सांवलिया सेठ का इस बार चढ़ावा 36 करोड़ रुपए के पार, अब तक का सबसे बड़ा खजाना, गिनती अभी जारी
Amit Baijnath Garg | Nov 26, 2025, 17:40 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के मंडफिया के सांवलिया सेठ मंदिर में दीपावली के बाद 36 करोड़ रुपए का खजाना निकला है। मंदिर के भंडार कक्ष की गिनती में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। हालांकि गिनती अभी पूरी नहीं हुई है।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार एक ऐतिहासिक खजाना निकला है। हर महीने मंदिर में चढ़ावे की गिनती करोड़ों में होती है, लेकिन दीपावली के दो महीने बाद मंदिर के भंडार कक्ष में इस बार रिकॉर्ड तोड़ नकदी निकली।
सांवलिया सेठ : मन्नतें ही नहीं मांगते, कमाई में भागीदार भी मानते हैं भक्त, इस बार सालाना चढ़ावा 225 करोड़ पार
भंडार कक्ष की चौथे चरण की गिनती में कुल 36 करोड़ 13 लाख 60 हजार रुपए की नगदी निकली, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह आंकड़ा मंदिर के पुराने सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर चुका है। यह रकम इस बार के खजाने में विदेशी मुद्रा भी शामिल है, जो मंदिर में चढ़ाए गए पैसों का एक अहम हिस्सा है।
मंदिर में चढ़ावे की गिनती हर महीने की अमावस तिथि से एक दिन पहले चौदस को शुरू होती है, लेकिन इस बार भंडार कक्ष नहीं खोला गया था। दीपावली के दो महीने बाद 19 नवंबर को भंडार कक्ष खोला गया और वहां की गिनती शुरू की गई।
सांवलियाजी मंदिर में आया 23 करोड़ का चढ़ावा, 126 किलो चांदी भी आई
मंदिर में आए चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया में 200 कर्मचारियों की टीम लगी है, जो दिन-रात तीन शिफ्टों में काम कर रही है। इस बार गिनती के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पहले मंदिर के चौक के स्थान पर गिनती होती थी, लेकिन अब इस गार गिनती सत्संग भवन में की जा रही है।
सांवलिया सेठ का भंडार 28 करोड़ के पार, जानें श्रद्धालुओं ने कितना चढ़ाया सोना-चांदी
इस बार की गिनती में 36 करोड़ 13 लाख 60 हजार रुपए की रकम निकली है, जो कि सांवलिया सेठ मंदिर के इतिहास में सबसे बड़ी रकम है। चित्तौड़गढ़ का सांवलिया सेठ मंदिरप्रशासन का मानना है कि यह राशि और बढ़ सकती है, क्योंकि गिनती अभी भी जारी है।
जन्मदिन पर सचिन पायलट ने सांवलिया सेठ का लिया आशीर्वाद, बोले-बाढ़ पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन दूंगा
मंदिर प्रशासन ने इस बार गिनती के लिए विशेष व्यवस्था की है। 200 कर्मचारियों की टीम दिन-रात तीन शिफ्टों में काम कर रही है। इस दौरान सीसीटीवी के साथ मैन्युअल कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो सके। सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावाइस बार रिकॉर्ड तोड़ है। इससे भविष्य में मंदिर को होने वाली दान राशि में और वृद्धि हो सकती है।
🔴LIVE चित्तौड़गढ़ : श्री सांवलिया सेठ जी के दर्शन करने पहुंचे सचिन पायलट
कुल राशि : 36,13,60,000 रुपए
गिनती की प्रक्रिया : 200 कर्मचारियों की टीम द्वारा 3 शिफ्टों में
गिनती में शामिल : नकदी, सोने चांदी के जेवर, विदेशी मुद्रा
गिनती की निगरानी : CCTV और मैन्युअल कैमरों से
सांवलिया सेठ : मन्नतें ही नहीं मांगते, कमाई में भागीदार भी मानते हैं भक्त, इस बार सालाना चढ़ावा 225 करोड़ पार
अब तक सबसे बड़ा चढ़ावा
गिनती की प्रक्रिया और तैयारी
सांवलियाजी मंदिर में आया 23 करोड़ का चढ़ावा, 126 किलो चांदी भी आई
200 कर्मचारियों की टीम कर रही गिनती
गिनती में विदेशी मुद्रा भी शामिल इस गिनती में सिर्फ भारतीय मुद्रा नहीं, बल्कि विदेशी मुद्रा भी शामिल है। इससे यह साबित होता है कि भक्तों और श्रद्धालुओं द्वारा दी गई चढ़ावा राशि में वैश्विक दान भी शामिल है। इस राशि में सोने-चांदी के आभूषण भी पाए गए हैं, जिन्हें गिनने का काम भी किया जा रहा है।
भंडार का सबसे बड़ा आंकड़ा
जन्मदिन पर सचिन पायलट ने सांवलिया सेठ का लिया आशीर्वाद, बोले-बाढ़ पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन दूंगा
प्रशासन और टीम की तैयारी
🔴LIVE चित्तौड़गढ़ : श्री सांवलिया सेठ जी के दर्शन करने पहुंचे सचिन पायलट
महत्वपूर्ण जानकारी
गिनती की प्रक्रिया : 200 कर्मचारियों की टीम द्वारा 3 शिफ्टों में
गिनती में शामिल : नकदी, सोने चांदी के जेवर, विदेशी मुद्रा
गिनती की निगरानी : CCTV और मैन्युअल कैमरों से
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari