272 प्लॉट घोटाले में एसओजी ASP हिरासत में, 2 करोड़ की रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार
Jageshwar prasad | Sept 27, 2026, 09:43 IST
SOG ASP रिश्वत कांड: 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार, ASP डिटेन
उदयपुर में 272 प्लॉट घोटाले में एफआर लगाने के बदले 2 करोड़ रुपए की रिश्वत लेते दलाल सज्जन सिंह जैन को एसीबी ने गिरफ्तार किया। रिश्वत एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश सोनी के नाम पर मांगी जा रही थी। एसीबी ने मुकेश सोनी को बालोतरा से हिरासत में लिया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- उदयपुर के 500 करोड़ के घोटाले में नया मोड़।
- एसओजी के ASP मुकेश सोनी हिरासत में।
- 2 करोड़ की रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार।
- कार में हुई डील, मोबाइल पर लिखा 2 करोड़।
- 272 प्लॉट घोटाले में एफआर के लिए हुई डील।
शनिवार देर रात एडिशनल एसपी मुकेश सोनी को बालोतरा में उनके घर से हिरासत में ले लिया गया। एसीबी डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी।
शिकायत में क्या कहा गया?
सत्यापन के बाद दलाल को रिश्वत लेने के लिए बुलाया गया। जैसे ही दलाल ने रुपए से भरा बैग लिया, इंस्पेक्टर डॉ. सोनू शेखावत की टीम ने ट्रैप कर लिया। एसीबी ने परिवादी से 4 लाख रुपए के असली नोट और 1.96 करोड़ रुपए के डमी नोट रखवाए थे।
कार में हुई थी डील
शिकायतकर्ता ने अधिकारियों को बताया कि कार की आगे वाली सीट पर एएसपी मुकेश सोनी बैठे थे। पीछे की सीट पर वह और दलाल सज्जन सिंह जैन थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सज्जन सिंह ने उससे संपर्क कर मामला निपटाने के बदले में दो करोड़ रुपए नकद मांगे थे।
मोबाइल स्क्रीन पर लिखा 2 करोड़
कार में बातचीत के दौरान दलाल ने मामला निपटाने के बदले दो करोड़ रुपए देने की बात कही। बातचीत रिकॉर्ड होने के डर से पूरे समय मुकेश सोनी चुप बैठे रहे। काफी टटोलने के बाद भी उन्होंने पैसे या मामले से जुड़ी कोई बात नहीं की। आखिरी समय में उन्होंने अपने मोबाइल की स्क्रीन पर सिर्फ 2 करोड़ लिखकर परिवादी को दिखाया और मामला खत्म करने का आश्वासन देने का इशारा किया।
इस मुलाकात के बाद सज्जन सिंह लगातार परिवादी के संपर्क में रहा। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और शनिवार को कार्रवाई करते हुए दलाल सज्जन सिंह को रिश्वत के मामले में रंगे हाथ पकड़ लिया।
क्या है 272 प्लॉट घोटाला ?
आरोप है कि भू-माफियाओं और निगम अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से खाली जमीनों के फर्जी दस्तावेज और लीज डीड तैयार करवा लिए गए। फर्जी व्यक्तियों के नाम नामांतरण खोलकर उन्हें आगे महंगे दामों पर बेच दिया गया।
पहले भी हुई हैं गिरफ्तारियां
उनके घर से 2 किलो सोने के जेवर और 11 लाख रुपए जब्त किए थे। इसी मामले में एफआर लगाने और जब्त सामान छोड़ने के लिए रिश्वत ली गई है। यह 500 करोड़ का घोटाला विधानसभा में भी उठ चुका है। अप्रैल 2022 से एसओजी मामले की जांच कर रही है। इसमें करीब 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
क्यों अहम है यह कार्रवाई
एसीबी की यह कार्रवाई अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में मानी जा रही है। रिश्वत की रकम 2 करोड़ रुपए है। इससे साफ है कि मामला कितना गंभीर है। अब जांच में आगे क्या खुलासे होते हैं, यह देखना बाकी है।
ये भी पढ़ें:-
8 साल, 2 अफसर, ACB से अरेस्ट के बाद भी देवस्थान में वही म्यूजिकल चेयर
कृषि विभाग में ACB कार्रवाई पर किरोड़ी का बड़ा दांव, खुद मांगी CBI जांच
कलेक्ट्रेट मे ACB की बड़ी कार्रवाई, पीए को 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी
By Aman Vaishnav
उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड
By Ashish Bhardwaj
फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास
By Arun Tiwari
2 नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक आवास निर्माण पर शुल्क नहीं?
By Jageshwar prasad
एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप
By Kaushiki
ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, दनादन मारते रहे थप्पड़, टीचर रोता-बिलखता चिल्लाता रहा मुझे छोड़ दो
By Aman Vaishnav