सचिन मित्तल ने संभाली जयपुर पुलिस कमिश्नर की कमान, बोले-क्राइम कंट्रोल और साइबर सुरक्षा प्राथमिकता

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
sachin mittal
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को सचिन मित्तल ने जयपुर पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता पर फोकस रहेगा।

Jaipur. आईपीएस सचिन मित्तल ने शनिवार को राजस्थान में जयपुर पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया। कमिश्नरेट कार्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने मित्तल को औपचारिक रूप से पद सौंपा। इस मौके पर कमिश्नरेट के सभी आईपीएस अधिकारी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और थाना इंचार्ज मौजूद रहे। मित्तल का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।

34 आईपीएस के तबादले : बीजू जॉर्ज जोसफ को जयपुर पुलिस आयुक्त के पद से हटाया, सचिन मित्तल को बनाया गया

जोसफ को दी विदाई

कार्यभार संभालने के बाद आयोजित समारोह में पूर्व कमिश्नर जोसफ को उनके कार्यकाल के लिए धन्यवाद और विदाई दी गई। इस अवसर पर कमिश्नर ऑपरेशन राहुल प्रकाश, एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. राजीव पचार, एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) मनीष अग्रवाल, योगेश गोयल सहित चारों जिलों के डीसीपी भी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने नए पुलिस कमिश्नर मित्तल का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

लॉ एंड ऑर्डर के लिए बड़ा बदलाव : एटीएस-एसओजी को संभालेंगे अलग-अलग एडीजी, बीजू जॉर्ज जोसफ को हटाया

क्राइम कंट्रोल पहली प्राथमिकता मीडिया से बातचीत में कमिश्नर मित्तल ने कहा कि उनका मुख्य फोकस जयपुर शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता पर रहेगा। किसी भी अपराध की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल मौके पर पहुंचना चाहिए। जितनी जल्दी पुलिस मौके पर पहुंचकर काम शुरू करती है, केस सुलझने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। मित्तल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को प्राथमिकता दें और फील्ड टीमों की तत्परता बढ़ाएं।
जयपुर में गैंगस्टर-बदमाशों के लिए पुलिस ने बनाया पुख्ता प्लान, कमिश्नर जोसफ बोले- बदमाश तैयार रहें, पुलिस की उन पर पैनी नजर

साइबर अपराध बड़ी चुनौती

मित्तल ने माना कि साइबर अपराध वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि जयपुर पुलिस साइबर ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड पर नियंत्रण के लिए टेक्निकल टीमें और जनजागरुकता अभियान दोनों पर समान रूप से काम करेगी। हमारा संकल्प रहेगा कि लोग साइबर अपराध से बचें। इसके लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सरकारी योजनाओं में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, अब तक 30 गिरफ्तार, 11 हजार फर्जी खाते सीज

पुलिस थानों में ही मिले पूरी मदद

मित्तल ने कहा कि उनका उद्देश्य यह रहेगा कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति को कमिश्नरेट कार्यालय या पुलिस मुख्यालय तक आने की जरूरत न पड़े। थाने के स्तर पर ही नागरिकों को पूरी सहायता मिले और उनकी शिकायतों का निस्तारण शीघ्र हो।

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • पुलिस
  • पुलिस कमिश्नर
  • आईपीएस सचिन मित्तल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर