बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की CM भजनलाल से मुलाकात, कब साकार होगा फिल्म सिटी का सपना

Gyan Chand Patni | Aug 25, 2025, 17:57 IST
Share
fim city
fim city

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच राजस्थान में फिल्म सिटी निर्माण, बॉलीवुड शूटिंग को बढ़ावा देने और फिल्म पॉलिसी पर चर्चा हुई।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त की मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वे रविवार को मुंबई से जयपुर पहुंचे थे और सीएम के निवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की थी। दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें राजस्थान में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देना, फिल्म सिटी के निर्माण और राज्य की नई फिल्म पॉलिसी शामिल थीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संजय दत्त का स्वागत बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया। उनके स्वागत के लिए राधे-राधे लिखे हुए दुपट्टे का उपयोग किया गया। सीएम ने इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कीं।

फिल्म सिटी के लिए नई पॉलिसी पर जोर

मुख्यमंत्री और संजय दत्त की मुलाकात का मुख्य उद्देश्य राजस्थान को बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना था। इस दौरान राज्य में फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। राजस्थान सरकार लंबे समय से एक ऐसी फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। फिल्मसिटी की योजना साकार होने से बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता यहां आएंगे। स्थानीय कलाकारों को भी ज्यादा अवसर मिलेंगे।

राजस्थान में बदहाल हाइवे बने मौत का सबब, टोल बूथ पर हिंसा, फिर भी भारी-भरकम टोल देने की मजबूरी

बारिश का कहर : राजस्थान के सीकर में रेल-ट्रैक, जयपुर-आगरा में हाईवे डूबा, यूपी के चंदौली में बांध टूटा

राजस्थान की संस्कृति के प्रचार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया और कहा कि राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को सिनेमा के माध्यम से दुनिया तक पहुंचाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। संजय दत्त ने भी राजस्थान की मेहमाननवाजी और मुख्यमंत्री के उत्साह की सराहना की, और राज्य को एक प्रमुख फिल्म शूटिंग स्थल के रूप में स्थापित करने के प्रयासों का समर्थन किया।

अस्पताल में प्रसव में पीछे राजस्थान, हर साल जाती करीब 30 हजार नवजातों की जान, खतरे में शिशु और मां की सुरक्षा

राजस्थान के रणथंभौर व सरिस्का टाइगर रिजर्व से 13 बाघ गायब, कमेटी एक साल में नहीं दे पाई रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

बंसल परिवार से मुलाकात

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद संजय दत्त अपने पुराने मित्र और जयपुर के प्रसिद्ध फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल के घर पहुंचे। राज बंसल ने बताया कि संजय दत्त विशेष रूप से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जयपुर आए थे। मुलाकात के बाद, संजय दत्त ने बंसल परिवार के साथ समय बिताया और उनकी पोती से भी मुलाकात की। बंसल ने यह भी बताया कि संजय जब भी जयपुर आते हैं, तो वह उनसे जरूर मिलते हैं।

फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर नया मोड़

राजस्थान में फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना जाने माने फिल्म मेकर केसी बोकाड़िया ने बनाई थी। यह योजना आगे नहीं बढ़ पाई। यह सपना साकार करने के लिए बड़े प्रोडक्शन हाउस और नामी हस्तियों से संपर्क किया जा रहा है। सरकार ऐसी फिल्म सिटी का निर्माण करना चाहती है, जहां विश्वस्तरीय सुविधाएं हों।

राजस्थान बन सकता है शूटिंग डेस्टिनेशन

इसके अलावा, नई फिल्म पॉलिसी के तहत फिल्म निर्माताओं को कर छूट, शूटिंग के लिए आसान परमिट और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन कदमों से राजस्थान को एक प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जा सकता है, जो न केवल स्थानीय कलाकारों के लिए लाभकारी होगा, बल्कि पूरे राज्य की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। bollywood बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की सीएम भजन लाल शर्मा से मुलाकात से राजस्थान में फिल्म सिटी की योजना पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

FAQ

  1. 1. संजय दत्त और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच मुलाकात का मुख्य उद्देश्य क्या था?
    यह औपचारिक मुलाकात थी। इसमें राजस्थान को बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनाने और फिल्म सिटी के निर्माण के बारे में चर्चा की गई।
  2. 2. क्या राजस्थान में फिल्म सिटी का निर्माण हो रहा है?
    राजस्थान सरकार फिल्म सिटी के निर्माण पर विचार कर रही है। इसके लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस एक फिल्म सिटी स्थापित की जाएगी, जो बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं को आकर्षित करेगी।
  3. 3. फिल्म सिटी के निर्माण से राजस्थान को क्या लाभ होगा?
    फिल्म सिटी के निर्माण से राजस्थान एक प्रमुख फिल्म शूटिंग स्थल के रूप में स्थापित होगा। इससे स्थानीय कलाकारों के लिए भी अवसर बढ़ेंगे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • सीएम भजन लाल शर्मा
  • राजस्थान
  • bollywood बॉलीवुड
  • फिल्म सिटी
  • बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त
  • राजस्थान में फिल्म सिटी की योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा