कांस्टेबल पहुंचे हाई कोर्ट, एसआई भर्ती 2021 की परीक्षा में शामिल करने की मांग
Mukesh Sharma | May 19, 2026, 20:50 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में वर्ष 2021 में नियुक्त हुए कांस्टेबल ट्रेनिंग के कारण एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। भर्ती रद्द होने के बाद RPSC द्वारा 20 सितंबर 2026 को दोबारा हो रही परीक्षा में मौका पाने के लिए इन कांस्टेबलों ने हाईकोर्ट की शरण ली है।
News In Short
- एसआई भर्ती 2021 की परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर कांस्टेबल पहुंचे हाई कोर्ट।
- वर्ष 2021 में नियुक्त कांस्टेबलों को ट्रेनिंग के दौरान परीक्षा देने की नहीं मिली थी अनुमति
- आरपीएससी की दोबारा ली जा रही इस परीक्षा में केवल तब के अभ्यर्थियों को ही मिल रहा मौका।
- कांस्टेबलों ने कोरोना और दुर्घटना जैसे कारणों का हवाला देकर परीक्षा में बैठने की मांग की है।
News In Detail
इसलिए वे 2021 में हुई परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। अब आरपीएससी (RPSC) 2021 की भर्ती के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कर रही है। लेकिन, इस परीक्षा में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल करने का फैसला लिया है, जिन्होंने 2021 में हुई परीक्षा के दोनों पेपर दिए थे।
कोरोना से लेकर एक्सीडेंट तक का हवाला
अब हाईकोर्ट में बड़ी संख्या में आरपीएससी (RPSC) के इस फैसले के खिलाफ याचिकाएं दायर हो रही हैं। इन याचिकाओं में कई कैंडीडेट्स कोरोना की दूसरी लहर का हवाला दे रहे है, तो कई सड़क दुर्घटना में घायल होने का हवाला देकर परीक्षा नहीं दे पाने की बात कह रहे हैं। अपने दावे के सपोर्ट में याचिकाकर्ता दस्तावेज भी लगा रहे है।
कोर्ट ने रद्द कर दी थी भर्ती
डीबी के इस फैसले केा सलेक्टेड कैंडीडेट्स ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी भर्ती रद्ध करने के हाईरकोर्ट के फैसले को सही बताया। इसके बाद सरकार ने आरपीएससी को एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्ध करने की सिफारिश भेज दी थी और यह परीक्षा रद्ध हो गई। आरपीएससी ने इसके बाद 20 सितंबर,2026 नए सिरे से परीक्षा करवाने का फैसला किया है।
ये भी पढे़:-
विधायक अशोक चांदना ने दी अधिकारी को धमकी, कहा- परेशान किया तो दौड़ा-दौड़ा कर मारूंगा
10वीं और 12वीं प्राइवेट की, मजदूरी की फिर लाए UPSC में 270वीं रैंक, IPS चूनाराम जाट की प्रेरक कहानी
राजस्थान में अब 24 घंटे मिलेगी बिजली, थर्मल पावर खरीद को मिली हरी झंडी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman