र सिंथेटिक डेयरी उत्पादों की बड़ी मंडी बना हुआ है।
- यहां से सफेद जहर पूरे देशभर में सप्लाई किया जा रहा है।
- हानिकारक होने के कारण पनीर को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवाया।
राजस्थान के मेवात क्षेत्र में सिंथेटिक डेयरी उत्पादों का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर सेहत से खिलवाड़ करने वाले इस धंधे का बड़ा खुलासा हुआ है।
पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास में 545 किलोग्राम बदबूदार और संदिग्ध सिंथेटिक पनीर बरामद किया है।
स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होने के कारण प्रशासन ने इस पूरे पनीर को मौके पर ही गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवा दिया।
गश्त के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
कार के भीतर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। गाड़ी में प्लास्टिक की करीब 15 कैनें ठंस-ठंसकर भरी हुई थीं। इनमें 545 किलो पनीर रखा था।
जांच करने पर पनीर से बेहद तेज और असहनीय बदबू आ रही थी। उसमें चारों तरफ गंदगी लगी हुई थी।
मेवात से 545 किलो सिंथेटिक पनीर जब्त, मौके पर नष्ट किया
कौड़ियों के भाव हरियाणा और झुंझुनू में खपाने की थी तैयारी
पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे इस घटिया और बदबूदार पनीर को हरियाणा के नारनौल और राजस्थान के झुंझुनू जिले में सप्लाई करने जा रहे थे।
इस सिंथेटिक पनीर को बाजार में महज 180 से 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचने की योजना थी। मौजूदा समय में अच्छी गुणवत्ता वाले शुद्ध पनीर की बाजार कीमत करीब ₹400 प्रति किलो है।
ऐसे में आधे से भी कम दाम पर बिकने वाला यह पनीर सीधे तौर पर सिंथेटिक और जहरीले रसायनों से बने होने की पुष्टि करता है।
जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही दी समाधि
विभाग ने सबसे पहले खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम (FSSAI), 2006 के तहत संदिग्ध पनीर के कानूनी नमूने लिए। इसके बाद पनीर के अत्यधिक दूषित होने के कारण अधिकारियों ने बिना समय गंवाए जेसीबी मशीन बुलाई।
मौके पर ही एक गहरा गड्ढा खुदवाकर पूरे 545 किलो जहरीले पनीर को मिट्टी में दबाकर नष्ट कर दिया गया।
गड्ढा खुदवाकर पूरे 545 किलो जहरीले पनीर को मिट्टी में दबाकर नष्ट कर दिया गया
मेवात में फल-फूल रहा सिंथेटिक डेयरी का नेटवर्क
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अलवर और मेवात के अंदरूनी इलाकों में लंबे समय से सिंथेटिक दूध, मावा और पनीर बनाने की अवैध फैक्ट्रियां धड़ल्ले से चल रही हैं।
यहां तैयार होने वाला यह धीमा जहर न केवल राजस्थान, बल्कि हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी धड़ल्ले से सप्लाई किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:-
मत्स्य मेवात संस्थान में 22 लाख की हेराफेरी, पदाधिकारियों पर लगे आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR
शिक्षा के लिहाज से पिछड़े अलवर के मेवात में जगाई अलख, अब मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
साइबर अपराधियों के निशाने पर वन मंत्री, बनाया फर्जी अकाउंट, ठगने की कोशिश
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel