भक्त की अनूठी श्रद्धा, सांवलिया सेठ को अर्पित किया चांदी का साफा
Ashish Bhardwaj | Jul 26, 2026, 20:27 IST
आस्था की अनूठी मिसाल
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर निवासी विशाल फुलडाळे ने राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में चंडी का साफा चढ़ाया। उन्होंने परिवार के संग चित्तौड़गढ़ पहुंचकर उन्होंने यह साफा भगवान को अर्पित किया।
समझें क्या है पूरा मामला
- महाराष्ट्र के भक्त ने श्रीसांवलिया सेठ मंदिर को चांदी का साफा चढ़ाया।
- विशाल फुलडाळे ने गुल्लक में पैसे जोड़कर पूरा किया संकल्प।
- सवा पाव चांदी के साफे पर चढ़ाया गया सोने का पानी।
- परिवार के साथ चित्तौड़गढ़ मंदिर पहुंचकर अर्पित की भेंट।
- भक्त ने मंदिर में दिखाई पारंपरिक साफा बांधने की कला।
वे परिवार और मित्रों के साथ चित्तौड़गढ़ स्थित मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने साफा अर्पित करने के साथ फेटा बांधने की कला भी दिखाई।
गुल्लक में जोड़े पैसे, बनवाया साफा
जब गुल्लक में पर्याप्त राशि जमा हो गई, तो उन्होंने उन पैसों से भगवान सांवलिया सेठ के लिए सवा पाव वजन का एक बेहद खूबसूरत चांदी का साफा तैयार करवाया। इस साफे की भव्यता बढ़ाने के लिए इस पर आकर्षक सोने का पानी भी चढ़वाया गया।
परिवार के साथ पहुंचे मंदिर
इसी संकल्प को पूरा करने के लिए विशाल रविवार को अपने परिवार और मित्रों के साथ चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलियाजी मंदिर पहुंचे।
सांवरिया सेठ मंदिर
मंदिर में अर्पित किया साफा, दिखाई कला
इस दौरान भेंट कक्ष में एक खास आकर्षण भी देखने को मिला। विशाल ने पारंपरिक फेटा-साफा बांधने की अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने वहां मौजूद भक्तों, मंदिर के कर्मचारियों और मान्यवरों को बेहद खूबसूरत और पारंपरिक तरीके से फेटा और साफा बांधकर सम्मानित किया।
ये खबर भी पढे़:-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर होगी सख्ती, कैमरों से कटेगा चालान
राजस्थान को मिलीं 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, हाईटेक फीचर्स से होगी लैस
गुजरात जा रही बस की ट्रक से टक्कर, सरकारी शिक्षक समेत 2 की मौत
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava