पेपर लीक मामला: सस्पेंड व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट से एसओजी पर उठाए सवाल

Purshottam Kumar Joshi | Published:
Share
manohar bhadu
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में पेपल लीक मामले में आरोपी सस्पेंड व्याख्याता मनोहर लाल भादू ने जयपुर में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। भादू ने सुसाइड नोट में एसओजी के जांच अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाए थे।

News in Short

  • राजस्थान में जयपुर के महेश नगर इलाके में सस्पेंड व्याख्याता मनोहर लाल भादू ने आत्महत्या की।
  • आत्महत्या से पहले भेजे गए सुसाइड नोट में आरोपों और आर्थिक संकट की चर्चा की।
  • मनोहर भादू जालोर जिले के सांचौर के रहने वाले थे, और लंबे समय से महेश नगर में रह रहे थे।
  • सुसाइड नोट में उन्होंने अपने परिवार की मदद करने की अपील की और जीवन की कठिनाइयों का जिक्र किया।
  • एसएचओ सुरेश यादव ने कहा कि शव को अस्पताल में रखवा दिया गया है और जांच जारी है।

News in Detail

राजस्थान में जालोर के सांचौर निवासी सस्पेंड व्याख्याता मनोहर लाल भादू ने जयपुर में ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर ली। मनोहर लाल भादू पेपर लीक मामले में डमी कैंडिडेट के आरोप में संस्पेंड किया गया था। सुसाइड से पहले भादू ने एक लैटर लिखकर अपने दोस्तों को वाट्सऐप पर भेजा था। इस सुसाइड लैटर के वायरल होने के बाद एसओजी के जांच अधिकारियों पर कई सवाल उठ रहे है। पुलिस अधिकारी अब पूरे मामले की जांच कर रहे है।

सुसाइड नोट में लिखा दर्द

मनोहर ने आत्महत्या से पहले अपने दोस्तों को एक सुसाइड नोट भेजा था, जिसमें उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति और जीवन में चल रही समस्याओं का उल्लेख किया था। उन्होंने लिखा, "हाथ कांप रहे हैं, लेखनी ठहर रही है, या कलम की स्याही खत्म हो रही है, वो ईश्वर जानता है। मैं अकेला था, लेकिन गलत तरीके से लगे आरोप सहन नहीं हो पा रहे थे।" उन्होंने अपने परिवार के 20 सदस्यों का हवाला दिया और लिखा कि वह खर्चों के कारण अपने दोस्तों से उधार लेकर जी रहे थे।

आरोपों का बोझ

मनोहर के अनुसार, उन्हें गलत तरीके से आरोपों में फंसाया गया था। उन्होंने पहले भी कई आरोपों का सामना किया था। लेकिन उन पर किसी का असर नहीं पड़ा। सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख था कि 4 सालों से वह दोस्तों से उधार लेकर जीवन यापन कर रहे थे और कोर्ट की तारीखों के बीच अपने जीवन को संभाल रहे थे।

पुलिस का बयान

महेश नगर थाना के एसएचओ सुरेश यादव ने कहा कि शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा, "मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन वायरल सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।"

आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव

मनोहर के आत्महत्या के पीछे के कारणों का संकेत उनके सुसाइड नोट से मिलता है। उन्होंने जीवन की कठिनाइयों, आरोपों और उधारी के दबाव का जिक्र किया है। उनका कहना था कि आर्थिक तंगी के कारण वह बहुत समय से दोस्तों से उधार लेकर अपनी जिंदगी चला रहे थे और कोर्ट की तारीखों पर खर्च हो रहे पैसे भी एक और परेशानी थी।

अब आगे क्या ?

मनोहर लाल भादू की आत्महत्या एक दुखद घटना है जो जीवन में आर्थिक संकट और मानसिक दबाव के प्रभाव को दर्शाती है। उनके सुसाइड नोट ने यह स्पष्ट किया कि वह लंबे समय से कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, और उनके लिए यह बोझ अब सहन करना संभव नहीं था। पुलिस जांच कर रही है, और इस घटना को लेकर अधिक जानकारी मिलना अभी बाकी है।

मनोहर भादू का यह था पूरा मामला

  • जालोर जिले के सांचौर निवासी और जयपुर में निलंबित व्याख्याता मनोहर लाल भादू ने बुधवार 4 फरवरी 2026 शाम को अर्जुन नगर रेलवे फाटक (महेश नगर) के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
  • मरने से पहले उन्होंने अपने दोस्तों को एक भावुक और सनसनीखेज सुसाइड नोट भेजा, जिसमें उन्होंने राजस्थान पुलिस और SOG (Special Operations Group) के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुसाइड नोट में मनोहर के पुलिस पर गम्भीर आरोप

सुसाइड नोट में मनोहर लाल भादू ने पुलिस प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लिखा:

  • "मैं मरा नहीं हूं, पुलिस ने मेरी इरादतन हत्या की है": उन्होंने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा कि वे आत्महत्या नहीं कर रहे बल्कि पुलिस के तंत्र ने उन्हें जानबूझकर इस कदम के लिए मजबूर किया है।
  • एसओजी पर आरोप: उन्होंने लिखा कि "एसओजी के जोशीले तेवर ने मुझे उस भट्‌ठी में डाल दिया, जहां रोज नए खुलासे हो रहे थे।" उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी मुकेश सोनी और श्याम सुंदर बिश्नोई ने उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की और उन्हें झूठे मामलों में घसीटा।
  • मानसिक और आर्थिक तनाव: मनोहर ने बताया कि वे निर्दोष थे और 2022 से पहले की कुछ छोटी गलतियों के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। बार-बार कोर्ट की तारीखों और आर्थिक तंगी ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया था।
    भावुक संदेश: पत्र के अंत में उन्होंने लिखा कि उनके हाथ कांप रहे हैं और कलम की स्याही खत्म हो रही है। उन्होंने अपने दोस्तों से अपील की कि उनके पीछे उनके परिवार और तीन बच्चों की मदद करें।

मनोहर लाल भादू पर यह था आरोप

  • डमी कैंडिडेट और धोखाधड़ी का आरोप: मनोहर लाल भादू पर आरोप था कि वे शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में अन्य अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा में बैठते थे। सितंबर 2021 में उन्हेंस्वयं की परीक्षा देते हुएपहली बार पकड़ा गया था, जिसके बाद उन पर एक के बाद एक कुलतीन चार्जशीटपेश की गई थीं।
  • SOG की जांच में नाम: राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ चल रही जांच में उनसे पूछताछ कर रही थी।
एमपी, सीजी और राजस्थान में बदल रहा मौसम: घना कोहरा, ठंड और बारिश का अलर्ट जारी

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सुसाइड
  • आत्महत्या
  • पेपर लीक
  • डमी कैंडिडेट
  • एसओजी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर