तीन शावकों को विदा कर दुनिया छोड़ गई बाघिन एरोहेड
The Sootr | Jun 19, 2025, 18:52 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में रणथम्भौर टाइगर नेशनल पार्क से अपने तीन शावकों को विदा करने के बाद चर्चित बाघिन एरोहेड (टी-84) खुद ही बुधवार को दुनिया छोड़ गई। लंबे समय से उसे ब्रेन ट्यूमर था।
जयपुर। राजस्थान में रणथम्भौर टाइगर नेशनल पार्क से अपने तीन शावकों को विदा करने के बाद चर्चित बाघिन एरोहेड (टी-84) खुद ही बुधवार को दुनिया छोड़ गई। लंबे समय से उसे ब्रेन ट्यूमर था। वह जंगल में मृत पाई गई। यह संयोग रहा कि एरोहेड की मौत से कुछ देर पहले ही वन विभाग ने उसके तीन शावकों को अन्यत्र भेजने का मिशन पूरा किया।
करीब 16 साल की एरोहेड ने कुछ दिन पहले जंगल के एक तालाब में मगरमच्छ का शिकार किया था। उसकी इस जांबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उसके तीन शावक थे। इनका रणथम्भौर से विस्थापन कर दिया गया था। इनमें से मादा कनकटी शावक RBT-2507 को ट्रेंक्यूलाइज कर गुरुवार को मुकंदरा हिल्स भेजा गया। इसकी उम्र लगभग दो साल है। इसने हाल ही में दो लोगों को शिकार बना लिया था।
ये भी पढ़ें...
राजस्थान में आदिवासी स्टूडेंट्स को B.Ed के लिए मिलती है 30 हजार की स्कॉलरशिप, करें आवेदनm
राजस्थान मानसून अपडेट : धौरों की धरती पर इंद्रदेव मेहरबान, सात दिन पहले दी दस्तक
मुकंदरा हिल्स में बाघों की बहार, एक और बाघ किया शिफ्ट
सचिन पायलट, अशोक गहलोत और 'वो'
इससे पहले RBT-2508 (मादा शावक) को भी मुकंदरा के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में भेज दिया गया था। इसी 11 जून को एरोहेड के ही नर शावक RBT-2509 को कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य में रखा गया था। एरोहेड की पूर्व की संतान बाघिन रिद्धि और सिद्धि आज भी चर्चा में हैं।
ऐरोहेड रणथम्भौर की मशहूर बाघिन मछली की नवासी थी। बताया जाता है कि रणथम्भौर में जितने भी बाघ हैं, उनमें अधिकतर मछली के ही वंशज हैं। किसी समय बाघिन मछली को देखने के लिए पर्यटकों में उत्सकुता रहती थी। प्रदेश के वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने एरोहेड की मौत को रणथम्भौर के लिए दुखद बताया है।
रणथंभौर में बाघों के लिए मुफीद है। प्रदेश में बाघों की संख्या बढ़कर 150 को पार कर गई हैं। इनमें आधे से ज्यादा यानी 80 बाघ सिर्फ रणथम्भौर में हैं। यहां से अब तक प्रदेश के अन्य टाइगर रिजर्व में 24 बाघ-बाघिन और शावकों को भेजा चुका है। लेकिन, इनमें से 13 की मौत अब तक मौत हो चुकी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
रणथंभौर नेशनल पार्क | रणथंभौर टाइगर रिजर्व
मगरमच्छ का किया था शिकार
ये भी पढ़ें...
राजस्थान में आदिवासी स्टूडेंट्स को B.Ed के लिए मिलती है 30 हजार की स्कॉलरशिप, करें आवेदनm
राजस्थान मानसून अपडेट : धौरों की धरती पर इंद्रदेव मेहरबान, सात दिन पहले दी दस्तक
मुकंदरा हिल्स में बाघों की बहार, एक और बाघ किया शिफ्ट
सचिन पायलट, अशोक गहलोत और 'वो'
इससे पहले RBT-2508 (मादा शावक) को भी मुकंदरा के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में भेज दिया गया था। इसी 11 जून को एरोहेड के ही नर शावक RBT-2509 को कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य में रखा गया था। एरोहेड की पूर्व की संतान बाघिन रिद्धि और सिद्धि आज भी चर्चा में हैं।
मछली की नवासी थी एरोहेड
बाघों के लिए मुफीद
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
रणथंभौर नेशनल पार्क | रणथंभौर टाइगर रिजर्व
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava