नीट परीक्षा रद्द होने से छात्र ने की सुसाइड, तीन साल से कर रहा था पेपर की तैयारी

Ashish Bhardwaj | May 15, 2026, 19:19 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-15T201038.044
Photograph: (the sootr)

नीट परीक्षा रद्द होने के बाद राजस्थान के सीकर में एक कोचिंग छात्र के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्र परीक्षा रद्द होने के बाद से काफी तनाव में था।

News In Short

  • सीकर में नीट परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र प्रदीप ने कर ली आत्महत्या।
  • प्रदीप पिछले तीन साल से निजी कोचिंग में नीट की कर रहा था तैयारी।
  • परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र मानसिक दबाव और डिप्रेशन में था।
  • परिजन ने परीक्षा प्रणाली और सरकारी व्यवस्था को ठहराया जिम्मेदार।
  • उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

News In Detail

राजस्थान के सीकर में नीट परीक्षा रद्द होने के बाद एक कोचिंग छात्र के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। यह छात्र पिछले तीन साल से नीट की तैयारी कर रहा था। इस घटना से कोचिंग हब के रूप में पहचान रखने वाले सीकर शहर में छात्रों के मानसिक दबाव को लेकर फिर से चिंता बढ़ गई है।

कौन था छात्र

छात्र झुंझुनूं जिले के गुड्डा गांव का निवासी था। छात्र का नाम प्रदीप बताया जा रहा है। वह पिछले तीन साल से सीकर के एक निजी कोचिंग संस्थान में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 3 मई को हुई परीक्षा का पेपर उसके लिए अच्छा हुआ था और उसने परिजनों को 650 अंक तक आने की उम्मीद थी।

मानसिक दबाव बना आत्महत्या का कारण

परिजनों का आरोप है कि परीक्षा रद्द होने के बाद प्रदीप मानसिक रूप से परेशान और डिप्रेशन (Depression) में चला गया। इसी तनाव के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी दोनों बहनें घर से बाहर गई हुई थीं।

अस्पताल और पुलिस कार्रवाई

घटना का पता चलते ही परिजन और आसपास के लोग उसे एसके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा गया है।

परिजनों की प्रतिक्रिया

मृतक के परिजनों ने परीक्षा प्रणाली और सरकारी व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि परीक्षा रद्द होने से छात्र पर गहरा मानसिक प्रभाव पड़ा, जिससे यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी परिस्थितियों में छात्रों की मानसिक सेहत का ध्यान रखा जाना चाहिए।

पुलिस की जांच

उद्योग नगर थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि छात्र सुसाइड के इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढे़:-

NEET विवाद पर गहलोत का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान को बताया मानेसर कांड का किंगपिन

NEET पेपर लीक: मास्टरमाइंड भाइयों के बेटों ने बनाई थी खरीदारों की लिस्ट, वसूले करोड़ों रुपए

नीट पेपर लीक: एक ही परिवार के 5 बच्चों का सरकारी कॉलेजों में सिलेक्शन, जानिए मास्टरमांइड बिंवाल भाइयों की पूरी कहानी

यह कोई बड़ी बात नहीं, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET-UG 2026 निरस्त होने पर बोले मंत्री दिलावर

Tags:
  • डिप्रेशन
  • नीट परीक्षा
  • छात्र सुसाइड
  • झुंझुनूं
  • सीकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब