ACB का ट्रैप: रिश्वत लेते पकड़े गए चार यूपी पुलिसकर्मी, भागने की कोशिश नाकाम
Jageshwar prasad | Aug 18, 2026, 18:36 IST
अयोध्या साइबर पुलिस के SI समेत 4 कर्मी 2.80 लाख रिश्वत लेते पकड़े गए
राजस्थान की सीकर एसीबी टीम ने अयोध्या साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह और तीन कांस्टेबलों को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों ने भागने के लिए एसीबी की गाड़ी को टक्कर भी मारी।
समझें क्या है पूरा मामला
- सीकर में राजस्थान ACB का ट्रैप, पकडे उप्र साइबर पुलिसकर्मी
- अयोध्या साइबर पुलिस के SI समेत 4 कर्मी 2.80 लाख रिश्वत लेते पकड़े गए
- उप्र से सीकर रिश्वत लेने आए 4 पुलिसकर्मी, ACB ने रसीदपुरा टोल पर दबोचा
- रिश्वत लेकर भागने की भी कोशिश, ACB की गाड़ी को टक्कर मारी
- 4 लाख में सौदा, 2.80 लाख में सेटलमेंट, मामला रफा-दफा करने के लिए थी रिश्वत
आरोपी साइबर थाने में दर्ज एक मुकदमे को रफा-दफा करने के एवज में 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेने अयोध्या से सीकर आए थे।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने अपनी कार से एसीबी टीम की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने चारों को मौके पर ही दबोच लिया।
2024 के मुकदमे में मांगी थी रिश्वत
उक्त मामले को दबाने और खत्म करने के लिए अयोध्या पुलिस के यह कर्मचारी पूर्व में परिवादी से 4 लाख रुपए ले चुके थे। इसके बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा और उन्होंने केस फाइल बंद करने के नाम पर अधिकारियों को पैसा देने का हवाला देते हुए 4 लाख रुपए की और मांग शुरू कर दी।
2.80 लाख रुपए में तय हुआ सौदा
रिश्वत का पैसा हासिल करने के बाद सभी आरोपी वापस अयोध्या लौटने की फिराक में थे। इस बीच परेशान परिवादी ने पूरे मामले की जानकारी सीकर एसीबी को देकर शिकायत का सत्यापन करवा लिया था।
रसीदपुरा टोल पर बिछाया गया जाल
जैसे ही आरोपियों की गाड़ियां टोल पर रुकीं, एसीबी टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने भागने की नीयत से एसीबी की गाड़ी में टक्कर मार दी। हालांकि एसीबी जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए रिश्वत के 2.80 लाख रुपए के साथ चारों पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें:-
8 साल, 2 अफसर, ACB से अरेस्ट के बाद भी देवस्थान में वही म्यूजिकल चेयर
कृषि विभाग में ACB कार्रवाई पर किरोड़ी का बड़ा दांव, खुद मांगी CBI जांच
कलेक्ट्रेट मे ACB की बड़ी कार्रवाई, पीए को 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA