सीकर के कॉलेज में खुलेआम नकल का खेल, फ्लाइंग स्क्वॉड ने खोली पोल; वीडियो वायरल
Saurabh Mishra | Aug 12, 2026, 18:53 IST
सीकर में सामूहिक नकल
सीकर के विश्व भारती कॉलेज में PGDCA परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल पकड़ी गई। फ्लाइंग स्क्वॉड की कार्रवाई के बाद यूनिवर्सिटी ने परीक्षा निरस्त कर दी।
FAQ
राजस्थान केसीकर मेंसामूहिक नकल का मामला कहां हुआ?
यह घटना सीकर के विश्व भारती शिक्षाशास्त्री कॉलेज में हुई। यहां PGDCA परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड ने सामूहिक नकल पकड़ी।- जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने क्या एक्शन लिया?
विश्व भारतीय कॉलेज में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पेपर रद्द कर दिया। - सामूहिक नकल से जुड़े वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया?
वीडियो में छात्र एक-दूसरे के पास बैठकर खुलेआम नकल करते दिखे। यह वीडियो यूनिवर्सिटी के फ्लाइंग स्क्वॉड ने जांच के दौरान खुद बनाया था।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान के सीकर में कॉलेज से सामूहिक नकल का मामला सामने आया है।
- यह घटना पीजीडीसीए (PGDCA) परीक्षा के दौरान हुई।
- फ्लाइंग स्क्वॉड ने छापा मारकर छात्रों को नकल करते पकड़ा।
- इसके बाद यूनिवर्सिटी ने परीक्षा निरस्त कर दी।
- मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
यूनिवर्सिटी ने नकल का वीडियो वायरल होने पर निरस्त की परीक्षा
यूनिवर्सिटी प्रबंधन की तरफ से जारी पत्र में साफ लिखा गया कि फ्लाइंग स्क्वॉड ने विश्व भारती शिक्षाशास्त्री कॉलेज, सीकर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच हुई परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी। इसी आधार पर सेंटर के सभी परीक्षार्थियों के 9वें प्रश्न पत्र की परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया गया।
राजस्थान के सीकर में सामूहिक नकल से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सीकर के विश्व भारती कॉलेज का बताया जा रहा। #sikar #MassCheating #RajasthanUpdates #rajasthan pic.twitter.com/wfH8qssSEH
— test test (@TestT12452) August 12, 2026
वीडियो में खुलेआम नकल होती दिखी
वीडियो में विश्व भारती कॉलेज के छात्र अलग-अलग ग्रुप में बैठे दिखे। नियमों के मुताबिक, उन्हें दूर-दूर तय सीटों पर बैठाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। जिन शिक्षकों की निगरानी की जिम्मेदारी थी, वे भी नकल होते हुए एक तरह से चुप रहे।
राजस्थान में नकल के मामले पहले भी सामने आ चुके
उस कार्रवाई में एक पीजी कॉलेज का संचालक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा था। इन घटनाओं से साफ है कि राज्य में परीक्षाओं के दौरान नकल रोकना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
FAQ
- राजस्थान के सीकर में सामूहिक नकल का मामला कहां हुआ?
यह घटना सीकर के विश्व भारती शिक्षाशास्त्री कॉलेज में हुई। यहां PGDCA परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड ने सामूहिक नकल पकड़ी। - जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने क्या एक्शन लिया?
विश्व भारतीय कॉलेज में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पहली पाली के 9वें प्रश्न पत्र को निरस्त कर दिया। - सामूहिक नकल से जुड़े वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया?
वीडियो में छात्र एक-दूसरे के पास बैठकर खुलेआम नकल करते दिखे। यह वीडियो यूनिवर्सिटी के फ्लाइंग स्क्वॉड ने जांच के दौरान खुद बनाया था।
हरभजन के वीडियो से मचा हंगामा, राजस्थान-पंजाब हुए आमने-सामने
राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों के तबादले, 48 ट्रेनी अफसरों को मिली पोस्टिंग
राजस्थान सरकार ने 7 हजार को दी सरकारी नौकरी, 70% को गृह जिले में पहली पोस्टिंग
राजस्थान यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज, छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj