30 लाख का पैकेज छोड़ा, पेरिस से लौटे और अब UP के 'सिंघम', यह है IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई की कहानी
Ashish Bhardwaj | Mar 09, 2026, 18:31 IST
Photograph: (the sootr)
अपनी शादी को लेकर चर्चा में आए यूपी कैडर के आईपीएय कृष्ण कुमार बिश्नोई का खाकी तक का सफर रोचक है। वे विदेश से 30 लाख रुपये का सालाना पैकेज छोड़कर आईपीएस बने।
News In Short
- यूपी कैडर के IPS कृष्ण कुमार विश्नोई आईपीएस बनने से पहले विदेश में सेवारत थे।
- आईपीएस विश्नोई का विदेश में 30 लाख रुपये का भारी-भरकम सालाना पैकेज था।
- विदेश का मोह छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की, आईपीएस बनने का गौरव मिला।
- आईपीएस विश्नोई इसी 29 मार्च 2026 को राजस्थान के धोरीमना में लेंगे सात फेरे।
- विश्नोई यूपी के बरेली में पदस्थ आईपीएस अंशिका वर्मा के साथ बंधेंगे विवाह बंधन में।
News In Detail
इन दिनों वे न सिर्फ अपनी सख्त कार्यशैली, बल्कि अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। राजस्थान के रेतीले धोरों से निकलकर पेरिस की चकाचौंध और फिर यूपी पुलिस की खाकी तक का उनका सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम रोमांचक नहीं है।
गांव की पाठशाला से पेरिस की यूनिवर्सिटी तक
पुलिस सेवा में आने से पहले वे संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसी वैश्विक संस्था में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फ्रांस सरकार की प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हासिल कर उन्होंने पेरिस से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में मास्टर डिग्री ली। उस दौरान उन्हें 30 लाख रुपये सालाना का भारी-भरकम पैकेज मिल रहा था।
विदेशी धरती पर ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के बजाय उनके मन में अपनी माटी और देश के लिए कुछ करने की टीस थी। इसी संकल्प के साथ वे भारत लौटे और यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस बने।
संभल के 'संकटमोचक': 2 घंटे में शांत की थी हिंसा
बिश्नोई के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम था कि पुलिस बल ने मात्र दो घंटे के भीतर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया। इस मामले में उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए 2,500 से अधिक अज्ञात दंगाइयों और समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर मिसाल पेश की। उनकी इसी कार्यकुशलता के कारण उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है।
जब 'खाकी' से टकराया 'दिल'
बताया जाता है कि यह प्रेम कहानी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुरू हुई थी। केके बिश्नोई वहां करीब 29 महीनों तक एसपी सिटी के पद पर तैनात थे। उसी दौरान प्रयागराज की रहने वाली अंशिका वर्मा वहां एएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं।
HCzZLbKbsAAWHvE
29 मार्च को होगी शादी
विवाह पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगा। मुख्य समारोह से पहले बाड़मेर के धोरीमना गांव में हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चर्चा है कि इस विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई बड़े राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी और वीवीआईपी मेहमान शामिल हो सकते हैं।
सादगी और गोपनीयता की मिसाल
ये भी पढ़े:-
पहली बार सरकारी अस्पताल में AI आधारित स्मार्ट कॉक्लियर इम्प्लांट, उदयपुर की 3 साल की बच्ची को मिली नई उम्मीद
दुबई में फंसे भारतीयों के लिए राजस्थानी व्यवसायी बना फरिश्ता, आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर ऐसे की सराहना
उदयपुर फाइल से जयपुर तक हड़कंप, हनीट्रैप के दलदल में धंस रही राजनीति, जानिए ऐसे नेताओं की पूरी कुंडली
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari