कबड्डी खिलाड़ी का किया अपहरण, फिर कर दी हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
मनोज की हत्या
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जोधपुर में राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी मनोज (26) की हत्या कर दी गई। मनोज को 20 से 25 हमलावरों ने अपहरण कर लोहे की रॉड से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जोधपुर में 26 वर्षीय राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी मनोज की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
  • पाली के शिवपुरा इलाके में 20–25 हमलावरों ने उसकी स्कॉर्पियो रोककर अपहरण किया।
  • बिलाड़ा के लांबा गांव के पास लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया गया।
  • घायल मनोज को MDM अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपियों की तलाश जारी है।
मुकेश सोनी@जोधपुर

राजस्थान में जोधपुर के 26 साल के कबड्डी खिलाड़ी मनोज की हत्या कर दी गई। वह ₹8 लाख लेकर JCB खरीदने पाली जा रहा था। पाली के शिवपुरा इलाके में हमलावरों ने गाड़ी रोककर उसे अगवा किया। बिलाड़ा के लांबा गांव के पास लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पीटा। जोधपुर के MDM अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खिलाड़ी को अगवा कर पीटा

मनोज अपने दो दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो में पाली जा रहा था। साथ में ₹8 लाख नकद थे। JCB खरीदने जा रहे थे। मनोज का पाली के शिवपुरा थाना क्षेत्र में 4 से 5 गाड़ियों में आए 20 से 25 हमलावरों ने मनोज की गाड़ी को घेर लिया। मनोज को जबरन उतार लिया गया। दोनों दोस्त मौके से भाग निकले। मनोज अकेला हमलावरों के बीच फस गया था।

लांबा गांव के पास छोड़ा मरणासन्न

हमलावर मनोज को बिलाड़ा क्षेत्र के लांबा गांव के पास ले गए। वहां उसे लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पीटा गया। गंभीर हालत में उसे खेतों के पास फेंक दिया। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को खबर दी। परिजन मौके पर पहुंचे और मनोज को जोधपुर के MDM (Mahatma Gandhi Memorial) अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार सड़क पर, गिरफ्तारी की मांग

खबर फैलते ही MDM अस्पताल की मोर्चरी के बाहर भीड़ जमा हो गई। परिजन और गांव के लोग धरने पर बैठ गए। मांग एक ही थी, आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। माहौल तनावपूर्ण रहा।

पहले से था विवाद, पुलिस ने बताई वजह

जोधपुर ग्रामीण के ASP (Additional Superintendent of Police) भोपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शुरुआती जांच में पता चला कि मनोज और आरोपियों के बीच पहले से रंजिश थी।

मनोज पर भी पहले एक मारपीट का मामला दर्ज था। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी जोधपुर जिले के ही हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच सभी पहलुओं से हो रही है।

कौन था मनोज

मनोज 26 साल का था और राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी था। उसने राजस्थान के लिए कबड्डी खेली थी। खेल के मैदान पर नाम कमाने वाले मनोज की सड़क पर इस तरह जान जाना पूरे इलाके को झकझोर गया।

पुलिस पर दबाव बढ़ा

इस घटना के बाद पुलिस पर जनता का दबाव है। परिजन चाहते हैं कि सभी 20-25 आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जांच टीम मैदान में है। अगले कुछ घंटे इस केस के लिए अहम होंगे।

ये खबर भी पढे़:-

12वीं में 90% से ज्यादा अंक, इनाम में मिली अहमदाबाद से बेंगलुरु की उड़ान

बाड़मेर के गांव से UPSC रैंक 62 तक का सफर, आईएएस जोगाराम की कहानी

राहुल गांधी 17 जून को कोटा से शुरू करेंगे पेपर लीक के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन

विधायक जी फर्जी डिग्री से बने थे टीचर, 5 साल वेतन लिया, अब FIR

Tags:
  • हत्या
  • FIR
  • जोधपुर
  • Mahatma Gandhi Memorial
  • कबड्डी खिलाड़ी मनोज
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक