पत्नी को गिफ्ट किया आईफोन, किस्त भरने के लिए पति बना चोर; गहनों के साथ होम थिएटर भी चुराया

Jageshwar prasad | May 10, 2026, 10:11 IST
Share
Ashish Bhardwaj (34)
Photograph: (the sootr)

पाली में एक युवक ने पत्नी को गिफ्ट किए आईफोन की 7 हजार की किस्त भरने के लिए चोरी की। आरोपी सोने-चांदी के साथ पत्नी की पसंद का होम थिएटर और कपड़े भी चुरा ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया।

News In Short

  • पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र में आईफोन की किस्त भरने के लिए एक युवक ने की चोरी।
  • आरोपी महावीर ने पत्नी को खुश करने के लिए फाइनेंस पर आईफोन-13 लेकर दिया था।
  • आर्थिक तंगी के चलते सूने मकान से 4 तोला सोना, चांदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराया।
  • पत्नी को संगीत और फैशन का शौक होने के कारण घर से होम थिएटर और नए कपड़े भी ले गया।
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर जेल भेजा और सामान बरामद किया।

News In Detail

Pali: राजस्थान के पाली जिले में एक युवक का अपनी पत्नी के प्रति अति-प्रेम उसे सलाखों के पीछे ले गया। औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है, जिसने पेशेवर अपराधी होने के नाते नहीं, बल्कि अपनी पत्नी की फरमाइशें पूरी करने और कर्ज चुकाने के लिए चोरी की थी। आरोपी ने न केवल गहने चुराए, बल्कि पत्नी की पसंद का ख्याल रखते हुए घर से होम थिएटर और नए कपड़े भी उठा ले गया।

आईफोन की किस्त बनी जी का जंजाल

पुलिस पूछताछ में 19 वर्षीय आरोपी महावीर ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी काफी समय से आईफोन की डिमांड कर रही थी। पत्नी को खुश करने के लिए महावीर ने करीब 6 महीने पहले 65 हजार रुपए का आईफोन-13 फाइनेंस करवाया। शुरुआत में तो वह जैसे-तैसे 7 हजार रुपए की मासिक किस्त भरता रहा, लेकिन धीरे-धीरे उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। किस्तों का दबाव बढ़ा तो उसने शॉर्टकट अपनाते हुए चोरी की योजना बनाई।

गहनों के साथ होम थिएटर और कपड़े भी ले गया

4 मई को जब सर्वोदय नगर निवासी अरविंद कुमार अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे, तब महावीर ने उनके सूने घर को निशाना बनाया। आरोपी ने घर से करीब 4 तोला सोना और चांदी के जेवरात पार किए।

पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी को संगीत सुनने और नए कपड़े पहनने का बहुत शौक है। इसलिए वह गहनों के साथ-साथ पीड़ित के घर से होम थिएटर और नए कपड़े भी पोटली में बांधकर ले गया। कुल मिलाकर करीब 6.50 लाख के माल पर उसने हाथ साफ किया।

सीसीटीवी ने खोला राज

5 मई को जब पीड़ित परिवार वापस लौटा, तब उन्हें चोरी का पता चला। थाना प्रभारी निरमा विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया। स्थानीय मुखबिरों की सहायता से पुलिस शिवाजी नगर स्थित महावीर के किराए के मकान तक पहुंची। पुलिस की सख्ती के आगे महावीर टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

न्यायिक हिरासत में आरोपी

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद शनिवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:-

NEET 2026 पर पेपर लीक का साया; 140 प्रश्न हू-ब-हू मिलने से हड़कंप

पुलिस को नहीं है बेल बॉन्ड निरस्त करने का अधिकार, हाई कोर्ट ने की बड़ी टिप्पणी

पुलिस को पीछा करता देख तस्कर ने कार में लगाई आग; हाईवे पर मचा हड़कंप

पैसे के लिए शव को बिजली का शॉक दिया; 14 साल के बेटे ने पुलिस को सुनाई पूरी कहानी

Tags:
  • राजस्थान
  • आईफोन
  • सीसीटीवी फुटेज
  • सीसीटीवी
  • पाली
  • आईफोन की किस्त बनी जी का जंजाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज