25-25 पैसे के 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने से काट रहे थे फरारी

Jageshwar prasad | Published:
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-26T085320.940
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की सीकर पुलिस ने 25-25 पैसे के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रुप के ये दोनों सदस्य करीब 5 महीने से फरार थे और राजस्थान सहित आसपास के राज्यों में छिपे हुए थे।

News In Short

  • सीकर में 25-25 पैसे के इनामी दो आरोपी पांच महीने बाद गिरफ्तार।
  • दोनों आरोपी जमीन कब्जा, लूट जैसी वारदातों में शामिल रहे हैं।
  • फरारी के दौरान ये आरोपी राजस्थान और आसपास के राज्यों में छिपे हुए थे।
  • एक आरोपी को फतेहपुर से तो दूसरे को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान पकड़ा।
  • दोनों पहले एक ही गैंग के सदस्य थे, जमीन कब्जा और रंगदारी जैसी वारदातें करते थे।

News In Detail

राजस्थान की सीकर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25-25 पैसे के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी पिछले करीब 5 महीने से फरार चल रहे थे और पुलिस से बचने के लिए राजस्थान सहित आसपास के राज्यों में अलग-अलग जगहों पर छिपे हुए थे। जैसे ही वे सीकर जिले में आए, दादिया थाना पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम हैं सुमित कुमार (26) पिता श्रीचंद जाट निवासी अजीतपुरा और अजय उर्फ अज्जू (25) निवासी कूदन हैं। दोनों ही आरोपी एसपी ग्रुप के सक्रिय सदस्य हैं और इनके खिलाफ दादिया पुलिस थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने इन दोनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। सुमित को फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया जबकि अजय को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान पकड़ा।

कैसे अंजाम देते थे वारदात?

दादिया थाने के SHO संजय पूनियां ने बताया कि ये दोनों आरोपी एसपी ग्रुप से जुड़े हुए हैं। यह गैंग जमीन पर अवैध कब्जा करने, लूट की वारदातों को अंजाम देने और लोगों से फिरौती मांगने जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त थी। इतना ही नहीं, ये आरोपी सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालते थे और इसके जरिए लोगों के मन में डर का माहौल पैदा करते थे। आरोपियों का यह गिरोह सीकर और झुंझुनू जिलों में सक्रिय था।

गैंगवार और पुरानी रंजिश

पुलिस के अनुसार झुंझुनू में रविंद्र कटेवा और श्रवण भादवासी गैंग के बीच गैंगवार हुई थी। इसके बाद सीकर में दादिया थाना पुलिस में रविंद्र कटेवा और एसपी ग्रुप के 10 आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 111 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि ये दोनों गैंग पहले एक ही थे और साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देते थे। रविंद्र कटेवा गैंग के रविंद्र और एसपी ग्रुप के सुनील पांड्या ने साथ मिलकर कई लूट और जमीन कब्जा करने की वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि बाद में दोनों गैंगों के बीच आपसी विवाद हो गया था।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

दोनों आरोपी पिछले 5 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहे थे। वे राजस्थान के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी छिपकर रह रहे थे ताकि पुलिस उन्हें न पकड़ सके। लेकिन जैसे ही उन्होंने सीकर जिले में कदम रखा, दादिया थाना पुलिस को सूचना मिल गई और पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके।

ये भी पढ़ें:-

झुंझुनूं में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते VDO गिरफ्तार

राजस्थान की तीन विभूतियों को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

सरिस्का में टाइगर बूम, 2 साल बाद लौटा खूंखार सुल्तान, सभी 9 शावकों का यही है पिता

शिक्षकों को महंगा पड़ा शिक्षा मंत्री का विरोध, शिक्षक नेताओं पर दर्ज कराई एफआईआर



Tags:
  • राजस्थान
  • लूट
  • जमीन कब्जा
  • सीकर पुलिस
  • 25-25 पैसे के इनामी दो आरोपी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर