सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, होटल कंपनी को 9000 वर्गमीटर जमीन देने के आदेश पर रोक
Mukesh Sharma | Sept 07, 2026, 19:47 IST
जयपुर एयरपोर्ट प्लाजा में होटल को 9000 वर्गमीटर जमीन आवंटन पर SC ने रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर के एयरपोर्ट प्लाजा में साई दर्शन होटल को 9000 वर्गमीटर जमीन देने के राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर जेडीए की अपील पर रोक लगाकर अगली सुनवाई नवंबर में तय की है।
समझें क्या है पूरा मामला
- सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट के आवंटन आदेश पर रोक लगाई।
- हाई कोर्ट ने होटल को 9000 वर्गमीटर जमीन देने का दिया था आदेश।
- सरकार का आरोप,तत्कालीन मंत्री को रिश्वत देकर कराया था अवैध आवंटन।
- मामले में अगली सुनवाई अब नवंबर में होगी।
राजस्थान हाई कोर्ट ने दिए थे जमीन आवंटित करने के आदेश
जेडीए ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए नवंबर में अगली सुनवाई तय की है।
यह है मामला
9 अप्रैल 1981 को भू-अवाप्ति अधिकारी ने मूल खातेदारों (अयोध्या प्रसाद एवं दौलत बाबू) के पक्ष में 1,38,180 रुपए प्रत्येक का मुआवजा तय किया। रेफरेंस कोर्ट ने 24 मार्च 1990 को मुआवजे की दर 6,000 रुपए प्रति बीघा से बढ़ाकर 24,000 रुपए प्रति बीघा कर दी।
लेकिन इस बढ़ी हुई राशि का भुगतान खातेदारों को नहीं किया गया और न ही अदालत में जमा कराया गया। इससे पहले ही जेडीए ने 22 अक्टूबर 1983 को जमीन का कब्जा ले लिया था।
मेसर्स साईं दर्शन होटल्स एंड मोटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने खातेदारों से उनके अधिकार खरीद लिए। राजस्थान सरकार की 2001 और 2002 की पॉलिसी के अनुसार अवाप्त जमीन के बदले खातेदार को सभी मुकदमे वापिस लेने पर 15 फीसदी विकसित जमीन देने का प्रावधान है।
होटल कंपनी ने इस पॉलिसी के अनुसार 15 फीसदी विकसित जमीन मांगी। सरकार के आदेश पर 2003 में कंपनी को एयरपोर्ट प्लाजा में 9000 वर्गमीटर जमीन आवंटित करने के आदेश हो गए थे।
आवंटन आदेश हुआ स्थगित
रिश्वत देकर लिया था आदेश
जमीन अवाप्त है व जेडीए कब्जा ले चुकी है। होटल कंपनी से रिश्वत लेने वाले मंत्री व अन्य की मृत्यु होने पर मामला भले ही खत्म हो गया हो। लेकिन,इससे होटल कंपनी को जमीन लेने का कोई अधिकार नहीं मिल जाता।
खंडपीठ ने 16 मार्च, 2026 को जेडीए की अपील खारिज करते हुए एकलपीठ के आदेश को बहाल रखा था। खंडपीठ ने मैसर्स साईं दर्शन होटल्स एंड मोटल्स प्राइवेट लिमिटेड एयरपोर्ट प्लाजा में 9000 वर्गमीटर जमीन आवंटित करने के आदेश दिए थे। इस आदेश को जेडीए ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान हाई कोर्ट: 10 हजार सीनियर टीचर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, 28 याचिकाएं खारिज
राजस्थान हाई कोर्ट: शादी से राज्य बदलने पर महिलाओं को EWS लाभ से नहीं कर सकते वंचित
आसाराम के इस मामले की सुनवाई राजस्थान हाई कोर्ट में रही अधूरी, कल आ सकता है फैसला
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad