टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, रणथंभौर में 80 गाड़ियों की एंट्री बैन, सरिस्का में श्रद्धालुओं पर जुर्माना

thesootr Desk | Published:
Share
tigafer
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के रणथंभौर और सरिस्का टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने पर बड़ा एक्शन हुआ है। रणथंभौर में 80 गाड़ियों की एंट्री बैन की गई, जबकि सरिस्का में श्रद्धालुओं पर जुर्माना लगाया गया।

News In Short

  • रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 80 गाड़ियों की एंट्री बैन, सुरक्षा के लिए उठाए सख्त कदम।
  • रणथंभौर में 40 किमी/घंटा की गति सीमा उल्लंघन कर रहे थे सफारी वाहन।
  • वन विभाग ने नियम तोड़ने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द व ब्लैकलिस्ट की चेतावनी दी।
  • सरिस्का टाइगर रिजर्व में भी नियमों के उल्लंघन पर श्रद्धालुओं से जुर्माना वसूला।
  • श्रद्धालु वाहनों से नीचे उतर रहे थे और वन्यजीवों को खाद्य सामग्री खिला रहे थे।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर

राजस्थान के मशहूर बाघ अभयारण्यों में इंसानी दखल और नियमों के उल्लंघन को लेकर वन विभाग ने अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपना ली है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में तेज रफ्तार गाड़ियों पर एक्शन हुआ है, वहीं सरिस्का में नियमों को ताक पर रखने वाले श्रद्धालुओं से जुर्माना वसूला गया है। विभाग की इस कड़ी कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि वन्यजीवों और पर्यटकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

रणथंभौर में गति सीमा का उल्लंघन करने पर 80 गाड़ियां बाहर

सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी कराने वाली जिप्सी और कैंटर गाड़ियों द्वारा पर्यटकों और जानवरों की जान जोखिम में डालने के मामले सामने आने के बाद वन विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। विभाग ने निर्धारित 40 किमी प्रति घंटे की गति सीमा का उल्लंघन करने पर 80 सफारी वाहनों की पार्क में एंट्री अग्रिम आदेशों तक बैन कर दी है।

जांच में 15 वाहनों के जीपीएस (GPS) सिस्टम बंद पाए गए, जिन्हें ठीक होने तक पार्क में घुसने की अनुमति नहीं मिलने का आदेश है। 21 अन्य गाड़ियों को पहली चेतावनी दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में गलती दोहराने पर रजिस्ट्रेशन रद्द कर वाहन को हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

सरिस्का में भी नियमों का उल्लंघन

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में भी वन विभाग के फ्लाइंग स्क्वाड ने वन्यजीव संरक्षण नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पांडुपोल मंदिर मार्ग और बांदीपूल मंदिर के पास श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

वन विभाग के निर्देशों के बावजूद श्रद्धालु वाहनों से नीचे उतर रहे थे, मुख्य मार्ग छोड़कर कच्चे रास्तों पर गाड़ियां ले जा रहे थे और सबसे खतरनाक-वन्यजीवों को खाद्य सामग्री (खाना) खिला रहे थे। विभाग ने इन नियमों को तोड़ने पर 5 वाहनों से ₹5000 का जुर्माना वसूला गया।

खतरनाक है जानवरों को खाना खिलाना

वन विभाग ने चेतावनी दी है कि वन्यजीवों को इंसानी खाना खिलाने से उनके प्राकृतिक आहार और व्यवहार पर बुरा असर पड़ता है। इससे जानवर इंसानों के करीब आने लगते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, वाहन से नीचे उतरना पर्यटकों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है।

ये भी पढ़ें:-

रणथंभौर में पर्यटक वाहनों के बीच फंसा टाइगर, वन विभाग ने लिया 8 लोगो पर एक्शन

रणथंभौर और सरिस्का टाइगर रिजर्व के चार बाघों का शिकार,10 बाघ टेरेटरी की लड़ाई में मरे

रणथंभौर में बूढ़े और बीमार बाघों के लिए बनेगा अलग सफारी पार्क, सरकार को भेजा प्रस्ताव

सरिस्का में बाघिन ने दिए 3 शावकों को जन्म, कुनबा बढ़कर हुआ 52, अब छोटा पड़ने लगा जंगल



Tags:
  • रणथंभौर
  • वन विभाग
  • रणथंभौर टाइगर रिजर्व
  • सरिस्का टाइगर रिजर्व
  • सरिस्का
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर