राजस्थान के छह जिलों में यलो अलर्ट, डूबने से दो बच्चों की मौत, इधर उमस से लोग परेशान
Sanjay Dhiman | Jul 23, 2025, 09:32 IST
Photograph: (the sootr)
आज, राजस्थान के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अजमेर में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई और नागौर में शवयात्रा घुटनों तक पानी में से गुज़री। कई जिलों में उमस से लोग परेशान हुए।
राजस्थान मौसम विभाग जयपुर ने बुधवार को राजस्थान के छह जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 24-25 जुलाई को राज्य में मौसम सामान्य रहेगा, हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद, 27 जुलाई से भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान राजस्थान में कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश की आशंका है।
अजमेर के अरांई क्षेत्र में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों का नाम अमित (9) और अन्नू (6) है, जो अपनी दादी के साथ खेत पर गए थे। खेत के पास स्थित एक फार्म पौंड में उनका पैर फिसल गया और वे डूब गए। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पौंड से निकाले।
इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे तालाब निर्मित हो गए है, जो हादसों का कारण बन रहे है।
यह खबरें भी पढ़ें..
Rajasthan News | जयपुर को अपनी जागीर बनाने पर तुलीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी !
Rajasthan News | Jaigarh Fort दीया कुमारी के परिवार की संपत्ति तो सरकार क्यों लुटा रही पैसा ?
नागौर के खींवसर ग्राम पंचायत में मंगलवार को भारी बारिश के बाद रास्तों पर घुटनों तक पानी भर गया। अंतिम संस्कार के लिए अर्थी को श्मशान ले जाने के लिए लोगों को इस पानी से गुजरना पड़ा। तीन दिन पहले की बारिश का पानी अभी तक नहीं उतरा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बना है, जो अगले 24 से 36 घंटे में लो-प्रेशर सिस्टम में बदल सकता है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पूर्वी भारत की ओर बढ़ेगा, और राजस्थान में 27 से 30 जुलाई के बीच भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान कोटा संभाग में अतिभारी बारिश और जयपुर, भरतपुर, उदयपुर संभागों में भी भारी बारिश हो सकती है।
यह खबरें भी पढ़ें..
राजस्थान हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, 6 एडवोकेट कोटे से और एक न्यायिक कोटे से
राजस्थान में कार मालिक खा रहे गरीबों का राशन, सरकार की चेतावनी, फूड स्कीम से तत्काल नाम कटाएं
इधर कई जिले
एक ओर जहां मध्यपूर्वी राजस्थान के जिले बाढ़-बारिश से परेशान हो रहे है, तो दूसरी ओर प्रदेश के कई हिस्सों में लोग हल्की बारिश के बाद उपजी उमस से परेशान है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया। इस दौरान उमस से लोग काफी परेशान नजर आए।
इसी प्रकार जैसलमेर में पारा 37, बीकानेर में 36, हनुमानगढ़, बाड़मेर, कोटा, चित्तौड़गढ़ जैसे क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने के कारण लोगों को उमस का अहसास हुआ।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
अजमेर में दो बच्चों की डूबने से मौत
इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे तालाब निर्मित हो गए है, जो हादसों का कारण बन रहे है।
यह खबरें भी पढ़ें..
Rajasthan News | जयपुर को अपनी जागीर बनाने पर तुलीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी !
Rajasthan News | Jaigarh Fort दीया कुमारी के परिवार की संपत्ति तो सरकार क्यों लुटा रही पैसा ?
नागौर में घुटनों तक पानी के बीच शवयात्रा
shvayatra
राजस्थान के मौसम से जुड़ी मुख्य बातें
|
27 से 30 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी
यह खबरें भी पढ़ें..
राजस्थान हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, 6 एडवोकेट कोटे से और एक न्यायिक कोटे से
राजस्थान में कार मालिक खा रहे गरीबों का राशन, सरकार की चेतावनी, फूड स्कीम से तत्काल नाम कटाएं
इधर कई जिले उमस से भी परेशान
इसी प्रकार जैसलमेर में पारा 37, बीकानेर में 36, हनुमानगढ़, बाड़मेर, कोटा, चित्तौड़गढ़ जैसे क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने के कारण लोगों को उमस का अहसास हुआ।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari