8 देशों की वायुसेनाओं ने जोधपुर में दिखाएंगे ताकत, राफेल, एफ-35 एक साथ भरेंगे उड़ान
Ashish Bhardwaj | Published:
तरंग शक्ति 2026
जोधपुर एयरबेस पर 12 अक्टूबर तक चल रहे युद्धाभ्यास तरंग शक्ति 2026 में भारत समेत 8 देशों की वायुसेनाएं शामिल हैं। अमेरिका का 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर एफ-35 पहली बार इसका हिस्सा बना है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जोधपुर में शुरू हुआ बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति 2026।
- भारत समेत 8 देशों की वायुसेनाएं अभ्यास में ले रही हिस्सा।
- अमेरिका का एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट पहली बार शामिल।
- 12 अक्टूबर तक चलेगा युद्धाभ्यास, दुनिया की नजरें टिकीं।
- सर्जियो गोर समेत कई विदेशी प्रतिनिधि पहुंचे जोधपुर एयरबेस।
26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक
किन देशों की वायुसेनाएं शामिल
फ्रांस राफेल फाइटर, ट्रांसपोर्ट और टैंकर विमानों के साथ पहुंचा है। यूएई (UAE – United Arab Emirates) ने एफ-16 भेजे हैं। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया ने सी-130 श्रेणी के मालवाहक विमान भेजे हैं।
भारत के कौन से विमान
अभ्यास में एयरबॉर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम यानी अवाक्स (AWACS – Airborne Warning and Control System) विमान भी शामिल हैं। हवा में ईंधन भरने वाले रिफ्यूलर विमान भी इसका हिस्सा हैं।
अमेरिकी राजदूत पहुंचे जोधपुर
गोर ने बताया कि अमेरिका के 6 एफ-35 लाइटनिंग फाइटर जेट जोधपुर पहुंचे हैं। इनके साथ 200 से ज्यादा अमेरिकी एयरसैनिक भी आए हैं। उन्होंने कहा कि वे इन विमानों को भारतीय वायुसेना के साथ उड़ते देखने को लेकर उत्साहित हैं।
क्यों खास है एफ-35
एफ-35 इससे पहले एयरो इंडिया 2025 में दिख चुका है, लेकिन तरंग शक्ति में यह पहली बार शामिल हुआ है। पाकिस्तान सीमा के अपेक्षाकृत करीब होने के कारण जोधपुर में इसकी तैनाती को खास माना जा रहा है।
आसमान में क्या हो रहा अभ्यास
संयुक्त युद्ध रणनीतियों पर भी काम हो रहा है। इसका मकसद अलग-अलग देशों की वायुसेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना है।
अलग विमान, एक तालमेल
ये भी पढ़ें:-
भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित, बनीं नई महापौर
निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न
जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma