टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, रणथंभौर में 80 गाड़ियों की एंट्री बैन, सरिस्का में श्रद्धालुओं पर जुर्माना
thesootr Desk | Apr 15, 2026, 13:24 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के रणथंभौर और सरिस्का टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने पर बड़ा एक्शन हुआ है। रणथंभौर में 80 गाड़ियों की एंट्री बैन की गई, जबकि सरिस्का में श्रद्धालुओं पर जुर्माना लगाया गया।
News In Short
- रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 80 गाड़ियों की एंट्री बैन, सुरक्षा के लिए उठाए सख्त कदम।
- रणथंभौर में 40 किमी/घंटा की गति सीमा उल्लंघन कर रहे थे सफारी वाहन।
- वन विभाग ने नियम तोड़ने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द व ब्लैकलिस्ट की चेतावनी दी।
- सरिस्का टाइगर रिजर्व में भी नियमों के उल्लंघन पर श्रद्धालुओं से जुर्माना वसूला।
- श्रद्धालु वाहनों से नीचे उतर रहे थे और वन्यजीवों को खाद्य सामग्री खिला रहे थे।
News In Detail
राजस्थान के मशहूर बाघ अभयारण्यों में इंसानी दखल और नियमों के उल्लंघन को लेकर वन विभाग ने अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपना ली है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में तेज रफ्तार गाड़ियों पर एक्शन हुआ है, वहीं सरिस्का में नियमों को ताक पर रखने वाले श्रद्धालुओं से जुर्माना वसूला गया है। विभाग की इस कड़ी कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि वन्यजीवों और पर्यटकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
रणथंभौर में गति सीमा का उल्लंघन करने पर 80 गाड़ियां बाहर
जांच में 15 वाहनों के जीपीएस (GPS) सिस्टम बंद पाए गए, जिन्हें ठीक होने तक पार्क में घुसने की अनुमति नहीं मिलने का आदेश है। 21 अन्य गाड़ियों को पहली चेतावनी दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में गलती दोहराने पर रजिस्ट्रेशन रद्द कर वाहन को हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
सरिस्का में भी नियमों का उल्लंघन
वन विभाग के निर्देशों के बावजूद श्रद्धालु वाहनों से नीचे उतर रहे थे, मुख्य मार्ग छोड़कर कच्चे रास्तों पर गाड़ियां ले जा रहे थे और सबसे खतरनाक-वन्यजीवों को खाद्य सामग्री (खाना) खिला रहे थे। विभाग ने इन नियमों को तोड़ने पर 5 वाहनों से ₹5000 का जुर्माना वसूला गया।
खतरनाक है जानवरों को खाना खिलाना
ये भी पढ़ें:-
रणथंभौर और सरिस्का टाइगर रिजर्व के चार बाघों का शिकार,10 बाघ टेरेटरी की लड़ाई में मरे
रणथंभौर में बूढ़े और बीमार बाघों के लिए बनेगा अलग सफारी पार्क, सरकार को भेजा प्रस्ताव
सरिस्का में बाघिन ने दिए 3 शावकों को जन्म, कुनबा बढ़कर हुआ 52, अब छोटा पड़ने लगा जंगल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari