उत्तराखंड में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, राजस्थान के तीन लोगों की मौत

Ashish Bhardwaj | Jun 02, 2026, 19:31 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-06-02T193012.754
Photograph: (the sootr)

उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार सुबह पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। इसमें राजस्थान के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग लापता हैं।

News In Short

  • उत्तराखंड के टिहरी जिले में पर्यटक कार खाई में गिरी।
  • जैसलमेर के 3 पर्यटकों की मौत, एक बच्चा गंभीर घायल।
  • चार लोग लापता, उनका अलकनंदा नदी में बह जाने का डर।
  • दुर्घटना देवप्रयाग के साकनीधार के पास हुई, वाहन खाई में गिरा।
  • SDRF की तीन टीमें राहत और खोज अभियान में लगी हुई हैं।

News In Detail

उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार 2 जून की सुबह एक भयावह हादसा हो गया। इसमें राजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। चार लोग अभी लापता हैं।

कार में जैसलमेर के 8 पर्यटक सवार थे। देवप्रयाग क्षेत्र के साकनीधार में उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार सीधी अलकनंदा नदी में समा गई।

हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार वाहन तेज गति में था। चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह नदी के तेज बहाव में डूब गया।

हादसे में तीन की मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बचाव और राहत दल ने नदी में से तीन लोगों के शव को बाहर निकल किया है।

इसमें मृतकों की पहचान जैसलमेर के दरिया नाथ बावड़ी निवासी कमला, अखिलेश और दिनेश के रूप में हुई है।

हादसे में घायल हुए आयुष्मान को पहले श्रीनगर हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऋषिकेश भेजा गया है।

चार लोगों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार गुड्डी देवी, जाह्ववी, नंबरदार और एक अन्य व्यक्ति अभी लापता हैं। इनके नदी में बह जाने की आशंका जताई जा रही है।

लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष बचाव अभियान चलाया जा रहा है। गोताखोरों की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की जा रही है।

राहत और बचाव कार्य जारी

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। देवप्रयाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की व्यासी, श्रीनगर और ढालवाला इकाइयों की टीमें राहत कार्य में लगी हैं।

घटना स्थल पर गहरी खाई और तेज बहाव राहत कार्य में बड़ी चुनौती बना हुआ है। गोताखोरों की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाश जारी है। प्रशासन ने कहा कि लापता लोगों की खोज पूरी होने तक अभियान जारी रहेगा।

घायल और अस्पताल में स्थिति

हादसे में घायल आयुष्मान को पहले श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति के कारण उसे ऋषिकेश रेफर किया गया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

अधिकारियों ने बताया कि वाहन तेज गति में था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। राज्य आपदा मोचन बल की टीमें लगातार राहत और खोज अभियान चला रही हैं।

ये खबर भी पढे़:-

8 भर्ती परीक्षाओं पर मंडरा रहा देरी का संकट, RPSC की खाली होती कुर्सियों को कब मिलेंगे साहब?

खाता विभाजन के नाम पर एक लाख की मांग, 50 हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

ट्रेन लेट हुई, फ्लाइट छूटी, रेलवे को देना पड़ा 69 हजार रुपए का हर्जाना

क्या राहुल की तारीफ से डोटासरा-जूली युग की हो रही शुरुआत, जानिए पुष्कर शिविर का पूरा संदेश

Tags:
  • राजस्थान
  • SDRF
  • उत्तराखंड
  • जैसलमेर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज