किसान ने उगाया 3 लाख रुपए किलो वाला दुनिया का सबसे महंगा आम, विदेशों में है मांग
Ashish Bhardwaj | Aug 10, 2026, 12:23 IST
मियाजाकी आम
राजस्थान में सीकर के किसान रामावतार बुगालिया ने दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम को उगाने में सफलता पाई है। उनके 20 बीघा ऑर्गेनिक फार्म में आम के 500 पेड़ हैं। इससे हर साल लाखों की आय हो रही है।
समझें क्या है पूरा मामला
- सीकर किसान ने उगाया जापान का महंगा मियाजाकी आम।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 लाख रुपए किलो तक बिकता है आम।
- रामावतार बुगालिया ने ऑर्गेनिक फार्म में किया सफल प्रयोग।
- 20 बीघा फार्म में 35 तरह के फल उगा रहे किसान।
- बगीचे से हर साल 10 से 15 लाख रुपए की कमाई।
विदेशों तक है आम की डिमांड
बालू मिट्टी वाले इलाके में इसे उगाना आसान नहीं था। लेकिन बुगालिया ने पहली बार यहां इसे सफलतापूर्वक उगा दिखाया। वे खाद और रोग नियंत्रण के लिए भी प्राकृतिक तरीके अपनाते हैं। गोमूत्र, छाछ, गुड़ और नीम से बनी औषधियों का इस्तेमाल करते हैं।
इसके लिए उन्होंने गिर नस्ल की चार गाय भी पाल रखी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल फरवरी में गुजरात के वापी (वलसाड़) से इस आम के पौधे लाकर लगाए थे। इसी साल पेड़ों में फल आने शुरू हुए हैं।
मियाजाकी आम
20 बीघा में फैला है ऑर्गेनिक फार्म
इनमें से 300 पेड़ अकेले केसर किस्म के हैं। बाकी 200 पेड़ों में नूरजहां, ब्लैक मैंगो, स्वर्णरेखा, हापुस, लंगड़ा, दशहरी, बनाना मैंगो और आम्रपाली जैसी किस्में शामिल हैं।
पूरे बगीचे में कुल 35 प्रकार के फलदार पौधे मौजूद हैं। चार बीघा में बेर की थाई एप्पल, गोला और सिंदूरी जैसी उन्नत किस्में उगाई जा रही हैं। डेढ़ बीघा में अन्य फलदार पौधों की खेती होती है। वे अपने उत्पाद दिल्ली तक भिजवाते हैं। पिछले 15 साल से वे नई-नई किस्मों के फल और सब्जियों पर अपने फार्म में ट्रायल करते आ रहे हैं।
हर साल हो रही लाखों की कमाई
उत्कृष्ट पपीता उत्पादन के लिए उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्होंने अपने फार्म को 'अनोखी ढाणी' नाम दिया है।
देश-विदेश से कृषि विशेषज्ञ, किसान, विद्यार्थी और पर्यटक यहां प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीकों की जानकारी लेने आते रहते हैं।
FAQ
- मियाजाकी आम की कीमत कितनी होती है?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत 2.5 से 3 लाख रुपए प्रति किलो तक होती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में यह 2.11 लाख रुपए किलो में बिका था। - रेगिस्तानी जमीन पर मियाजाकी आम कैसे उगाया?
रामावतार बुगालिया ने वापी (वलसाड़) से पौधे लाकर पिछले साल फरवरी में लगाए थे। वे गोमूत्र, छाछ, गुड़ और नीम से बनी प्राकृतिक औषधियों से खेती करते हैं।
ये खबर भी पढे़:-
8वें वेतन आयोग की अगली बैठक का बजा बिगुल, जयपुर में सैलरी बढ़ोतरी पर होगी चर्चा
राजस्थान में प्राइवेट बसों का फिर होगा चक्का जाम, ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद
ट्री प्रोटेक्शन एक्ट पर रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार से पूछा- कब आएगा कानून?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari