पूर्व चिकित्सा मंत्री अव्यवस्थाओं से हुए नाराज, एसएमएस अस्पताल से बाहर पैसे देकर कराई एमआरआई जांच

Ashish Bhardwaj | Mar 26, 2026, 16:05 IST
Share
raghu sharma
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को एसएमएस अस्पताल की अव्यवस्थाओं से इतने नाराज हुए कि उन्हें बाहर जाकर पैसे देकर एमआरआई जांच करानी पड़ी।

News In Short

  • पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को एसएमएस अस्पताल की अव्यवस्थाओं के हुए शिकार।
  • आरजीएचएस की औपचारिकता के लिए चक्कर लगवाए तो हो गए नाराज।
  • रघु शर्मा ने स्टाफ से पूछा कि गंभीर मरीजों को भी लंबे चक्कर काटने होंगे क्या?
  • रघु शर्मा ने बाद में अस्पताल के बाहर नकद भुगतान पर कराई एमआरआई जांच।
  • कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने एसएमएस अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।

News In Detail

राजस्थान में जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं के पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी शिकार हो गए। दरअसल, हॉस्पिटल स्टाफ ने आरजीएचएस में एमआरआई कराने के लिए उन्हें दूसरे काउंटर पर जाने की सलाह दी तो वे उखड़ गए। बाद में कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने अस्पताल से बाहर जाकर पेमेंट देकर एमआरआई टेस्ट कराया।

चक्कर लगवाए तो हुए नाराज

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा हाल ही में रूटीन जांच के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने उन्हें एमआरआई जांच करवाने की सलाह दी। जब वह जांच के लिए पहुंचे तो उन्हें आरजीएचएस के तहत टीआईडी जनरेट करने के लिए उन्हें धनंवतरी ब्लॉक जाने के लिए कहा गया। इससे वह नाराज हो गए।

उन्होंने कहा, मैं ऐसी स्थिति में नहीं हूं कि चल-फिर सकूं। अगर कोई मरीज गंभीर हालत में है या बुजुर्ग है, तो क्या उसे भी इधर-उधर चक्कर काटने पड़ेंगे? अस्प्ताल की यह कैसी व्यवस्था है।

नकद भुगतान कर करवाई जांच

अस्पताल की व्यवस्थाओं से नाराज डॉ. रघु शर्मा ने तय किया कि वह नकद पैसे देकर बाहर एमआरआई जांच कराएंगे। वे अस्पताल के बाहर एक प्राइवेट एमआरआई सेंटर पर गए, जहां उन्होंने 3500 रुपए देकर अपनी जांच करवाई।

पूर्व विधायक भी आरजीएचएस दायरे में

राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के कैशलेस उपचार के लिए शुरू की गई। बाद में इस योजना में विधायक और पूर्व विधायकों को भी जोड़ा गया। इस योजना के तहत सरकारी और अधिकृत प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज की सुविधा है।

ये भी पढे़:-

83 साल की अम्मा से 80 लाख की साइबर ठगी, 10 लाख में समझौते का दबाव, हाई कोर्ट रह गया हैरान

आरपीएससी में जुलाई तक कोर टीम के 7 अहम पद होंगे खाली, कैसे समय पर होंगे भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू

यूट्यूबर को फर्जी आर्म्स एक्ट में फंसाकर वसूली, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

विधायक पुत्र की दंबगई, जमीन हड़पने के लिए तीन मकानों पर चलवा दिया बुलडोजर

Tags:
  • एमआरआई
  • कैशलेस उपचार
  • पेंशनर्स
  • अस्पताल की व्यवस्था
  • आरजीएचएस
  • एसएमएस अस्पताल
  • पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज