सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन अलर्ट, धार्मिक स्थलों पर होगी कार्रवाई, नेट बंद

Jageshwar prasad | Jun 08, 2026, 09:02 IST
Share
नंदपुरी रोड पर 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात
नंदपुरी रोड पर 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात

राजस्थान के जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में नंदपुरी रोड को 80 फीट चौड़ा करने के लिए सोमवार को पांच धार्मिक स्थल हटाए जाएंगे। कानून-व्यवस्था के लिए 3000 पुलिसकर्मी और आरएसी की 12 कंपनियां तैनात रहेंगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जगतपुरा में नंदपुरी रोड चौड़ीकरण के लिए सोमवार को पांच धार्मिक स्थल हटाए जाएंगे।
  • कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था के लिए तीन हजार पुलिसकर्मी और आरएसी की 12 कंपनियां तैनात।
  • जेडीए सड़क सीमा में आ रही एक मस्जिद, दो मंदिर, एक सत्संग भवन और एक मजार को हटाएगा।
  • पुलिस सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर रखेगी नजर, 12 बजे तक इंटरनेट बंद।
  • इससे पहले 22 मई को इसी मार्ग पर 134 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं।

जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में नंदपुरी रोड को 80 फीट चौड़ा करने के लिए सोमवार को बड़ा अभियान चलाया जाएगा। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) सड़क की सीमा में आ रहे पांच धार्मिक स्थलों को हटाएगा।

इनमें एक मस्जिद, दो मंदिर, एक सत्संग भवन और एक मजार शामिल हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अभी सिर्फ 25 फीट चौड़ी है सड़क

नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी यह सड़क करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी है। यह नंदपुरी अंडरपास को जगतपुरा से जोड़ती है और छह कॉलोनियों के बीच से गुजरती है।

JDA के विजिलेंस शाखा के उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में इस सड़क की चौड़ाई 80 फीट दर्ज है। लेकिन अतिक्रमण के कारण कई जगह यह सिर्फ 25 से 30 फीट रह गई है।

22 मई को इसी मार्ग पर अभियान चलाकर 134 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। इसके बाद धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों को स्वयं निर्माण हटाने का समय दिया गया था। निर्धारित अवधि बीतने के बाद अब प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा।

जगतपुरा में नंदपुरी रोड चौड़ीकरण
जगतपुरा में नंदपुरी रोड चौड़ीकरण

3 हजार पुलिसकर्मी, 12 RAC कंपनियां तैनात

इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है। पुलिस मुख्यालय ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को राजस्थान सशस्त्र बल (RAC) की 12 कंपनियां उपलब्ध कराई हैं।

जयपुर, कोटा और भरतपुर रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस कमिश्नरेट का करीब एक हजार अतिरिक्त जाप्ता भी मौके पर रहेगा। पुलिस और RAC के जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जा रहा है।

जयपुर कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि परकोटा सहित शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

इंटरनेट बंद, सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर

जयपुर विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित सामूहिक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के चलते जिला प्रशासन ने कानून और शांति बनाए रखने के लिए अस्थायी रूप से इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 7 जून की रात 12 बजे से 8 जून की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।

जयपुर पुलिस आयुक्त मित्तल ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोग धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुलिस की साइबर इकाई (Cyber Unit) को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जानबूझकर भड़काऊ वीडियो बनाने, तथ्यहीन सामग्री फैलाने या धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।

50 से ज्यादा कॉलोनियों को मिलेगा सीधा फायदा

JDA का दावा है कि इस परियोजना के पूरा होने पर नंदपुरी से जगतपुरा तक सीधा और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा। हरे कृष्णा मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। आसपास की करीब 50 कॉलोनियों के निवासियों को मालवीय नगर, प्रधान मार्ग और एपेक्स सर्किल क्षेत्र तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

ये भी पढ़ें:-

मेडिकल प्रैक्टिस के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, तीन डॉक्टर गिरफ्तार

एसीबी को बीज निगम के निदेशक से मिले 1.59 करोड़, भांजे से 85 लाख बरामद

मेरे खिलाफ साजिश हुई, कांग्रेस अध्यक्ष बनने से रोका गया- गहलोत का बड़ा खुलासा

सरिस्का के पास एक रिसोर्ट के नाश्ते में मिले कीड़े, पर्यटक भड़के

Tags:
  • जयपुर
  • सोशल मीडिया
  • JDA
  • जयपुर विकास प्राधिकरण
  • रोड चौड़ीकरण
  • इंटरनेट बंद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती