मुझसे इतना विशेष प्रेम क्यों, भाजपा प्रभारी की टिप्पणियों पर सचिन पायलट का आया जवाब
Ashish Bhardwaj | Apr 28, 2026, 13:54 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल की टिप्पणियों पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राधामोहन का मुझसे इतना विशेष प्रेम क्यों है, जब भी मिलेंगे, उनसे जरूर पूछूंगा।
News In Short
- भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल की टिप्पणियों पर सचिन पायलट का जवाब।
- पायलट बोले-राधामोहन जब भी मिलेंगे, उनसे पूछूंगा कि मुझसे इतना विशेष प्रेम क्यों।
- भाजपा नेता राधामोहन ने सोमवार को टोंक पर सचिन को बताया था बाहरी और बहुरूपिया।
- राधामोहन के बयान पर गहलोत बोले थे कि सचिन अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे।
- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मानेसर कांड के रचनाकार गहलोत ही थे।
News In Detail
पायलट बोल- मिलेंगे तो पूछूंगा इतना विशेष प्रेम क्यों
उन्होंने कड़े लहजे में कहा, राजनीति व्यक्तिगत आक्षेपों के बजाय सैद्धांतिक, वैचारिक और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए। जो नेता केवल मुद्दों और विचारधारा की बात करते हैं, वही लंबे समय तक जनता के दिलों में अपनी जगह बना पाते हैं।"
विवाद की जड़ में 'बहुरूपिया' वाला बयान
भाजपा प्रभारी ने पायलट को बहुरूपिया संबोधित करते हुए विवादित बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है और दूसरी कहां, किसी को पता नहीं। अग्रवाल ने कहा कि टोंक असल में भाजपा का मजबूत गढ़ है और आने वाले चुनावों में पार्टी जिले की सभी चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।
गहलोत का बयान, अब सचिन भाजपा के बहकावे में नहीं
गहलोत ने कहा, अब सचिन समझ भी गए हैं और संभल भी गए हैं। उन्हें अहसास हो गया है कि एक बार गलती करने का क्या परिणाम होता है।
उन्होंने अग्रवाल के एक टांग वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में ही हैं और वे पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले। गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ईडी और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।
गजेंद्र सिंह शेखावत का पलटवार
शेखावत ने आगे कहा कि सचिन पायलट तो उस समय मात्र एक मोहरा थे। उन्होंने दावा किया कि गहलोत आज भी पायलट को एक मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि वे अपने स्वयं के राजनीतिक उद्देश्यों को साध सकें और अपनी बयानबाजी जारी रख सकें।
मानेसर कांड कांग्रेस का पुराना घाव
भले ही आज कांग्रेस आलाकमान राजस्थान में 'एकजुटता' का दावा कर रहा हो, लेकिन भाजपा बार-बार मानेसर की याद दिलाकर कांग्रेस की आंतरिक कलह को कुरेदने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।
ये भी पढे़:-
बीएड का गिरता ग्राफ, सीटों से भी कम आए आवेदन, PTET में आवेदन की तिथि 5 मई तक बढ़ी
मिड-डे मील में मिली बड़ी लापरवाही, एनजीओ की भेजी हुई दाल में मिला मरा चूहा
युवा कांग्रेस चुनाव में 6 दिन में पड़े 7.5 लाख वोट, जयपुर ग्रामीण टॉप पर, सिरोही सबसे पीछे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari