तेलंगाना की हाईप्रोफाइल नशा पार्टी में राजस्थान का पूर्व विधायक भी, नशे में की फायरिंग, हिरासत में लिया

Jinesh Jain | Mar 15, 2026, 19:57 IST
Share
purv mla
Photograph: (the sootr)

तेलंगाना की हाईप्रोफाइल नशा पार्टी में राजस्थान का एक पूर्व विधायक भी शामिल था। उसने छापे के दौरान फायरिंग की। मेडिकल टेस्ट में पॉजिटिव आया है। उन्हें हिरासत में लिया गया है।

News In Short

  • तेलंगाना की हाईप्रोफाइल नशा पार्टी में राजस्थान का पूर्व विधायक भी शामिल।
  • मोइनाबाद के एक लग्जरी फार्महाउस पर हो रही थी यह हाईप्रोफाइल पार्टी।
  • फार्महाउस पर छापा पड़ा तो राजस्थान के पूर्व विधायक ने की फायरिंग।
  • राजस्थान के पूर्व एमएलए समेत 11 लोग हिरासत में। इसमें एक सांसद भी ।
  • मेडिकल टेस्ट में राजस्थान का पूर्व विधायक आया पॉजिटिव।

News In Detail

Hyderabad: तेलंगाना में हैदराबाद के पास मोइनाबाद में एक लग्जरी फार्महाउस में हाईप्रोफाइल नशा पार्टी का खुलासा हुआ है। चौकाने वाली यह है कि इस पार्टी में राजस्थान का एक पूर्व विधायक भी शामिल था। छापे में टीडीपी के एक सांसद, बीआरएस के पूर्व विधायक और राजस्थान के एक पूर्व विधायक सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह है पूरा हाईप्रोफाइल मामला

तेलंगाना में नशीले पदार्थों को लेकर गठित एलीट एक्शन ग्रुप फॉर ड्रग लॉ एनफोर्समेंट (EAGLE) को सूचना मिली थी कि मोइनाबाद के एक फार्महाउस पर ड्रग्स पार्टी चल रही है। इसमें बड़ी मात्रा में ड्रग्स का उपयोग हो रहा है।

ईगल टीम ने शनिवार ​रात लगभग 9:30 बजे जब छापेमारी शुरू की तो उन्हें गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और फार्महाउस के मालिक और बीआरएस के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी ने ऐतराज जताया। सूत्रों के अनुसार टीम को तुरंत अंदर जाने से रोका गया। इसके बाद हालात काबू में करने के लिए ईगल टीम को अतिरिक्त बल की मदद मांगनी पड़ी।

पूर्व विधायक का टेस्ट पॉजिटिव

​तलाशी के दौरान पुलिस ने फार्महाउस परिसर से दो ग्राम कोकीन बरामद की है। छापे के बाद हिरासत में लिए गए सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक बीआरएस नेता ​पायलट रोहित रेड्डी का कोकीन टेस्ट पॉजिटिव आया है। साथ ही ​राजस्थान के पूर्व विधायक का टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। अभी इस पूर्व विधायक का नाम सामने नहीं आ पाया है। आंध्र प्रदेश से टीडीपी सांसद पुट्टा महेश यादव भी इस पार्टी में थे। मेडिकल टेस्ट में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

राजस्थान के पूर्व विधायक ने की फायरिंग

​इस छापेमारी के दौरान राजस्थान के पूर्व विधायक ने कथित तौर पर हवा में दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस जांच में पता चला है कि जिस गन का इस्तेमाल किया गया, वह रोहित रेड्डी के भाई का था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि संवेदनशील परिस्थितियों में हथियार का उपयोग किस उद्देश्य से किया गया था।

​राजनीतिक हलचल तेज

​इस मामले में शामिल हाई-प्रोफाइल नामों के कारण यह केवल एक ड्रग्स केस नहीं रह गया है, बल्कि बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में टीडीपी ​पुट्टा महेश यादव, बीआरएस के पूर्व विधायक ​पायलट रोहित रेड्डी और राजस्थान के पूर्व विधायक शामिल हैं। राजस्थान के पूर्व विधायक पर फायरिंग और नशा करने का आरोप लगाया गया है।

ये भी पढे़:-

बाड़मेर की बहू अब बनेगी गुजरात में जज, ससुराल में घूंघट में रहकर की तैयारी, एक कमरे को बनाया रीडिंग रूम

आईपीएस पंकज चौधरी का मध्यस्थता से सुलझेगा प्रमोशन विवाद, कैट ने सरकार को दिया यह आदेश

IAS अम्बरीश कुमार और शिखर अग्रवाल सबसे रईस, अधिकारियों को संपत्तियों से हो रही मोटी कमाई

एसएमएस में तैयार हुआ एडवांस स्किन इंस्टीट्यूट, सरकार ने कहा, जल्द ही जनता को मिलेगा सस्ता इलाज



Tags:
  • राजस्थान
  • पूर्व विधायक
  • तेलंगाना
  • फार्महाउस
  • हाईप्रोफाइल नशा पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा