सतीश पूनिया बने पंजाब के प्रभारी, 24 घंटे में मिली दूसरी बड़ी जिम्मेदारी

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
सतीश पूनिया
सतीश पूनिया

भाजपा ने सतीश पूनिया को सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया था। इसके अगले दिन पार्टी ने उन्हें पंजाब बीजेपी का प्रभारी नियुक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। सांसद सतीश पूनिया को सोमवार को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था। इसके अगले ही दिन उन्हें पंजाब भाजपा का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। पूनिया ने इस जिम्मेदारी पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है।

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब चुनाव से पहले बड़ा कदम उठा लिया है। पार्टी ने सांसद सतीश पूनिया को सोमवार यानी 17 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया था। इसके अगले ही दिन पार्टी ने उन्हें पंजाब भाजपा का प्रभारी भी नियुक्त कर दिया। इसके अलावा पार्टी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। वहीं तरुण चुग को गुजरात राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

हरियाणा में रहा शानदार अनुभव

2024 में सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी वे हरियाणा के चुनाव प्रभारी की भूमिका निभा चुके थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत के समय भी वे राज्य के प्रभारी के तौर पर मौजूद थे। इस जीत ने पूनिया के संगठनात्मक कौशल को पार्टी के भीतर और मजबूत किया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भी उन्हें 5 सीटों का चुनाव प्रबंधन दिया गया था। इन सभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

जून 2026 में बने राज्यसभा सांसद

सतीश पूनिया जून 2026 में राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए थे। इसके बाद अब पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव के साथ-साथ पंजाब का प्रभारी भी बना दिया है। यह जिम्मेदारी उनके राजनीतिक करियर में एक और अहम पड़ाव मानी जा रही है।

सतीश पुनिया
सतीश पुनिया


पंजाब में भाजपा के लिए क्यों मुश्किल है राह

पूनिया के सामने पंजाब की चुनौती आसान नहीं होगी। इसकी बड़ी वजह यह है कि भाजपा ने पंजाब में अब तक कभी भी अकेले अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ा है। पार्टी हमेशा किसी न किसी सहयोगी दल के साथ गठबंधन में ही मैदान में उतरी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की स्थिति बेहद कमजोर रही थी। पार्टी ने कुल 65 सीटों में से चुनाव लड़ा, लेकिन इनमें से सिर्फ 2 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई थी।

अकेले दम पर साख साबित करने की चुनौती

यह आंकड़ा साफ बताता है कि पंजाब में भाजपा का जनाधार अभी भी सीमित है। ऐसे में पूनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगी। उन्हें पार्टी के लिए नए सिरे से रणनीति बनानी होगी, ताकि आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

पूनिया को मिली दोहरी जिम्मेदारी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में सांसद सतीश पूनिया को खास तौर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे पहले उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। इसके ठीक अगले दिन उन्हें पंजाब जैसे अहम राज्य की चुनावी कमान भी सौंप दी गई। पंजाब में आगामी चुनाव को देखते हुए यह नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

क्यों बनाया गया पंजाब का प्रभारी

पंजाब की राजनीति में किसानों को बड़ा महत्वपूर्ण माना जाता है। पंजाब राजस्थान से सटा हुआ राज्य है और दोनों ही राज्यों में ग्रामीण तथा किसान राजनीति का बड़ा प्रभाव है। ऐसे में पूनिया का ग्रामीण और कृषि क्षेत्र से जुड़ा अनुभव पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकता है।

वहीं राजस्थान में भी आने वाले समय में कई बड़े चुनाव होने हैं। अगले करीब ढाई साल में विधानसभा चुनाव होंगे और उससे पहले नगर निकाय व पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में केंद्रीय संगठन में पूनिया को मिली दोहरी जिम्मेदारी राजस्थान भाजपा के अंदर राजनीतिक संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी असर डाल सकती है।

भाजपा
भाजपा


अन्य राज्यों में भी नई नियुक्तियां

पूनिया के अलावा भाजपा ने दो और बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का प्रभारी बनाया गया है। वहीं तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह सभी नियुक्तियां पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम के गठन के तुरंत बाद की गई हैं।

पंजाब चुनाव पर टिकीं निगाहें

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पूनिया को पंजाब भेजना पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा है। पूनिया का संगठनात्मक अनुभव पार्टी के लिए पंजाब में मददगार साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में पार्टी की पंजाब को लेकर आगे की रणनीति भी सामने आ सकती है।

ये खबर भी पढे़:-

राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव में टिकट किसे? भाजपा-कांग्रेस ने तय किए पैमाने

राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव एक साथ क्यों नहीं? सरकार का आया जवाब

जिस अफसर पर अवैध खनन मामले में कार्रवाई की सिफारिश, उसे मिला सम्मान

किसान सम्मान निधि योजना में बदलाव, अब बिना आईडी कार्ड नहीं मिलेगी 26 वीं किस्त

Tags:
  • सतीश पूनिया
  • भारतीय जनता पार्टी
  • नितिन नवीन
  • विनोद तावड़े
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर