राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा में आएगा 5वां विकल्प, 1 भी जवाब नहीं देने पर इसे भरें, खाली छोड़ने पर नेगेटिव मार्किंग
Pooja Kumari | Dec 20, 2023, 24:00 IST
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा में आएगा 5वां विकल्प, 1 भी जवाब नहीं देने पर इसे भरें, खाली छोड़ने पर नेगेटिव मार्किंग
कर्मचारी चयन बोर्ड ने अब सवाल के जवाब के तौर पर 4 के स्थान पर 5 विकल्प देने का फैसला किया है। ऐसे में अगर अभ्यर्थी 4 में से कोई विकल्प नहीं भरता है तो उसे 5वां विकल्प भरना होगा।
JAIPUR. कर्मचारी चयन बोर्ड ने अब सवाल के जवाब के तौर पर 4 के स्थान पर 5वां विकल्प देने का निर्णय किया है। ऐसे में यदि अभ्यर्थी 4 में से कोई विकल्प नहीं भरता है तो उसे 5वां विकल्प भरना होगा और और यदि ऐसा नहीं करते तो नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों को पांचवें विकल्प के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। ताकि अभ्यर्थी सवालों को अच्छे से पढ़ने के बाद 5वां विकल्प भर सकेंगे। ऐसे में अगर किसी अभ्यर्थी ने 10% से अधिक सवालों में 5वां विकल्प नहीं भरा तो उसे अयोग्य भी घोषित कर दिया जाएगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अब से भर्ती परीक्षाओं में उम्मीदवारों को पांच विकल्पों में से किसी एक विकल्प को नीले बॉल पेन से गहरा गोल निशान आंसर शीट में भरना होगा। प्रत्येक सवाल के लिए विकल्पों में से एक ऑप्शन को भरना आवश्यक है और अगर कोई उम्मीदवार ऐसा नहीं करता है तो उसके लिए पांचवां विकल्प (E) चुनना होगा। अगर कोई अभ्यर्थी पांचों में से कोई विकल्प नहीं चुनता है। तो प्रत्येक सवाल के लिए 1/3 अंक कांटे जाएंगे।
इस पूरी प्रक्रिया के लिए भर्ती परीक्षा के लिए निर्धारित वक्त के साथ ही अभ्यर्थी को 10 मिनट का समय भी एक्स्ट्रा दिया जाएगा, जिससे वह यह जांच लें कि उन्होंने पांच में किसी एक सर्किल को डार्क किया है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने 10 प्रतिशत से अधिक सवाल में किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया है उसे अयोग्य करार दिया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं को और ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस प्रक्रिया को अपनाया है, ताकि भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाओं को निर्विवाद बनाया जा सके।
ऐसे भरना होगा ओएमआर शीट
10 मिनट का अतिरिक्त समय
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari